You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Suggest for the Process to Unlock Madhya Pradesh

Start Date: 25-05-2021
End Date: 31-05-2021

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार ...

See details Hide details

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार

कोरोना कर्फ्यू में ढील एवं प्रदेश को अनलॉक किए जाने के संबंध में नागरिकों से सुझाव आमंत्रित हैं

हम सभी जानते हैं कि पिछले दो महीने से पूरा देश कोरोना की दूसरी लहर से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रहा है। मध्यप्रदेश में सभी के सहयोग और परिश्रम से कोरोना संक्रमण अब काफीकुछ नियंत्रण में आ रहा है। कोरोना संक्रमण पर इस नियंत्रण को कायम रखने के लिए हमें अधिकतम प्रयास करने होंगे। हम जानते हैं कि कोरोना संक्रमण एकदम से समाप्त होने वाला नहीं है। सरकार पूरी क्षमता से कोविड से लड़ाई लड़ रही है। प्रदेश सरकार की बेहतर रणनीति और प्रबंधन से कोरोना संक्रमण पर बेहतर तरीके से नियंत्रण पाने में सहायता मिल रही है।

प्रदेश में संक्रमण की दर लगातार कम हो रही है परंतु हमें कोविड अनुकूल व्यवहार अपनाते हुए इसके साथ ही जिन्दगी शुरू करना है। इस पर रणनीति बनाते हुए लगातार कार्य करने के साथ हमें लोगों में जागरूकता लाना होगा। ऐसे में प्रदेश सरकार कोरोना वायरस से उत्पन्न हर चुनौती और हर खतरे को कम करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने हेतु निरंतर कार्य कर रही है।

इस कोरोना कर्फ्यू में हमें कोरोना संक्रमण की दर को कम करने के साथ धीरे-धीरे आम लोगों की गतिविधियों को बढ़ाना भी है और संक्रमण की तीसरी लहर रोकने के लिए जागरूक भी रहना है।

कोरोना कर्फ्यू को चरणबद्ध रूप से समाप्त करने एवं अनलॉक किए जाने के संबंध में निम्न विषयों पर सुझाव आमंत्रित है:-
1- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक कैसे चरणबद्ध तरीके से किया जाना चाहिए।
2- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक करने की प्रक्रिया अंतर्गत किस तरह की गतिविधियों के संचालन में प्राथमिकता देते हुए छूट प्रदान की जानी चाहिए ।
3- अन्य सुझाव

निम्न माध्यमों से आप अपने सुझाव हमें भेज सकते हैं:-
Portal: mp.mygov.in
Whatsapp no: 9098151870
Email id: covid19.homemp@gmail.com

All Comments
Reset
1366 Record(s) Found

yash pandey 5 years 1 month ago

मामा जी लॉकडाउन हटाने में जल्दबाजी मत करिए पहले वैक्सीनेशन का काम हो जाने दीजिए नही तो स्तिथि फिर पहले की तरह खतरनाक रूप ले सकती है अभी कम से कम 15 जून तक लॉकडाउन रहना जरूरी है धन्यवाद।

Nilesh devda 5 years 1 month ago

In सुझावों के साथ ग्रामीण क्षेत्र में शादी समारोह प्रतिबंध पर सरपंच सचिव aashakarykrta को जिम्मेदारी सौंपी जाए ।

Sanat Tripathi 5 years 1 month ago

Sir 1 june na sahi 1 july se choti coaching sansthan kholne ka kast kare kunki badi coaching to mehnge board laga kar online padha kar paise kam rahi h lekin chote teacher jo sach me bachho ka bhavisya bante h unki jivika samapt ho gai isse bachho aur sikashak dono ka acha hoga

pravesh singh patel 5 years 1 month ago

नया नियम आया है 18+ on spot registration चालू किया गया है,,और अब स्लॉट बुकिंग बंद हो गया ही, इसमें बहुत भीड़ होने का खतरा बढ़ गया है,और शेड्यूल का ऑप्शन भी nhi दिखा रहा ही,कृपा cowin और आरोग्य सेतु सही रणनीति के साथ काम करे

mehjiya ali 5 years 1 month ago

जहा तक मेरा मानना अनलॉक में सबसे पहले खेल मैदान योगा व जीम खोल देनी चाहिए स्वास्थ्य के लिए ये बहुत उपयोगी होंगे

Ramanujgupta 5 years 1 month ago

Mananiy mukhymantri ji Sadar namaste main aapse yah Kahana Chahta Hun Ki City ke andar jo bhi petrol pump hai Log vahan per Kafi Matra mein Bheed lagat Kavi 25 rupaye ka Kavi 50 rupaye ka Kavi swarupay ka avashyakta hai Mera Kahana hai ki petrol Shahar ke andar petrol pump ka bhi time nirdharit kar diya Jaaye jisse Sankraman ki gati ruk sakti hai Highway Mein To theek hai lekin Shahar ke andar petrol

Chandraraj Singh 5 years 1 month ago

साथ ही वैक्सिनशन को चुनाव सूची के अनुसार टारगेट करके अगले 2 से 3 माह में पूरा करने का प्रयास करे

Chandraraj Singh 5 years 1 month ago

कम से कम 1 माह और अधिकतम 2 माह तक केवल उन्हीं चीजो को प्रारम्भ करें जो राज्यकी अर्थव्यवस्था के लिए आवश्यक हो, वो भी सभी प्रोटोकाल के साथ, इसके अलावा सभी कार्यक्रमो एवं कार्यो पर रोक होनी चाहिए, पड़ोसी राज्यो की स्थिति ठीक नही है, इसीलिए संभलकर चलना होगा, और इन दो माह में दैनिक वेतन भोगी एवं अन्य गरीबो का उचित ध्यान रखा जाना चाहिए।