You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Suggest for the Process to Unlock Madhya Pradesh

Start Date: 25-05-2021
End Date: 31-05-2021

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार ...

See details Hide details

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार

कोरोना कर्फ्यू में ढील एवं प्रदेश को अनलॉक किए जाने के संबंध में नागरिकों से सुझाव आमंत्रित हैं

हम सभी जानते हैं कि पिछले दो महीने से पूरा देश कोरोना की दूसरी लहर से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रहा है। मध्यप्रदेश में सभी के सहयोग और परिश्रम से कोरोना संक्रमण अब काफीकुछ नियंत्रण में आ रहा है। कोरोना संक्रमण पर इस नियंत्रण को कायम रखने के लिए हमें अधिकतम प्रयास करने होंगे। हम जानते हैं कि कोरोना संक्रमण एकदम से समाप्त होने वाला नहीं है। सरकार पूरी क्षमता से कोविड से लड़ाई लड़ रही है। प्रदेश सरकार की बेहतर रणनीति और प्रबंधन से कोरोना संक्रमण पर बेहतर तरीके से नियंत्रण पाने में सहायता मिल रही है।

प्रदेश में संक्रमण की दर लगातार कम हो रही है परंतु हमें कोविड अनुकूल व्यवहार अपनाते हुए इसके साथ ही जिन्दगी शुरू करना है। इस पर रणनीति बनाते हुए लगातार कार्य करने के साथ हमें लोगों में जागरूकता लाना होगा। ऐसे में प्रदेश सरकार कोरोना वायरस से उत्पन्न हर चुनौती और हर खतरे को कम करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने हेतु निरंतर कार्य कर रही है।

इस कोरोना कर्फ्यू में हमें कोरोना संक्रमण की दर को कम करने के साथ धीरे-धीरे आम लोगों की गतिविधियों को बढ़ाना भी है और संक्रमण की तीसरी लहर रोकने के लिए जागरूक भी रहना है।

कोरोना कर्फ्यू को चरणबद्ध रूप से समाप्त करने एवं अनलॉक किए जाने के संबंध में निम्न विषयों पर सुझाव आमंत्रित है:-
1- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक कैसे चरणबद्ध तरीके से किया जाना चाहिए।
2- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक करने की प्रक्रिया अंतर्गत किस तरह की गतिविधियों के संचालन में प्राथमिकता देते हुए छूट प्रदान की जानी चाहिए ।
3- अन्य सुझाव

निम्न माध्यमों से आप अपने सुझाव हमें भेज सकते हैं:-
Portal: mp.mygov.in
Whatsapp no: 9098151870
Email id: covid19.homemp@gmail.com

All Comments
Reset
1366 Record(s) Found

Pankajjaiswal 5 years 1 month ago

Market ko categorize karke khole ,like 4 hr ke slot me
Electronic,cloth ,utensils ,jewellery
Weekend me sab kuch band rakhe
Functions me Max 100 person ki permission ho
Offices me 50%
Timing Morning 8 se Evening 06 Bje tk
College 15 June se 50% attendence ke sath

Prashant dwivedi 5 years 1 month ago

Registry office khola jaye jha se rajasv bhi milega per online appoinment per and lockdown to abhi kholna sahi nahi hoga kyu ki black white yellow fungus bhi hai

Anubhavsaxena 5 years 1 month ago

I think sir market and office 4days open krna chaiye Monday to Thursday wo bhi 8 bje tk open rkhna chaiye kuch time k liye .. Baki 3 days lockdown rahna chaiye skhati k sath... In three days lockdown me only dariy , kirana, open rkhna chaiye , chahe to leqer shop open rakh skte he 7 days .... 1-2 mhine is trah se unlock rkha ja skta he. Agriculture or factory 7 days open rakh sakte he ...

AyushGour 5 years 1 month ago

Sir unlock scientific tarike se kiya jay abhi paristhiti samanya nh h abhi esi koi v gatividhi na ki jay jisse waps pratikul paristhiti samne aay ..sir m MPPSC ka student hu or meri exam 20 june ko prastavit h is paristhiti m exam conduct karna uchit nh hoga kuki sir lakho student ka exam ek din m lene se corona ka khatra adhik h isliye sir is vishay m jrur Chintan kijiye

Shivamsoni 5 years 1 month ago

Sarkar se mera yhi Anurudh h ki jo log ghar se bahar niklege bo sb log mask lagakar rahe nhi to unpr chalani karyabai ki jay unlock hone pr log sochne lagte h ki corona to khatam ho gya h to laprbahi se ghoomne lagte h

shivanisharma 5 years 1 month ago

चरणबद्ध तरीके से लॉकडाउन हटाया जाए। सबसे पहले सभी आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराई जाएं। दूसरे, दुकानें, उद्यम, उद्योग, परिवहन सेवाएं, होटल, रेस्तरां, स्ट्रीट वेंडर्स को अनुमति देने पर ध्यान दें। जो समाज के एक बड़े वर्ग को रोजगार प्रदान करते हैं।

sajalnayak 5 years 1 month ago

School and colleges should not be opened and the coming up competitive exams should be postponed,the market should be opened with a set time limit,and the rate of vaccination programme should be increased..

Vijay Rajpoot 5 years 1 month ago

1- सरकारी हो या निजी आफिस कार्यालय को बंद ही रखा जाय और ऑफिसों के बाहर व्हाटसअप नंबर लिखा जाए जिस पर लोग अपनी समस्या भेज सकें और कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम से वर्क करे तो बहुत सी चीजों की बचत होगी जैसे- बहुमूल्य पेट्रोल, रुपये, समय, साथ ही पर्यावरण में भी प्रदूषण कम होगा।
2- बाजार ऑड इवन के तर्ज पर खुले जिससे कि लोगों के सोशल डिस्टेंसिंग में परेशानी
नहीं होगी
3- शादी और अन्य कोई भी समारोह हो उसमे कम से कम लोगों की अनुमति दी जावे
4- विद्यालयों को खोला जाए

ShubhamDixit 5 years 1 month ago

व्यापार एवं क्षेत्रीय परिवहन सामाजिक दूरी के नियमो के साथ शुरु करने चाहिए ।
नियमों का पालन कड़ाई से करना चाहिए।
सामाजिक दूरी के साथ शैक्षणिक गतिविधियां जल्द से जल्द शुरु करने चाहिए ताकि स्तर न पिछड़े।

rishi yadav 5 years 1 month ago

माननीय मुख्यमंत्री जी से निवेदन है कि lockdown खोल दिया जय पर बाजार खुलने का समय रात 9 बजे से सुबह 9 बजे तक रहे जिस से जिसे जरूरी काम है बस बही रात में जागेगा ओर बाजार में आयेगा न ही भीड़ होगी ज्यादा बाजारों में.... केवल सरकारी व जरूरी office दिन में खोले जाए