You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Suggest for the Process to Unlock Madhya Pradesh

Start Date: 25-05-2021
End Date: 31-05-2021

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार ...

See details Hide details

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार

कोरोना कर्फ्यू में ढील एवं प्रदेश को अनलॉक किए जाने के संबंध में नागरिकों से सुझाव आमंत्रित हैं

हम सभी जानते हैं कि पिछले दो महीने से पूरा देश कोरोना की दूसरी लहर से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रहा है। मध्यप्रदेश में सभी के सहयोग और परिश्रम से कोरोना संक्रमण अब काफीकुछ नियंत्रण में आ रहा है। कोरोना संक्रमण पर इस नियंत्रण को कायम रखने के लिए हमें अधिकतम प्रयास करने होंगे। हम जानते हैं कि कोरोना संक्रमण एकदम से समाप्त होने वाला नहीं है। सरकार पूरी क्षमता से कोविड से लड़ाई लड़ रही है। प्रदेश सरकार की बेहतर रणनीति और प्रबंधन से कोरोना संक्रमण पर बेहतर तरीके से नियंत्रण पाने में सहायता मिल रही है।

प्रदेश में संक्रमण की दर लगातार कम हो रही है परंतु हमें कोविड अनुकूल व्यवहार अपनाते हुए इसके साथ ही जिन्दगी शुरू करना है। इस पर रणनीति बनाते हुए लगातार कार्य करने के साथ हमें लोगों में जागरूकता लाना होगा। ऐसे में प्रदेश सरकार कोरोना वायरस से उत्पन्न हर चुनौती और हर खतरे को कम करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने हेतु निरंतर कार्य कर रही है।

इस कोरोना कर्फ्यू में हमें कोरोना संक्रमण की दर को कम करने के साथ धीरे-धीरे आम लोगों की गतिविधियों को बढ़ाना भी है और संक्रमण की तीसरी लहर रोकने के लिए जागरूक भी रहना है।

कोरोना कर्फ्यू को चरणबद्ध रूप से समाप्त करने एवं अनलॉक किए जाने के संबंध में निम्न विषयों पर सुझाव आमंत्रित है:-
1- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक कैसे चरणबद्ध तरीके से किया जाना चाहिए।
2- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक करने की प्रक्रिया अंतर्गत किस तरह की गतिविधियों के संचालन में प्राथमिकता देते हुए छूट प्रदान की जानी चाहिए ।
3- अन्य सुझाव

निम्न माध्यमों से आप अपने सुझाव हमें भेज सकते हैं:-
Portal: mp.mygov.in
Whatsapp no: 9098151870
Email id: covid19.homemp@gmail.com

All Comments
Reset
1366 Record(s) Found

ShwetangTiwari 5 years 1 month ago

Mask compulsory kar de and gyms mall and cinema and mall sabji mandi ko week main 3 days open karenge and rajwada ko thoda ruk ke open kare to better rahega gyms main log sweating girate hai isliye gyms ko to last main open karna hi better option hai bhale indore gym association ke kuch gyaani log bolte rahe to bhi abhi gyms close hi rakhne chahiye

Ishita 5 years 1 month ago

माननीय,
मुख्यमंत्री महोदय (मध्यप्रदेश सरकार)

विषय- राज्यसेवा प्रारंभिक परीक्षा 2020 जो 20 जून 2021 को प्रस्तावित है को स्थगित करने बावत।
माननीय महोदय मध्यप्रदेश शासन द्वारा मांगे गए सुझाव में जो 1 जून से अनलॉक किया जा रहा है मेरा सुझाव है कि वर्तमान की कोरोना की स्थिति भयावह है ऐसे समय मे विद्यार्थियों और उनके परिवार के स्वास्थ्य और जीवन को ध्यान में रखते हुए परीक्षा को कुछ समय के लिए स्थगित किया जाए।

Gokulprasadbokhare 5 years 1 month ago

Ap medical colleges bhi week me 3 days lagaye because practical bahut important hote h medical ki padai me online se nhi ho sakte .ye aage aane vale future doctors ki skill ability ka sawal h . Mai apse agrah krta hu please ap at least week me 2 days to medical college open kre .please

Pawan Ghogare 5 years 1 month ago

7 june तक lockdown open ना करे तो सही होगा ओर सभी को मास्क लगाना होगा तभी corona हारेगा

Govind Prasad Chaurasiya 5 years 1 month ago

माननीय गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा जी से विनम्र निवेदन हैं की 1 जून की गाइडलाइन में सभी शिक्षण संबंधी गतिविधियों पूर्णतयः बंद रहे साथ ही सभी प्रतियोगी परीक्षाएं (20 जून को प्रस्तावित राज्य सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा भी) ....जब तक की मध्यप्रदेश में 8 करोड़ जनसंख्या बल में से 4 करोड़ लोगो को कोविड का टीका नहीं लग जाता।

Kaushal Vishwakarma 5 years 1 month ago

lockdawn अभी खोल दीजिए
और तीसरी लहर को आमंत्रित कर लीजिये, अभी तो स्तिथि सम्भाल नहीं रही थी ना टीके हैं ना ही इलाज है हवा में तीर मारो ठीक हुए तो ठीक नही सब खत्म, कम से कम राज्य की आधी जनसंख्या को टीका लगवा दीजिए, lowdown आज नहीं तो एक महीने और माँ बाप बीबी बच्चे कम खाना खा लेंगे पर घर ही रहेंगे कम से कम जिन्दा तो रहेंगे, दूसरी लहर में हर गली से लाश(शव ) निकले हैं अब क्या हर घर से निकलेंगे तब आप मानोगे,

आप की और हमारी जीत तभी होगी जब इस रोग से और मौत न हो
धन्यावाद

Pragatichoubey 5 years 1 month ago

Sir pllzz coachings open karwa dijiye competitive exams walo ko bhut dikkat ho rahi h ...or bade aayojan par rok lagae abhi kuch samay ke liye

Rąvį Dhąkäd_1 5 years 1 month ago

कृषक मंडी बंद होने के करण एमपी के किसानों की हालत खराब हो गई है।कृपया सर्व प्रथम मंडियों को शुचारू रूप से कम सीमित संख्या के साथ खोला जाए और लोकल logo को प्राथमिकता दी जाए। बाहर के राज्य या जिलों को मंडियों में प्राथमिकता अभी न दी जाए जिससे ज्यादा भीड़ बड़े न।

shweta sharma 5 years 1 month ago

1.Shadi me 50 logo ki permission di jaye kyoki usse related bhi bahut log hai jo last year bhi aisa he hua bhut logo ka pet bharta isliye 50 logo ke sath permission,band wale,garden wale inke ghr bhi hai last lockdown bhi aisa he nikla or sirf 5 month season hote shadi ke or yh bhi nhi toh galat hai.
2.Vaccine pr jor diya jaye.
3.Mask compulsory kiya jaye.
4.Sabji mandi hafte me 2 din open ho.