You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Suggest for the Process to Unlock Madhya Pradesh

Start Date: 25-05-2021
End Date: 31-05-2021

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार ...

See details Hide details

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार

कोरोना कर्फ्यू में ढील एवं प्रदेश को अनलॉक किए जाने के संबंध में नागरिकों से सुझाव आमंत्रित हैं

हम सभी जानते हैं कि पिछले दो महीने से पूरा देश कोरोना की दूसरी लहर से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रहा है। मध्यप्रदेश में सभी के सहयोग और परिश्रम से कोरोना संक्रमण अब काफीकुछ नियंत्रण में आ रहा है। कोरोना संक्रमण पर इस नियंत्रण को कायम रखने के लिए हमें अधिकतम प्रयास करने होंगे। हम जानते हैं कि कोरोना संक्रमण एकदम से समाप्त होने वाला नहीं है। सरकार पूरी क्षमता से कोविड से लड़ाई लड़ रही है। प्रदेश सरकार की बेहतर रणनीति और प्रबंधन से कोरोना संक्रमण पर बेहतर तरीके से नियंत्रण पाने में सहायता मिल रही है।

प्रदेश में संक्रमण की दर लगातार कम हो रही है परंतु हमें कोविड अनुकूल व्यवहार अपनाते हुए इसके साथ ही जिन्दगी शुरू करना है। इस पर रणनीति बनाते हुए लगातार कार्य करने के साथ हमें लोगों में जागरूकता लाना होगा। ऐसे में प्रदेश सरकार कोरोना वायरस से उत्पन्न हर चुनौती और हर खतरे को कम करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने हेतु निरंतर कार्य कर रही है।

इस कोरोना कर्फ्यू में हमें कोरोना संक्रमण की दर को कम करने के साथ धीरे-धीरे आम लोगों की गतिविधियों को बढ़ाना भी है और संक्रमण की तीसरी लहर रोकने के लिए जागरूक भी रहना है।

कोरोना कर्फ्यू को चरणबद्ध रूप से समाप्त करने एवं अनलॉक किए जाने के संबंध में निम्न विषयों पर सुझाव आमंत्रित है:-
1- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक कैसे चरणबद्ध तरीके से किया जाना चाहिए।
2- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक करने की प्रक्रिया अंतर्गत किस तरह की गतिविधियों के संचालन में प्राथमिकता देते हुए छूट प्रदान की जानी चाहिए ।
3- अन्य सुझाव

निम्न माध्यमों से आप अपने सुझाव हमें भेज सकते हैं:-
Portal: mp.mygov.in
Whatsapp no: 9098151870
Email id: covid19.homemp@gmail.com

All Comments
Reset
1366 Record(s) Found

MANISH JAGWANI 5 years 2 weeks ago

सभी शॉपिंग मॉल्स 50% कैपैसिटी पर चलना चाहिए। पर 20 घंटे खुला होना चाहिए और 4 घंटे सफाई होना चाहिए।

MANISH JAGWANI 5 years 2 weeks ago

सभी होटल और धर्मशाला की स्पेस के हिसाब से 50% याँ कम लोगों की लिमिट बना देनी चाहिए।

MANISH JAGWANI 5 years 2 weeks ago

सभी मंदिरों की वेबसाइट बनाकर वंहां भी ओटीपी याँ टोकन सिस्टम कर देना चाहिए। सारे मंदिरों की स्पेस के हिसाब से वंहां जाने वालों की लिमिट बना देनी चाहिए।

MANISH JAGWANI 5 years 2 weeks ago

राजवाड़ा मार्केट की एक वेबसाइट बना सकते हैं। वंहां जाने से पहले अपने मोबाइल में OTP याँ टोकन लेना होगा। एक दिन मे एक लिमिट से ज्यादा लोग को ओटीपी नहीं मिलेगा। फिर राजवाड़ा को 20 घन्टे के लिए खोल देना चाहिए। 4 घंटे सफाई और sanitization होना चाहिए। राजवाड़ा पोर्टल पे सभी दुकानों के खुलने और बंद होने के टाइम और उनके फ़ोन नंबर्स होने । लोग किसी भी टाइम जा पाएंगे तो भीड़ नहीं होगी। ऐसा सभी मार्केट के लिए कर देना चाहिए।

ShivamMahobia 5 years 2 weeks ago

महोदय
1. नाइट कर्फ्यू एवं वीकेंड लॉकडाउन जारी रहे
2. मोहल्ला एवं कॉलोनी स्तर की दुकानें संचालित हों
3. एक ही परिवार के दो व्यक्तियों को टू व्हीलर पर बैठने की इजाजत दी जाए छोटे व्यापारियों एवं ठेला दुकानदारों के लिए विशेष योजना जारी करी जाए

Ravikant Suryawanshi 5 years 2 weeks ago

कोरोना कर्फ्यू में थोड़ी छूट दी जाये कहाँ पर केसेस कम हो रहे है सभी दुकानें खोली जाये जिसमे सामाजिक दूरी का पालन हो

Deepak Patidar 5 years 2 weeks ago

Hello sir

Mera suggestions yah he ki 1 June se aap sabjiyo , fruit, grocery item ki home delivery suru krwaye jo bhi home delivery ka kaam krta hai use permission di jaye ki wo safety ke sath home delivery kr sakta hai . Iske karan dukano pr bhid nhi hogi aur 40 % log ghr se bahar nhi niklte lockdown khulne ke bad