You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Suggest for the Process to Unlock Madhya Pradesh

Start Date: 25-05-2021
End Date: 31-05-2021

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार ...

See details Hide details

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार

कोरोना कर्फ्यू में ढील एवं प्रदेश को अनलॉक किए जाने के संबंध में नागरिकों से सुझाव आमंत्रित हैं

हम सभी जानते हैं कि पिछले दो महीने से पूरा देश कोरोना की दूसरी लहर से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रहा है। मध्यप्रदेश में सभी के सहयोग और परिश्रम से कोरोना संक्रमण अब काफीकुछ नियंत्रण में आ रहा है। कोरोना संक्रमण पर इस नियंत्रण को कायम रखने के लिए हमें अधिकतम प्रयास करने होंगे। हम जानते हैं कि कोरोना संक्रमण एकदम से समाप्त होने वाला नहीं है। सरकार पूरी क्षमता से कोविड से लड़ाई लड़ रही है। प्रदेश सरकार की बेहतर रणनीति और प्रबंधन से कोरोना संक्रमण पर बेहतर तरीके से नियंत्रण पाने में सहायता मिल रही है।

प्रदेश में संक्रमण की दर लगातार कम हो रही है परंतु हमें कोविड अनुकूल व्यवहार अपनाते हुए इसके साथ ही जिन्दगी शुरू करना है। इस पर रणनीति बनाते हुए लगातार कार्य करने के साथ हमें लोगों में जागरूकता लाना होगा। ऐसे में प्रदेश सरकार कोरोना वायरस से उत्पन्न हर चुनौती और हर खतरे को कम करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने हेतु निरंतर कार्य कर रही है।

इस कोरोना कर्फ्यू में हमें कोरोना संक्रमण की दर को कम करने के साथ धीरे-धीरे आम लोगों की गतिविधियों को बढ़ाना भी है और संक्रमण की तीसरी लहर रोकने के लिए जागरूक भी रहना है।

कोरोना कर्फ्यू को चरणबद्ध रूप से समाप्त करने एवं अनलॉक किए जाने के संबंध में निम्न विषयों पर सुझाव आमंत्रित है:-
1- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक कैसे चरणबद्ध तरीके से किया जाना चाहिए।
2- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक करने की प्रक्रिया अंतर्गत किस तरह की गतिविधियों के संचालन में प्राथमिकता देते हुए छूट प्रदान की जानी चाहिए ।
3- अन्य सुझाव

निम्न माध्यमों से आप अपने सुझाव हमें भेज सकते हैं:-
Portal: mp.mygov.in
Whatsapp no: 9098151870
Email id: covid19.homemp@gmail.com

All Comments
Reset
1366 Record(s) Found

AtulKumarjain 5 years 1 month ago

नमस्ते सर m.p में अनलॉक की समय के अनुसार करे रेडीमेड ,जनरल स्टोर ,गिफ्ट आइटम का मार्किट एक दिन खोले एलेक्ट्रोनिक की सभी दुकान बर्तन की दुकान इत्यादि एक दिन खुले। डे बाई डे (day by day) बाजार ओपन हो एवम किरना की दुकान सुबह 7 से 11 एवम शाम को 5 से 7 ओपन हो।।
अन्य दुकान जो मोहले या कॉलनी में है उनका टाइम सुनिचित कर दो । दूध डेयरी
सब्जी मंडी एवम सुबह 6 से 11 एवम सन्ध्या को 4से 8 ओपन हो ।
हाथ ठेला जो बाजार मे लगते हो जिनसे बाजार में भीड़ एकत्रित होती है बाजार में वो सब हॉकर्स जॉन में लगे जो

Deveshvyas 5 years 1 month ago

Category wise market open chaiye in week plan wise.essential shops daily and jo essential nahi he as like mall and showroom week me 1-2 din, office work full staff k sath shru ho jaye jis se ki private jobers ki job na jaye.

Manohar kushwaha 5 years 1 month ago

Shadiyo ko kam se kam 1 year rok lagai jaye
Chunavi rallys par neta rok lagaye
Sanskritik ayojan 1 year tak virtual mode pe ho
Vaccination tej kia jaye teesri leher ke pee he
Cinema na khola jaye

GautamVerma 5 years 1 month ago

हम जैसे छोटी दुकान वाले पनवाड़ी की दुकान वालो के बारे में भी कुछ सोचो मामा जी
दो महीने से दुकान बंद है

Akash Patil 5 years 1 month ago

Jo log work from home kar sakte hai unhe kam se kam 3 mahine ke liye work from home ka aadesh diya jaye jaise IT department uske baad public transport par bhi rok rahe

Santanu Datta 5 years 1 month ago

Slow but steady process of unlock should be maintained strictly. Vaccination process and covid rules should be maintained compulsorily atleast for 3 years.

shivanisharma 5 years 1 month ago

20 जून 2021 को होने वाली मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं को स्थगित करने के संबंध में अनुरोध। क्योंकि इस परीक्षा में लगभग 3.5 लाख छात्र उपस्थित होने वाले हैं। और कोविड 19 के कारण अधिकतम छात्र अपने घरों पर हैं, जिन्हें तैयारी के लिए पर्याप्त समय नहीं मिला।

Rahul kushwaha 5 years 1 month ago

मेरा मध्यप्रदेश सरकार से निवेदन है कि 1 जून से unlock किए जाने से पहले नीचे दिए गए निम्नलिखित बिंदुओं पर चर्चा करने की कृपा करें:

kapil patidar_2 5 years 1 month ago

अनलॉक कर देना मध्य प्रदेश में 1 जून से पूर्ण रूप से lockdown हटा देना चाहिए किसी भी प्रकार की का कोई प्रतिबंध नहीं रहना चाहिए लोग अपने घरों से निकलकर अपने कार्यों को गति दे सके

YogendraSinghChouhan 5 years 1 month ago

मेरा सुझाव यह है कि:-सार्वजनिक स्थानों पर मास्क की अनिवार्यता, अत्यधिक मात्रा में वैक्सीनेशन एवं अधिक भीड़ वाले आयोजनों पर रोक के साथ बाकी सभी गतिविधियों को खोल देना चाहिए।