You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Suggest for the Process to Unlock Madhya Pradesh

Start Date: 25-05-2021
End Date: 31-05-2021

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार ...

See details Hide details

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार

कोरोना कर्फ्यू में ढील एवं प्रदेश को अनलॉक किए जाने के संबंध में नागरिकों से सुझाव आमंत्रित हैं

हम सभी जानते हैं कि पिछले दो महीने से पूरा देश कोरोना की दूसरी लहर से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रहा है। मध्यप्रदेश में सभी के सहयोग और परिश्रम से कोरोना संक्रमण अब काफीकुछ नियंत्रण में आ रहा है। कोरोना संक्रमण पर इस नियंत्रण को कायम रखने के लिए हमें अधिकतम प्रयास करने होंगे। हम जानते हैं कि कोरोना संक्रमण एकदम से समाप्त होने वाला नहीं है। सरकार पूरी क्षमता से कोविड से लड़ाई लड़ रही है। प्रदेश सरकार की बेहतर रणनीति और प्रबंधन से कोरोना संक्रमण पर बेहतर तरीके से नियंत्रण पाने में सहायता मिल रही है।

प्रदेश में संक्रमण की दर लगातार कम हो रही है परंतु हमें कोविड अनुकूल व्यवहार अपनाते हुए इसके साथ ही जिन्दगी शुरू करना है। इस पर रणनीति बनाते हुए लगातार कार्य करने के साथ हमें लोगों में जागरूकता लाना होगा। ऐसे में प्रदेश सरकार कोरोना वायरस से उत्पन्न हर चुनौती और हर खतरे को कम करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने हेतु निरंतर कार्य कर रही है।

इस कोरोना कर्फ्यू में हमें कोरोना संक्रमण की दर को कम करने के साथ धीरे-धीरे आम लोगों की गतिविधियों को बढ़ाना भी है और संक्रमण की तीसरी लहर रोकने के लिए जागरूक भी रहना है।

कोरोना कर्फ्यू को चरणबद्ध रूप से समाप्त करने एवं अनलॉक किए जाने के संबंध में निम्न विषयों पर सुझाव आमंत्रित है:-
1- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक कैसे चरणबद्ध तरीके से किया जाना चाहिए।
2- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक करने की प्रक्रिया अंतर्गत किस तरह की गतिविधियों के संचालन में प्राथमिकता देते हुए छूट प्रदान की जानी चाहिए ।
3- अन्य सुझाव

निम्न माध्यमों से आप अपने सुझाव हमें भेज सकते हैं:-
Portal: mp.mygov.in
Whatsapp no: 9098151870
Email id: covid19.homemp@gmail.com

All Comments
Reset
1366 Record(s) Found

Amit sahu 5 years 1 month ago

कोरोना का अनलॉक 2 प्लान के माध्यम से कर
1 सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक कि बाजार को आम जनता के लिए खोल जाए
2 वैक्सीनेशन का कार्य तेजी से किया जाए जिसके लिए हर झोलाछाप डॉक्टर्स की मदद ली जाए जिसमे ऑनलाइन डेटा का पूरा हिसाब झोला छाप डॉक्टर को देना होगा। इससे वही के डॉक्टर हर वार्ड में वैक्सीन जल्दी लग जायेगी

Durgendrayadav 5 years 1 month ago

बेशक अब अनलॉक होना चाहिए लेकिन जो अभी मास्क और दो गज दूरी पर करवाई की गयीं है वो निरंतर होनी चाहिए , कोचिंग सिनेमा etc. को जब तक 18+ को टीकाकरण लगभग पूरा नही होजाता तब तक नही खोलना चाहिए लेकिन जिन छात्रों की प्रतियोगिता परीक्षा नजदीक आ रही है उसके होने की स्थिति को स्पष्ट कर देना चाहिए जैसे (mppsc परीक्षा 20 जून को है) क्योकि बच्चों मे डिप्रेशंन बड़ ता ही जा रहा है

soumya saxena 5 years 1 month ago

MP k sare exam ki jaise date badi hai..waise hi mppsc ki date aug ya sep main ho...jab tak 70 percent log vaccinate na ho..and systematically lockdown khole, cases kam hue hai lekin infection and vaccination utna k nhi hua so risk na lete hue date aage badai jaye

rahul yadav 5 years 1 month ago

Sir myself Rahul Yadav,
Kindly open government office and neccessary sector specially passport office because many employers or student stucked in INDIA due to some docomention problems.
Please sir open passport office so I'll complete PCC from passport office.

Also allow to work street vendors like tea,snacks and other street vendors because they cannot spend live without money.

SHIVAM KUMAR SHUKLA 5 years 1 month ago

सुरक्षा की दृष्टि से कोविड-19 के गाइडलाइंस को ध्यान में रखते हुए 1 जून 2021से अनलॉक किया जाए

dinesh_501 5 years 1 month ago

सभी की बातो से सहमत हे पर बस मजदूर मिडिल क्लास का भी ध्यान रखा जाए मजदूरी चालू रहने दी जाए और रही अनलॉक की बात को आने वाले पूरे जून के महीने में बस 3 गहने ही छूट दी जाए रोज

Same 5 years 1 month ago

Fully vaccinated people should be allowed to attend functions and have the freedom to go out wearing masks without any restrictions. For non-vaccinated people, add a limit of maximum 50 guests to attend wedding functions, masks should be mandatory for everyone. Jai hind!

Chaitanaya clinic 5 years 1 month ago

Lockdown is not d solution for long time. We must unlock bcoz however late it will coz surge again. Although 3 rd wave can be prevented by repeated education and strictness related to mask to wear properly, avoid gathering, hotels only take away, social distancing strict.educated ppl shld be encouraged to educate their emplyess about importance and how to wear mask.