You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Suggest for the Process to Unlock Madhya Pradesh

Start Date: 25-05-2021
End Date: 31-05-2021

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार ...

See details Hide details

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार

कोरोना कर्फ्यू में ढील एवं प्रदेश को अनलॉक किए जाने के संबंध में नागरिकों से सुझाव आमंत्रित हैं

हम सभी जानते हैं कि पिछले दो महीने से पूरा देश कोरोना की दूसरी लहर से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रहा है। मध्यप्रदेश में सभी के सहयोग और परिश्रम से कोरोना संक्रमण अब काफीकुछ नियंत्रण में आ रहा है। कोरोना संक्रमण पर इस नियंत्रण को कायम रखने के लिए हमें अधिकतम प्रयास करने होंगे। हम जानते हैं कि कोरोना संक्रमण एकदम से समाप्त होने वाला नहीं है। सरकार पूरी क्षमता से कोविड से लड़ाई लड़ रही है। प्रदेश सरकार की बेहतर रणनीति और प्रबंधन से कोरोना संक्रमण पर बेहतर तरीके से नियंत्रण पाने में सहायता मिल रही है।

प्रदेश में संक्रमण की दर लगातार कम हो रही है परंतु हमें कोविड अनुकूल व्यवहार अपनाते हुए इसके साथ ही जिन्दगी शुरू करना है। इस पर रणनीति बनाते हुए लगातार कार्य करने के साथ हमें लोगों में जागरूकता लाना होगा। ऐसे में प्रदेश सरकार कोरोना वायरस से उत्पन्न हर चुनौती और हर खतरे को कम करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने हेतु निरंतर कार्य कर रही है।

इस कोरोना कर्फ्यू में हमें कोरोना संक्रमण की दर को कम करने के साथ धीरे-धीरे आम लोगों की गतिविधियों को बढ़ाना भी है और संक्रमण की तीसरी लहर रोकने के लिए जागरूक भी रहना है।

कोरोना कर्फ्यू को चरणबद्ध रूप से समाप्त करने एवं अनलॉक किए जाने के संबंध में निम्न विषयों पर सुझाव आमंत्रित है:-
1- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक कैसे चरणबद्ध तरीके से किया जाना चाहिए।
2- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक करने की प्रक्रिया अंतर्गत किस तरह की गतिविधियों के संचालन में प्राथमिकता देते हुए छूट प्रदान की जानी चाहिए ।
3- अन्य सुझाव

निम्न माध्यमों से आप अपने सुझाव हमें भेज सकते हैं:-
Portal: mp.mygov.in
Whatsapp no: 9098151870
Email id: covid19.homemp@gmail.com

All Comments
Reset
1366 Record(s) Found

Nitya chaturvedi 5 years 1 month ago

मास्क पहन्ना व सोशल डिस्टन्सिंग का पालन किया जाए
शादी ब्याह में १०० लोगों की अनुमति दी jaye

Nitya chaturvedi 5 years 1 month ago

दुकान खुलने का समय सीमित करने की बजाय बढ़ाया जाए ताकि भीड़ कम हो
एक ही समय पर

shyam bihari chaturvedi 5 years 1 month ago

कृपया ध्यान दे बाजार अवश्य खोले जाए क्योंकि इस लॉक डाउन में माध्यम वर्ग परेशान हो रहा है
परंतु भीड़ को नियंत्रित करते हुए
हल्का हल्का समय बढ़ाते हुए खोले जाए एक दम नही
साथ मे जांच भी होती रहे उससे पता कि

Nitya chaturvedi 5 years 1 month ago

मास्क ना पहनने पर कार्यवाही करें, तगड़ा जुर्माना लगाएँ लेकिन अब दुकाने खोल दें. रेस्ट्रॉंट वगेरह मे सिर्फ़ टेकवेय चालू करें लेकिन अर्थव्यवस्था चालू होना बेहद ज़रूरी है । दोनो वैक्सीन जिन्हें लग चुकी है उनके लिए कुछ अलग नियम या फ़ायदे दें जिससे बाक़ी लोग जागरूक होके जल्दी वैक्सीन lagwayein

Nitya chaturvedi 5 years 1 month ago

कृपया शादी ब्याह वाली दुकानें खोल दें ताकि हम घर पर ही शादी करने की स्थिति में हो। १० जुलाई के बाद हिंदू शादियाँ नहीं हो सकेंगी
१. लहंगे की दुकान
२. किराए की गहनो की दुकान
३. दूल्हे के टेलर
४. ब्यूटी पार्लर
कृपया इन्हें १ जून से खोल दें वरना इस सीज़न भी शादियाँ नहीं हो सकेंगी

जिन परिवारों में वैक्सिनेशन हो चुका है उन्हें शादी करने की छूट हो
लोग खुद भी समझदार हैं हम नहीं चाहेंगे कि किसी की जान जोखिम में डालें लेकिन अगर रोक होगी तो शादियाँ टालनी होंगी जो हम नहीं चाहते

Nitya chaturvedi 5 years 1 month ago

Please open shops related to weddings because even if we plan a home wedding some things are always required
Please open: 1. Bridal lehenga shops
2. Bridal jewellery shops
3. Groom designer shops
4. Salons
Its a humble request . We cannot keep delaying weddings and even if we plan a wedding in first week of july after which hindu weddings can’t happen this season we will need to order these things in first week of June atleast.

Nitya chaturvedi 5 years 1 month ago

Greetings,
Please allow for fully vaccinated families to hold wedding ceremonies with fully vaccinated guests. We are all doctors in my family and would be great if relaxation would be possible for vaccinated families.

Amit kushwaha 5 years 1 month ago

Abhi lockdown dhere dhere kholein 15 June tak ,mini contenment banaiye jayein,shaadi me 50 se jyada logon ka pratibandh ho ,agar ek state se doosre state ya bacchein school jayein to school staff and both mother and father vaccinate ho and unka proof organisation me ho,ward wise bhi vaccination start ho ,pahle hafte 6 hrs yaani 7 o'clock se 1 pm tak and second week 7 -6 pm tak khule.

Shubhanshusaxena 5 years 1 month ago

ऐसे काम जिनमें भीड़भाड़ हो जैसे शादी, धार्मिक स्थल, राजनीतिक गतिविधियां, बड़े मॉल, सिनेमा घर आदि। इन सभी चीजों पर प्रतिबंध जारी रहना चाहिए। लेकिन छोटी दुकानें जैसे किराना स्टोर, मोबाइल की दुकानें, पान ठेले आदि, जिसमें छोटे व्यापारी जुड़े हुए हैं और जहां हम आसानी से भीड़ को नियंत्रित कर सकते हैं। ऐसी दुकानें खोली जानी चाहिए ताकि लोग कमाई शुरू कर सकें। एक साथ पूरा बाजार न खोलें। विभिन्न दुकानों के लिए अलग-अलग दिन सुनिश्चित करें ताकि बाजारों में कम से कम भीड़ हो|