You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Suggest for the Process to Unlock Madhya Pradesh

Start Date: 25-05-2021
End Date: 31-05-2021

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार ...

See details Hide details

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार

कोरोना कर्फ्यू में ढील एवं प्रदेश को अनलॉक किए जाने के संबंध में नागरिकों से सुझाव आमंत्रित हैं

हम सभी जानते हैं कि पिछले दो महीने से पूरा देश कोरोना की दूसरी लहर से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रहा है। मध्यप्रदेश में सभी के सहयोग और परिश्रम से कोरोना संक्रमण अब काफीकुछ नियंत्रण में आ रहा है। कोरोना संक्रमण पर इस नियंत्रण को कायम रखने के लिए हमें अधिकतम प्रयास करने होंगे। हम जानते हैं कि कोरोना संक्रमण एकदम से समाप्त होने वाला नहीं है। सरकार पूरी क्षमता से कोविड से लड़ाई लड़ रही है। प्रदेश सरकार की बेहतर रणनीति और प्रबंधन से कोरोना संक्रमण पर बेहतर तरीके से नियंत्रण पाने में सहायता मिल रही है।

प्रदेश में संक्रमण की दर लगातार कम हो रही है परंतु हमें कोविड अनुकूल व्यवहार अपनाते हुए इसके साथ ही जिन्दगी शुरू करना है। इस पर रणनीति बनाते हुए लगातार कार्य करने के साथ हमें लोगों में जागरूकता लाना होगा। ऐसे में प्रदेश सरकार कोरोना वायरस से उत्पन्न हर चुनौती और हर खतरे को कम करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने हेतु निरंतर कार्य कर रही है।

इस कोरोना कर्फ्यू में हमें कोरोना संक्रमण की दर को कम करने के साथ धीरे-धीरे आम लोगों की गतिविधियों को बढ़ाना भी है और संक्रमण की तीसरी लहर रोकने के लिए जागरूक भी रहना है।

कोरोना कर्फ्यू को चरणबद्ध रूप से समाप्त करने एवं अनलॉक किए जाने के संबंध में निम्न विषयों पर सुझाव आमंत्रित है:-
1- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक कैसे चरणबद्ध तरीके से किया जाना चाहिए।
2- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक करने की प्रक्रिया अंतर्गत किस तरह की गतिविधियों के संचालन में प्राथमिकता देते हुए छूट प्रदान की जानी चाहिए ।
3- अन्य सुझाव

निम्न माध्यमों से आप अपने सुझाव हमें भेज सकते हैं:-
Portal: mp.mygov.in
Whatsapp no: 9098151870
Email id: covid19.homemp@gmail.com

All Comments
Reset
1366 Record(s) Found

narendra nema 5 years 1 month ago

माननीय मुख्यमंत्री जी अतिआवश्यक सेवाओं को ध्यान में रखते हुए किराना दुकान और अनाज की दुकान खोलने पर विचार किया जाए प्रारंभ में सुबह सात बजे से दोपहर दो बजे तक ही बाजार खोलने की अनुमति दी जाए और भीड़ न हो इसके लिए सख्त निर्देश दिए जाएं।

alok pandey 5 years 1 month ago

Cont..
7.मुख्य सब्जी मंडी अभी बंद रखनी चाहिए,केवल ठेले या मोहल्लो की दुकानो को ही खोलनी चाहिए।
8.सभी वार्ड कार्यालयों में टीकाकरण,आरटी-पीसीआर टेस्ट किट के साथ स्वयंसेवकों को मौजूद रहना चाहिए।

आलोक पाण्डेय
8878666066

alok pandey 5 years 1 month ago

मेरे कुछ सुझाव हैं:

1. सभी तरह की दुकान खोलने के लिए दो-दो दिन निर्धारित होना चाहिये एवं खुलने का समय सुबह 8-10 बजे तक और शाम को 4:00-7:00 बजे तक ही होना चाहिए।
2.धारा १४४ लागू रखनी चाहिए एवं रविवार और शनिवार के साथ में रात्रिकालीन कर्फ्यू अभी रखना चाहिए।
4. चार पाहिया वाहन ,दो पहिया वाहन के अभी केवल सर्विस सेंटर ही खोले जाने चाहिए, सेल्स को अभी बंद रखना चाहिए।
5. मॉल,सिनेमा हॉल अभी बंद रखना चाहिए।
6.शादियों की अनुमति 20 जून तक नहीं देनी चाहिए।
7.मुख्य सब्जी मंडी अभी ब

RaviPatel 5 years 1 month ago

थर्ड wave की तैयारी maharatsra और दिल्ली ने शुरू किया..
ऑक्सिजन सिलिंडर और हेल्थ infrastructureको arrange करना होगा

Syed Mohammad Ali 5 years 1 month ago

Please make 7 zones and 1 zone should be open each day of the week rest 6 zones should be under lockdown for first 20 days

Aditya Diwan 5 years 1 month ago

मामा...कुछ और समय के लिये लाक डाऊन को आगे बढाने की आवश्यकता हे..सब्जी मंण्डी. हाट बाजार. मजदूर चौक आदि को बन्द रखना चाहिए.. निर्माण गतिविधियों पर रोक लगाने की आवश्यकता हे..सिर्फ परिक्षा देने वाले छात्रों को छुट मिलना चाहिए.वैक्सीन की तैयारियों पर जोर देना चाहिए... तीसरी लहर की तैयारी पर जोर देना चाहिए.

Amit sahu 5 years 1 month ago

सम्मानीय मामा जी कोरोना का अनलॉक 2 प्लान के माध्यम से करे
1 सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक कि बाजार को आम जनता के लिए खोल जाए
2 वैक्सीनेशन का कार्य तेजी से किया जाए जिसके लिए हर झोलाछाप डॉक्टर्स की मदद ली जाए जिसमे ऑनलाइन डेटा का पूरा हिसाब झोला छाप डॉक्टर को देना होगा। इससे वही के डॉक्टर हर वार्ड में वैक्सीन जल्दी लग जायेगी

Samriddh Sharma 5 years 1 month ago

First of all shops should be open and even for restuarant also home delivery is also good
Option .Everything good Rest for
Cinemas , Coaching already going digital
No need to open. But for rest everything
Should operate normally without restrictions.