You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Suggest for the Process to Unlock Madhya Pradesh

Start Date: 25-05-2021
End Date: 31-05-2021

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार ...

See details Hide details

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार

कोरोना कर्फ्यू में ढील एवं प्रदेश को अनलॉक किए जाने के संबंध में नागरिकों से सुझाव आमंत्रित हैं

हम सभी जानते हैं कि पिछले दो महीने से पूरा देश कोरोना की दूसरी लहर से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रहा है। मध्यप्रदेश में सभी के सहयोग और परिश्रम से कोरोना संक्रमण अब काफीकुछ नियंत्रण में आ रहा है। कोरोना संक्रमण पर इस नियंत्रण को कायम रखने के लिए हमें अधिकतम प्रयास करने होंगे। हम जानते हैं कि कोरोना संक्रमण एकदम से समाप्त होने वाला नहीं है। सरकार पूरी क्षमता से कोविड से लड़ाई लड़ रही है। प्रदेश सरकार की बेहतर रणनीति और प्रबंधन से कोरोना संक्रमण पर बेहतर तरीके से नियंत्रण पाने में सहायता मिल रही है।

प्रदेश में संक्रमण की दर लगातार कम हो रही है परंतु हमें कोविड अनुकूल व्यवहार अपनाते हुए इसके साथ ही जिन्दगी शुरू करना है। इस पर रणनीति बनाते हुए लगातार कार्य करने के साथ हमें लोगों में जागरूकता लाना होगा। ऐसे में प्रदेश सरकार कोरोना वायरस से उत्पन्न हर चुनौती और हर खतरे को कम करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने हेतु निरंतर कार्य कर रही है।

इस कोरोना कर्फ्यू में हमें कोरोना संक्रमण की दर को कम करने के साथ धीरे-धीरे आम लोगों की गतिविधियों को बढ़ाना भी है और संक्रमण की तीसरी लहर रोकने के लिए जागरूक भी रहना है।

कोरोना कर्फ्यू को चरणबद्ध रूप से समाप्त करने एवं अनलॉक किए जाने के संबंध में निम्न विषयों पर सुझाव आमंत्रित है:-
1- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक कैसे चरणबद्ध तरीके से किया जाना चाहिए।
2- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक करने की प्रक्रिया अंतर्गत किस तरह की गतिविधियों के संचालन में प्राथमिकता देते हुए छूट प्रदान की जानी चाहिए ।
3- अन्य सुझाव

निम्न माध्यमों से आप अपने सुझाव हमें भेज सकते हैं:-
Portal: mp.mygov.in
Whatsapp no: 9098151870
Email id: covid19.homemp@gmail.com

All Comments
Reset
1366 Record(s) Found

Rąvį Dhąkäd_1 5 years 1 month ago

एमपी सरकार को सबसे पहले किसानों के बारे में सोचना चाहिए step by step मंडियों को खोलना चाहिए। इस दिशा में लोकल लोगो के लोकल मंडी में पहली प्राथमिकता देनी चाहिए जिसके लिए उचित दस्तावेज या टोकन को व्यवस्था की जानी चाहिए जिससे फायदा ये होगा कि एकसाथ ज्यादा भीड़ नहीं बढ़ेगी, आगे आपको मर्जी

Sunnysharma 5 years 1 month ago

Govt ke rules ke according follow karwate hue market open hona chahiye taaki aam jan ko bhi pareshani na ho or prashasan ko bhi na ho ...

HimanshuMane 5 years 1 month ago

All Commercial activities should be unlocked with strict compliance to covid prevention laws like masks, sanitizers and temperature check.
Mask should be made compulsory in public places till 70% public gets vaccinated. People who don't wear mask should be fined 500RS.
Any Religious activity or public party to be limited to 50-75 people till case drop below 100.

AnkitGoud 5 years 1 month ago

Unlock hona chahiye or helth se related gym yoga center jesi activities bhi chalu hona chahiye jisse helth bhi sahi rahe hamari immunity strong rhe Or bane bhi .

SumitSharma 5 years 1 month ago

माननीय सबसे पहले तो आपसे निवेदन है कि काले फफूंद(ब्लैक फंगस) की बीमारी का समाधान ढूंढे ओर इसे ठीक करने वाले इंजेक्शन की उपलब्धता करा,अभी सबसे महत्वपूर्ण यही कार्य है। अगर आपके मन मे लोकडौन को खोलें का विचार आ रहा है तो पहलें वैक्सीन की रफ्तार को बढ़ाइये।
ताकि जनता में डर थोड़ा कम हो।
काँटेन्मेंट एरिया को पूरी तरह बंद रखे जब तक केस पूरी तरह खत्म
न हो । प्रभात 6 बजे से शाम 5 बजे तक का समय आप रख सकते है मार्किट के लिये। होम डिलीवरी पर जोर दीजिये शॉप्स कों खोलने के बजाए।

RaviPatel 5 years 1 month ago

economy strong krne ke liye market ko ३ hrs के लिए खोल दे
२- ऑक्सिजन की व्यवस्था करनी होगी

Mohit vishwakaram 5 years 1 month ago

Sir mera sughav ye hai ki unlock mai niyam thode kathin banana chiyee or only 6 hours ka hi market open karna chahiye
Suterday or sunday lockdown

sourabh sahu 5 years 1 month ago

आप सभी अधिकारियो ओर सरकार से निवेदन है के आगामी एमपीपीएससी २०२० की प्री परीक्षा को रद्द कर दी जाए ! संक्रम के कारण कई प्रतियोगी बच्चें इससे प्रभावित हुए है कई परिवारों ने अपनो को खो दिया है , इस कारण परीक्षा की डेट यूपीएससी ओर यूपीपीएसी जैसे आगे बड़ा दी जाए ! सभी के जल्द स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना ! Mppsc pre २०२० की एग्जाम डेट आगे बड़ा दी जाए !

Sushmasharma 5 years 1 month ago

Unlock ki process karna hi chaiye ab..kyoki middle class log corona se mare ya na mare garibi or bhukhmari se mar jayege..chahe time schedule bnaya jaye.or market ko open kiya jaye..mask or distance k rules k sath.