You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Suggest for the Process to Unlock Madhya Pradesh

Start Date: 25-05-2021
End Date: 31-05-2021

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार ...

See details Hide details

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार

कोरोना कर्फ्यू में ढील एवं प्रदेश को अनलॉक किए जाने के संबंध में नागरिकों से सुझाव आमंत्रित हैं

हम सभी जानते हैं कि पिछले दो महीने से पूरा देश कोरोना की दूसरी लहर से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रहा है। मध्यप्रदेश में सभी के सहयोग और परिश्रम से कोरोना संक्रमण अब काफीकुछ नियंत्रण में आ रहा है। कोरोना संक्रमण पर इस नियंत्रण को कायम रखने के लिए हमें अधिकतम प्रयास करने होंगे। हम जानते हैं कि कोरोना संक्रमण एकदम से समाप्त होने वाला नहीं है। सरकार पूरी क्षमता से कोविड से लड़ाई लड़ रही है। प्रदेश सरकार की बेहतर रणनीति और प्रबंधन से कोरोना संक्रमण पर बेहतर तरीके से नियंत्रण पाने में सहायता मिल रही है।

प्रदेश में संक्रमण की दर लगातार कम हो रही है परंतु हमें कोविड अनुकूल व्यवहार अपनाते हुए इसके साथ ही जिन्दगी शुरू करना है। इस पर रणनीति बनाते हुए लगातार कार्य करने के साथ हमें लोगों में जागरूकता लाना होगा। ऐसे में प्रदेश सरकार कोरोना वायरस से उत्पन्न हर चुनौती और हर खतरे को कम करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने हेतु निरंतर कार्य कर रही है।

इस कोरोना कर्फ्यू में हमें कोरोना संक्रमण की दर को कम करने के साथ धीरे-धीरे आम लोगों की गतिविधियों को बढ़ाना भी है और संक्रमण की तीसरी लहर रोकने के लिए जागरूक भी रहना है।

कोरोना कर्फ्यू को चरणबद्ध रूप से समाप्त करने एवं अनलॉक किए जाने के संबंध में निम्न विषयों पर सुझाव आमंत्रित है:-
1- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक कैसे चरणबद्ध तरीके से किया जाना चाहिए।
2- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक करने की प्रक्रिया अंतर्गत किस तरह की गतिविधियों के संचालन में प्राथमिकता देते हुए छूट प्रदान की जानी चाहिए ।
3- अन्य सुझाव

निम्न माध्यमों से आप अपने सुझाव हमें भेज सकते हैं:-
Portal: mp.mygov.in
Whatsapp no: 9098151870
Email id: covid19.homemp@gmail.com

All Comments
Reset
1366 Record(s) Found

Krishnakumar 5 years 1 month ago

कोरोना कर्फ्यू को हटाया जाय और जरूरत की समानो की दुकान सभी खोले जाए शादी विवाह की अनुमति दिया जाए स्कूल कॉलेज को मास्क सोसल डिस्टनसिंग के साथ प्रतिबंधों के साथ खोल दिया जाय ।

Krishnakant 5 years 1 month ago

महोदय,
नमस्कार, हम सभी जानते है कि इस महामारी में किस तरह से हम सबने कितनी परेशानियों का सामना किया है, और अभी अभी कुछ परेशानियां कम होती नजर आई है इसलिए हमारा उपाय यह है कि जिस तरह से आपने धिरे-धिरे सभी उपाय आजमाने के बाद लॉकडाउन का निर्णय लिया उसी तरह आपको रिवर्स चलना चाहिए ताकी एकदम से इसका प्रसार न हो, और जो समझदारी सभी लोगाे ने दिखाई है वो आगे भी दिखा सके तो, अभी पूर्णतः से न खोलकर आपको नाईट कर्फ्यू के साथ या अन्य सख्ती के साथ इस लॉकडाउन को खोलना चाहिए।
भवदीय
कृष्णकांत

Sulekha pathak 5 years 1 month ago

सर अज़ीबिका चलाने के लिये अनलॉक तो किया जाये पर कोरोना और ब्लैक फंगस् के प्रति सख्ती ही रखी जाये और दूसरी ओर जबतक सबको वैक्सीन ना लग जाये तबतक सब बेवजह घर से ना निकले

ShaktiPratap 5 years 1 month ago

Mask, Sanitization aur 2 gaj doori is mandatory.
1. There should be permission of 50 to 100 in gatherings like marriage and other.
2. All Local Shops should be opened and shopkeepers should ensure that they themselves and there employees should be vaccinated at least with single dose.
3. All Malls and Restaurants should be opened and only vaccinated persons should be allowed to enter.
4. Haat and other open gathering should be banned for now.

Mahendra Gurjar 5 years 1 month ago

गरीब लोगों की परेशानी को देखते हुए छोटी दुकान खोली जाहे
दुकान का समय निर्धारित किया जाए 10 से 5 बजे तक

ArunJain 5 years 1 month ago

गरीब लोगो की परेशानी को देखते हुए सभी प्रकार की छोटी दुकानें खोली जाएं। समय 10 से 4 सही रहेगा। दुकान में एक साथ 2 से ज्यादा ग्राहक की अनुमति न दी जाए, ऐसा करने पर सख्त फाइन लगाया जाए।
रात में पूर्णतः बंद रखें।
स्कूल, कॉलेज, सिनेमाघर, जिम, ये सब तो बिलकुल बंद रखें।
सादियों में 20 लोगो की इजाजत हो।
सभी प्रकार की होम डिलीवरी चालू रहे, इससे लोग बाजार जाने से बचेंगे।
धन्यवाद!!

Ayush Gupta 5 years 1 month ago

इस बार खुल जाने के बाद बहुत सख्त कार्यवाहीं की जाए
जिस दुकान पर भीड़ दिखे,soscial distancing का पालन न हो रहा हो उस दुकान को सील किया जाए बगर मास्क वालो को जेल भेजा जाए,बाजार odd even की तर्ज पर खोला जाए 10 से 5

Nitya chaturvedi 5 years 1 month ago

शादी ब्याह में मेहमान की सीमा अगले एक महीने तक क्या रहेगी तय की जाए
जैसे १ से १० जून तक केवल २० लोग
११ से २० जून में ५०
और २१ जून से इस सीज़न के अंत तक १०० लोगों की अनुमति दी जाए
कोविड प्रोटकॉल के साथ

वैक्सीन लगवाने वालों को छूट दी जाए ताकि बाक़ी लोग भी जल्दी टीके लगवाने आगे आएँ

abhishek gautam 5 years 1 month ago

1. Allow wedding ceremony with 20-20 upper cap.
2. Fine on no wearing of mask .
3. There should be compulsion for shop keeper and or any kind of host to install sanitizer at entry&exit point.
4. Incentivise people for vaccination.
5. Open all kind of shops with clear instructions and under supervision of area PS.
6. Instruct village crisis mngmnt committee to monitor/enforce covid appropriate behaviour
7. Sensitize people to use only contactless transaction