You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Suggest for the Process to Unlock Madhya Pradesh

Start Date: 25-05-2021
End Date: 31-05-2021

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार ...

See details Hide details

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार

कोरोना कर्फ्यू में ढील एवं प्रदेश को अनलॉक किए जाने के संबंध में नागरिकों से सुझाव आमंत्रित हैं

हम सभी जानते हैं कि पिछले दो महीने से पूरा देश कोरोना की दूसरी लहर से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रहा है। मध्यप्रदेश में सभी के सहयोग और परिश्रम से कोरोना संक्रमण अब काफीकुछ नियंत्रण में आ रहा है। कोरोना संक्रमण पर इस नियंत्रण को कायम रखने के लिए हमें अधिकतम प्रयास करने होंगे। हम जानते हैं कि कोरोना संक्रमण एकदम से समाप्त होने वाला नहीं है। सरकार पूरी क्षमता से कोविड से लड़ाई लड़ रही है। प्रदेश सरकार की बेहतर रणनीति और प्रबंधन से कोरोना संक्रमण पर बेहतर तरीके से नियंत्रण पाने में सहायता मिल रही है।

प्रदेश में संक्रमण की दर लगातार कम हो रही है परंतु हमें कोविड अनुकूल व्यवहार अपनाते हुए इसके साथ ही जिन्दगी शुरू करना है। इस पर रणनीति बनाते हुए लगातार कार्य करने के साथ हमें लोगों में जागरूकता लाना होगा। ऐसे में प्रदेश सरकार कोरोना वायरस से उत्पन्न हर चुनौती और हर खतरे को कम करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने हेतु निरंतर कार्य कर रही है।

इस कोरोना कर्फ्यू में हमें कोरोना संक्रमण की दर को कम करने के साथ धीरे-धीरे आम लोगों की गतिविधियों को बढ़ाना भी है और संक्रमण की तीसरी लहर रोकने के लिए जागरूक भी रहना है।

कोरोना कर्फ्यू को चरणबद्ध रूप से समाप्त करने एवं अनलॉक किए जाने के संबंध में निम्न विषयों पर सुझाव आमंत्रित है:-
1- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक कैसे चरणबद्ध तरीके से किया जाना चाहिए।
2- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक करने की प्रक्रिया अंतर्गत किस तरह की गतिविधियों के संचालन में प्राथमिकता देते हुए छूट प्रदान की जानी चाहिए ।
3- अन्य सुझाव

निम्न माध्यमों से आप अपने सुझाव हमें भेज सकते हैं:-
Portal: mp.mygov.in
Whatsapp no: 9098151870
Email id: covid19.homemp@gmail.com

All Comments
Reset
1366 Record(s) Found

Archi tiwari 5 years 1 month ago

Ias aur uppsc ne corona ko dekhte hue June me hone wale exam ko Oct tak 20se 25din pahle hi cansil kar diya hai jabki mppsc ne exam abhi tak cansil nahi kiya hai jisse abhi student mansik rup se partdit ho rahe hai kyoki kisi ko corona hai to kai apne gher walo ko kho chuke hai .plese sir abhi exam ko cansil kar jaldi se student ko iski jankri mil jye to manisk bojh kam ho jyega

ShrikrishnaGautam 5 years 1 month ago

माननीय मुख्यमंत्री जी,
अनलॉक की प्रक्रिया
1 दुकानों को सुबह १०:०० से साम ७:०० खुलना चाहिए।

२ शादी में 50 लोग की अनुमति होनी चाहिए।
4 रेस्टोरेंट , मॉल, थिएटर बाद में खोले जाए।
लेकिन आप से अनुरोध है कि हमारी बहन की शादी १ साल से इस कोरोना के कारण रुकी है , मुहूर्त बार बार नहीं बनाए जाते ब्राह्मणों में , जैसा की आपने कहा था कि जून में शादी करवाई , तो कृपया करके अब अनुमति दे । धन्यवाद।

vinay patel 5 years 1 month ago

धीरे धीरे मार्केट खोलें और बेबस/ ज़रूरतमन्द की कम से कम राशन की व्यवस्था हो। 1 हेल्पलाइन नम्बर जारी किया जाए ,जिसपे हम अपने आस पास किसी ज़रूरतमन की जानकारी दे सके प्रशासन को जिस से प्रशासन को भी आम जन तक पहुचने में आसानी रहेगी

NISHANT UPADHYAYA 5 years 1 month ago

Sir in Europe they relax lockdown by step by step not sudden way like previous wave we have to learn that thing in b/w this we must increase our vaccination process gradully n try to to vaccinate at least 25-30% population as soon as possible after that we can relax all lockdown in easy way. Thank you

Pushpdeepsingh 5 years 1 month ago

अभी 15 जून तक लोकडाउन ही रखा जाए। जिससे सारा खतरा टल जाए। अभी अभी ब्लेक फंगस और सफेद फंगस भी महामारी से कम नही है, इस बिमारी से बचने के लिए भी पब्लिक घर पर ही रहेगी तो जयादा बेहतर होगा ।।

Harshit Trivedi 5 years 1 month ago

सबसे पहले तो जनता को पूर्ण आश्वासन दीजिए के पुनः लोकडॉउन नहीं लगाया जाएगा। जनता के मन में डर बैठ गया है जिससे वो भी सामान खरीद लेती है जो जरूरी ना हो। फल और सब्जी को पूर्ण वितरण की छूट मिले। सभी व्यापारियों को प्रेरित किया जाए की ज्यादा से ज्यादा ऑनलाइन डिलीवरी की व्यवस्था बढ़ाए। जिम ऑनर्स को उनका स्थान खुले शेड में शिफ्ट करने की योजना बनाई जाए जिससे सोशल दूरी का पालन हो सके। व्यापार की समय सीमा ज्यादा हो जिससे एक समय में ज्यादा लोग इक्खट्टे ना हो।और व्यायाम का प्रचार किया जाए

Archi tiwari 5 years 1 month ago

Upsc ne student ke exam Oct tak cansil kar diye hai uppsc me bhi Oct tak exam cansil kar diye hai .schhol ke exam bhi postponed ho gye hai .kyoki lakho bacche isse effeted hoge.sath hi market sirf jauri kam ke liye open kare Saturday se Monday tak lockdown bhi rakhiye sir

RushilShukla 5 years 1 month ago

Respected Sir
Kindly grant 24 hr permission to all kirana and vegetable stores.
More the availability lesser will be the crowd/ density of people going there.

Loitering at night should still be banned.

किराने का सामान एवं सब्ज़ियों की दुकानों को २४ घंटे खोलने की अनुमति दे देनी चाहिए। इससे दुकानों में भीड़ / जनसंख्या घनत्व कम रखने की सम्भावना बध जाएगी।

Archi tiwari 5 years 1 month ago

Sir exam school and college abhi mat open kijye kyoki 3wave bhi aug me sun rahe hai aa rahi hai aur vaccination bhi sabka nahi hua .kyoki abhi baccho per bahut khtra hai