You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Suggest for the Process to Unlock Madhya Pradesh

Start Date: 25-05-2021
End Date: 31-05-2021

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार ...

See details Hide details

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार

कोरोना कर्फ्यू में ढील एवं प्रदेश को अनलॉक किए जाने के संबंध में नागरिकों से सुझाव आमंत्रित हैं

हम सभी जानते हैं कि पिछले दो महीने से पूरा देश कोरोना की दूसरी लहर से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रहा है। मध्यप्रदेश में सभी के सहयोग और परिश्रम से कोरोना संक्रमण अब काफीकुछ नियंत्रण में आ रहा है। कोरोना संक्रमण पर इस नियंत्रण को कायम रखने के लिए हमें अधिकतम प्रयास करने होंगे। हम जानते हैं कि कोरोना संक्रमण एकदम से समाप्त होने वाला नहीं है। सरकार पूरी क्षमता से कोविड से लड़ाई लड़ रही है। प्रदेश सरकार की बेहतर रणनीति और प्रबंधन से कोरोना संक्रमण पर बेहतर तरीके से नियंत्रण पाने में सहायता मिल रही है।

प्रदेश में संक्रमण की दर लगातार कम हो रही है परंतु हमें कोविड अनुकूल व्यवहार अपनाते हुए इसके साथ ही जिन्दगी शुरू करना है। इस पर रणनीति बनाते हुए लगातार कार्य करने के साथ हमें लोगों में जागरूकता लाना होगा। ऐसे में प्रदेश सरकार कोरोना वायरस से उत्पन्न हर चुनौती और हर खतरे को कम करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने हेतु निरंतर कार्य कर रही है।

इस कोरोना कर्फ्यू में हमें कोरोना संक्रमण की दर को कम करने के साथ धीरे-धीरे आम लोगों की गतिविधियों को बढ़ाना भी है और संक्रमण की तीसरी लहर रोकने के लिए जागरूक भी रहना है।

कोरोना कर्फ्यू को चरणबद्ध रूप से समाप्त करने एवं अनलॉक किए जाने के संबंध में निम्न विषयों पर सुझाव आमंत्रित है:-
1- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक कैसे चरणबद्ध तरीके से किया जाना चाहिए।
2- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक करने की प्रक्रिया अंतर्गत किस तरह की गतिविधियों के संचालन में प्राथमिकता देते हुए छूट प्रदान की जानी चाहिए ।
3- अन्य सुझाव

निम्न माध्यमों से आप अपने सुझाव हमें भेज सकते हैं:-
Portal: mp.mygov.in
Whatsapp no: 9098151870
Email id: covid19.homemp@gmail.com

All Comments
Reset
1366 Record(s) Found

Kuldeep Uchariya 4 years 11 months ago

MP government se yagya hai hai ki kuchh chhut di jaaye 1 June 2021 se jisse aam logon ki samasya ka Samadhan ho sake aur coronavirus ka Shakti se palan karaya jaaye
thank you

Satyajeet Patel Satna 4 years 11 months ago

माननीय मुख्यमंत्री जी,
हमसे ज्यादा जानकारी आपको है ,
अगर आपको लगता है कि लॉकडाउन लगाना सही है तो वह आप जाने लेकिन इससे प्रदेश पर क्या गुजर रही है पहले इसको ध्यान दें और रही बात हमारे सुझाव की तो लॉकडाउन बंद कर दिया जाए कुछ जरूरी जानकारी को ध्यान में रखकर जिससे लोगों को भी परेशानी ना हो और आपको भी
धन्यवाद सर

Satyajeet Patel Satna 4 years 11 months ago

माननीय मुख्यमंत्री जी,
हमसे ज्यादा जानकारी आपको है ,
अगर आपको लगता है कि लॉकडाउन लगाना सही है तो वह आप जाने लेकिन इससे प्रदेश पर क्या गुजर रही है पहले इसको ध्यान दें और रही बात हमारे सुझाव की तो लॉकडाउन बंद कर दिया जाए कुछ जरूरी जानकारी को ध्यान में रखकर जिससे लोगों को भी परेशानी ना हो और आपको भी संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों को भी ध्यान दें उनके भी परिवार हैं संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों को नियमित करें एवं 5 जून 2018 की नीति लागू करें जब अपने आदेश दिया है तो
धन्यवाद सर

Govind Sharma 4 years 11 months ago

माननीय मुख्यमंत्री जी महोदय।
मेरा सुझाव है कि आवश्यक तथा इमरजेंसी सुविधाओं को छोड़कर अनावश्यक रूप से की जाने वाली गतिविधियों को अभी पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रह रह सके तथा गरीब व मजदूर मध्यमवर्ग के लोगों के लिए कुछ हद तक छूट का प्रावधान किया जाए जिनसे उनकी जीविकोपार्जन चलता रहे

Arpit Sharma 4 years 11 months ago

Major exams like mppsc should not be conducted as lakhs of students travel to various districts and can become spreader......exams to be held June should be postponed

Rajmansoni 4 years 11 months ago

Dear CM ji..

Muje lagta hain ki abhi halka chut dena chahiye bkzss jo labour log din kamata hain din khata hain uske liye thoda problem ho raha hai.. Khane ke anaz nahi, khoid ne ka paise nahain... Bt order rahe dokan khole magar dokan ola jada vid na kare and mask compulsory rahe.. Thank you

Jupitar Raidas 4 years 11 months ago

माननीय मुख्यमंत्री जी,
हमसे ज्यादा जानकारी आपको है ,
अगर आपको लगता है कि लॉकडाउन लगाना सही है तो वह आप जाने लेकिन इससे प्रदेश पर क्या गुजर रही है पहले इसको ध्यान दें और रही बात हमारे सुझाव की तो लॉकडाउन बंद कर दिया जाए कुछ जरूरी जानकारी को ध्यान में रखकर जिससे लोगों को भी परेशानी ना हो और आपको भी
धन्यवाद सर

dhrmendra kumar 4 years 11 months ago

माननीय मुख्यमंत्री जी,
मेरा सुझाव है कि वीकेंड कर्फ्यू और नाइट कर्फ्यू कुछ दिनों के लिए लागू रहे और अलग अलग बाजारों को अलग अलग समय पर खोला जाए जिससे भीड़ उत्पन्न। ना हो व्यापरीयो को बहुत नुकसान हुआ है

Praveen Gupta 4 years 11 months ago

1- 1 मई से प्रदेश में अनलॉक प्रारम्भ करें।
2- निर्माण गतिविधियां प्रारम्भ करें।
3- किराना,हार्डवेयर,सब्जी,चाय नाश्ते की छोटी दुकाने खोलें।
4- थोक सब्जी मंडी बाहरी एरिया में ही केवल व्यापारियों के लिए खुलें। जनता के लिए नहीं।
5- निजी कार्यालय खुलें। 10 से कम स्ट्रेंथ वाले आफिस अधिकतम 5 कर्मचारियों के साथ। शेष निजी, सरकारी कार्यालय 50% कर्मचारियों के साथ।
6- स्केल कॉलेज बंद रहें।
7- कोचिंग उन्ही स्टूडेंट,टीचर के साथ जिन्होंने वैक्सीन का काम से कम एक dose लिया हो।
शनिवाररविवार बंद रहे।

dhrmendra kumar 4 years 11 months ago

माननीय मुख्यमंत्री जी,
मेरा सुझाव है कि वीकेंड कर्फ्यू और नाइट कर्फ्यू कुछ दिनों के लिए लागू रहे और अलग अलग बाजारों को अलग अलग समय पर खोला जाए जिससे भीड़ उत्पन्न। ना हो