You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Suggest for the Process to Unlock Madhya Pradesh

Start Date: 25-05-2021
End Date: 31-05-2021

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार ...

See details Hide details

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार

कोरोना कर्फ्यू में ढील एवं प्रदेश को अनलॉक किए जाने के संबंध में नागरिकों से सुझाव आमंत्रित हैं

हम सभी जानते हैं कि पिछले दो महीने से पूरा देश कोरोना की दूसरी लहर से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रहा है। मध्यप्रदेश में सभी के सहयोग और परिश्रम से कोरोना संक्रमण अब काफीकुछ नियंत्रण में आ रहा है। कोरोना संक्रमण पर इस नियंत्रण को कायम रखने के लिए हमें अधिकतम प्रयास करने होंगे। हम जानते हैं कि कोरोना संक्रमण एकदम से समाप्त होने वाला नहीं है। सरकार पूरी क्षमता से कोविड से लड़ाई लड़ रही है। प्रदेश सरकार की बेहतर रणनीति और प्रबंधन से कोरोना संक्रमण पर बेहतर तरीके से नियंत्रण पाने में सहायता मिल रही है।

प्रदेश में संक्रमण की दर लगातार कम हो रही है परंतु हमें कोविड अनुकूल व्यवहार अपनाते हुए इसके साथ ही जिन्दगी शुरू करना है। इस पर रणनीति बनाते हुए लगातार कार्य करने के साथ हमें लोगों में जागरूकता लाना होगा। ऐसे में प्रदेश सरकार कोरोना वायरस से उत्पन्न हर चुनौती और हर खतरे को कम करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने हेतु निरंतर कार्य कर रही है।

इस कोरोना कर्फ्यू में हमें कोरोना संक्रमण की दर को कम करने के साथ धीरे-धीरे आम लोगों की गतिविधियों को बढ़ाना भी है और संक्रमण की तीसरी लहर रोकने के लिए जागरूक भी रहना है।

कोरोना कर्फ्यू को चरणबद्ध रूप से समाप्त करने एवं अनलॉक किए जाने के संबंध में निम्न विषयों पर सुझाव आमंत्रित है:-
1- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक कैसे चरणबद्ध तरीके से किया जाना चाहिए।
2- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक करने की प्रक्रिया अंतर्गत किस तरह की गतिविधियों के संचालन में प्राथमिकता देते हुए छूट प्रदान की जानी चाहिए ।
3- अन्य सुझाव

निम्न माध्यमों से आप अपने सुझाव हमें भेज सकते हैं:-
Portal: mp.mygov.in
Whatsapp no: 9098151870
Email id: covid19.homemp@gmail.com

All Comments
Reset
1366 Record(s) Found

RAHUL YADAV 5 years 1 month ago

1.1. Corona lockdown thoda aur Bhadana chaiye phir situation k dekhte hue dhire dhire unlock karna chahiye. Kyuki ye 2nd wave bahut mushkil s control m aai hai.. lockdown kholne m jaldbaazi karna thik nahi rahega..
2.2. Corona mai abhi sirf medical, dudh and kirana ki home delivery ko hi rakhna chaiye.

Nikhil Chourasiya 5 years 1 month ago

Lockdown 1 महीने ओर बड़ा देंगे तो Corona पूरी तरह समाप्त हो जाएगा परंतु पॉजिटिविटी रेट दो परसेंट पर आने पर आपने फिर से lock-down खोला तो करोना फिर से बड़ जाएगा ओर हमें फिर से lock-down लगाना पड़ेगा। उससे अच्छा हे आप अभी lockdown बड़ा दीजिए जिससे ओर लोगो की जान ना जाए। धन्यवाद

sachin.mishra@csc.gov.in 5 years 1 month ago

फुटकर सब्जी मंडी और अनावश्यक दुकाने चाट फुल्की की दुकाने सोना चांदी की दुकानें बिल्कुल बंद रहनी चाहिए और जो रोज की आवश्यकता ना हो बिल्कुल बंद होना चाहिए

VishalSharma 5 years 1 month ago

Mama ji ham TV repairing karte hain aur ismein bheed nahin Hoti hai kripya hamen bhi dukaan kholne ki ijaajat de jaaye jo bhi vyakti TV lekar aata hai vah rakhkar jata hai aur jab repair Ho jaati hai tab vah le jata hai ismein kahin se kahin Tak bhi bheed nahin Hoti hai

Nidhipatel 5 years 1 month ago

Pehle full vaccination hona chahiye sabka, vaccination karane ke liye logo ko jagaruk karana chahiye taki jo log dar rahe hain afwahon k karan wo vaccination karane, vaccination compulsory kar dena chaiye, unlock tab hi kargar hoga jab full Vaccination ho jaega sabka,unlock tab hi kargar hoga jab hum assure ho ki dubara lockdown lagane ki naubat hi na aehare aa naubat hi na ae, government hi logo ko samjha sakti k vaccination zruri hai kyunk log mante hi nahi, hum b bolte rhte par koi n manta