You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Suggest for the Process to Unlock Madhya Pradesh

Start Date: 25-05-2021
End Date: 31-05-2021

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार ...

See details Hide details

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार

कोरोना कर्फ्यू में ढील एवं प्रदेश को अनलॉक किए जाने के संबंध में नागरिकों से सुझाव आमंत्रित हैं

हम सभी जानते हैं कि पिछले दो महीने से पूरा देश कोरोना की दूसरी लहर से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रहा है। मध्यप्रदेश में सभी के सहयोग और परिश्रम से कोरोना संक्रमण अब काफीकुछ नियंत्रण में आ रहा है। कोरोना संक्रमण पर इस नियंत्रण को कायम रखने के लिए हमें अधिकतम प्रयास करने होंगे। हम जानते हैं कि कोरोना संक्रमण एकदम से समाप्त होने वाला नहीं है। सरकार पूरी क्षमता से कोविड से लड़ाई लड़ रही है। प्रदेश सरकार की बेहतर रणनीति और प्रबंधन से कोरोना संक्रमण पर बेहतर तरीके से नियंत्रण पाने में सहायता मिल रही है।

प्रदेश में संक्रमण की दर लगातार कम हो रही है परंतु हमें कोविड अनुकूल व्यवहार अपनाते हुए इसके साथ ही जिन्दगी शुरू करना है। इस पर रणनीति बनाते हुए लगातार कार्य करने के साथ हमें लोगों में जागरूकता लाना होगा। ऐसे में प्रदेश सरकार कोरोना वायरस से उत्पन्न हर चुनौती और हर खतरे को कम करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने हेतु निरंतर कार्य कर रही है।

इस कोरोना कर्फ्यू में हमें कोरोना संक्रमण की दर को कम करने के साथ धीरे-धीरे आम लोगों की गतिविधियों को बढ़ाना भी है और संक्रमण की तीसरी लहर रोकने के लिए जागरूक भी रहना है।

कोरोना कर्फ्यू को चरणबद्ध रूप से समाप्त करने एवं अनलॉक किए जाने के संबंध में निम्न विषयों पर सुझाव आमंत्रित है:-
1- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक कैसे चरणबद्ध तरीके से किया जाना चाहिए।
2- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक करने की प्रक्रिया अंतर्गत किस तरह की गतिविधियों के संचालन में प्राथमिकता देते हुए छूट प्रदान की जानी चाहिए ।
3- अन्य सुझाव

निम्न माध्यमों से आप अपने सुझाव हमें भेज सकते हैं:-
Portal: mp.mygov.in
Whatsapp no: 9098151870
Email id: covid19.homemp@gmail.com

All Comments
Reset
1366 Record(s) Found

RohitKumarSharma 4 years 11 months ago

मेरा सुझाव है कि वीकेंड कर्फ्यू और नाइट कर्फ्यू कुछ और दिनों के लिए लागू रहे और अलग अलग चीजों के बाजारों को अलग अलग समय और अलग अलग दिन पर खोला जाए जिससे भीड़ ना बढ़े।
और शादी में 25-25 लोगों की परमिशन हो और अंतिम यात्रा में भी 25 लोगो की अनुमति हो

BhaveshVaijapurkar 4 years 11 months ago

माननीय महोदय, मेरा सुझाव यह है कि पेट्रोल पम्‍प से आवश्‍यक सेवा में लगे वाहन जैसे - माल ढुलाई वाले वाहन, एम्‍बूलेंस पुलिस वाहन आदि को ही ईंधन दिया जाए । इसके अलावा फालतू घूमने वाले लोगों को मोटर साइकल में पेट्रोल नहीं दिया जाए ।

Vivek Kumar Singh 4 years 11 months ago

मेंरा सुझाव यह है कि हर दुकानदार, बस मालिक और अन्य सभी व्यवसाइयों से ये शपथ-पत्र लिया जाए कि न तो हम बिना मास्क के रहेंगे और न ही हमारे ग्राहक अर्थात् मैं अपने ग्राहकों को बिना मास्क के सामान नहीं दूँगा। नहीं तो ऐसा करने पाए जाने पर लाइसेंस समाप्त करने की कार्रवाई की जाय। प्रशासनिक तंत्र अच्छे से निगरानी करे।
-विवेक कुमार सिंह राहुल
चुरहट

Rajesh Kushwah 4 years 11 months ago

साथ ही सम्पूर्ण दुकानों को ना खोला जाए जो जरूरत और आवश्यक कार्य की दुकानें हैं उन्हीं को खोला जाए जब तक vaccination 80-90% ना हो जाए।

Jatinsahu 4 years 11 months ago

माननीय मुख्यमंत्री जी,
मेरा सुझाव है कि वीकेंड कर्फ्यू और नाइट कर्फ्यू कुछ दिनों के लिए लागू रहे और अलग अलग बाजारों को अलग अलग समय पर खोला जाए जिससे भीड़ उत्पन्न। ना हो और सिर्फ कक्षा 10 व 12 के कोचिंग संस्थान को कोरोना गाइडलाइन के साथ खोला जाए ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई का नुक़सान ना हो विद्यालय प्रदेश के बच्चो के वैक्सिनेशन के बाद ही खोले जाए ।

Rajesh Kushwah 4 years 11 months ago

सर्वप्रथम निर्माण कार्यों की दुकानों को प्राथमिकता के आधार पर खोलना चाहिए क्योंकि उसी से श्रमिक वर्ग जुड़ा है जिससे उनका रोज़गार सुनिश्चित होगा और जिन दुकानदारों ने कर्फ्यू में सामान की दरें बढ़ा रखी है उन्हें भी कम करवाने हेतु कार्यवाही करना चाहिए नहीं तो बहुत से लोग महंगे की वजह से कार्य प्रारंभ नहीं करेंगे।

Durgesh Mishra 4 years 11 months ago

आदरणीय,
मैं भी अनलाॅक की प्रक्रिया के पक्ष में हुँँ, परंतु मेरा सुझाव MPPSC द्वारा 20/06/21 को आयोजित SSE/SFS 2020 परीक्षा की प्रारंभिक परीक्षा के संदर्भ मे है :-
1. अगर परिस्थितियों में सुधार होता है तो परीक्षा अवश्‍य कराई जानी चाहिए। परंतु आयोग द्वारा कम से कम 20 दिन पहले परीक्षा के आयोजन के संबंध में सूचना उपलब्‍ध कराई जानी चाहिए।
2. अगर परीक्षा का अयोजन होता है तो, इस स्थिति में परीक्षा केन्‍द्र के चयन की लिंक पुन: शुरू करें और अपने शहर के नजदीक का परीक्षा केन्‍द्र चुनने का मौक दें।

VAIBHAVMISHRA 4 years 11 months ago

मार्केट्स को आंशिक तौर पर खोला जाय और हर उत्पाद के लिये अलग समय निर्धारित कर दिया जाये, जैसे
दूध ब्रेड और चाय नाश्ते का होटल सुबह 5 से 12
सब्ज़ी भाजी फल के ठेले और दुकान-12 से 5
कृषि, कपड़ा, सोना-चांदी वगैरह- 5 से 12
राशन की दुकान 4 से 10
इसी तरह हर sector को अलग अलग timing मे स्लॉट दे दिया जाये और ये सख्ती रखी जाये की हर कोई निर्धारित समय मे ही दुकान खोले...... इससे होगा ये की लोग अलग अलग समय में निकलेंगे और पुलिस पैनी नज़र भी रख सकेगी, प्रयोग करके देखें

Samriddhi charate 4 years 11 months ago

1. मॉंल, रेस्टॉरेन्ट, सिनेमा हॉल जैसे भीड़ जमा करने वाले स्थानों को संपूर्ण टीकाकरण होने तक बन्द रखा जाये
2. विवाह व अन्य समारोहों में जनसंख्या नियंत्रण के लिए र्पवेक्षक नियुक्ति हो, जिसका मानदेय आयोजक देंगे।
3. विवाह या समारोह 2-3 घण्टे का हो।
4. सब्जी मण्डियॉं बन्द की जाकर फेरीवालों के माध्यम से वितरण किया जाए।
5. 100 या अधिक घरों की जानकारी के लिये स्थानीय रहवासियों में से सीमित समय के लिये कोराना इंन्सपेक्टर नियुक्त किये जायें। जो मानसेवी या मानदेयी हो