You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Suggest for the Process to Unlock Madhya Pradesh

Start Date: 25-05-2021
End Date: 31-05-2021

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार ...

See details Hide details

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार

कोरोना कर्फ्यू में ढील एवं प्रदेश को अनलॉक किए जाने के संबंध में नागरिकों से सुझाव आमंत्रित हैं

हम सभी जानते हैं कि पिछले दो महीने से पूरा देश कोरोना की दूसरी लहर से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रहा है। मध्यप्रदेश में सभी के सहयोग और परिश्रम से कोरोना संक्रमण अब काफीकुछ नियंत्रण में आ रहा है। कोरोना संक्रमण पर इस नियंत्रण को कायम रखने के लिए हमें अधिकतम प्रयास करने होंगे। हम जानते हैं कि कोरोना संक्रमण एकदम से समाप्त होने वाला नहीं है। सरकार पूरी क्षमता से कोविड से लड़ाई लड़ रही है। प्रदेश सरकार की बेहतर रणनीति और प्रबंधन से कोरोना संक्रमण पर बेहतर तरीके से नियंत्रण पाने में सहायता मिल रही है।

प्रदेश में संक्रमण की दर लगातार कम हो रही है परंतु हमें कोविड अनुकूल व्यवहार अपनाते हुए इसके साथ ही जिन्दगी शुरू करना है। इस पर रणनीति बनाते हुए लगातार कार्य करने के साथ हमें लोगों में जागरूकता लाना होगा। ऐसे में प्रदेश सरकार कोरोना वायरस से उत्पन्न हर चुनौती और हर खतरे को कम करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने हेतु निरंतर कार्य कर रही है।

इस कोरोना कर्फ्यू में हमें कोरोना संक्रमण की दर को कम करने के साथ धीरे-धीरे आम लोगों की गतिविधियों को बढ़ाना भी है और संक्रमण की तीसरी लहर रोकने के लिए जागरूक भी रहना है।

कोरोना कर्फ्यू को चरणबद्ध रूप से समाप्त करने एवं अनलॉक किए जाने के संबंध में निम्न विषयों पर सुझाव आमंत्रित है:-
1- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक कैसे चरणबद्ध तरीके से किया जाना चाहिए।
2- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक करने की प्रक्रिया अंतर्गत किस तरह की गतिविधियों के संचालन में प्राथमिकता देते हुए छूट प्रदान की जानी चाहिए ।
3- अन्य सुझाव

निम्न माध्यमों से आप अपने सुझाव हमें भेज सकते हैं:-
Portal: mp.mygov.in
Whatsapp no: 9098151870
Email id: covid19.homemp@gmail.com

All Comments
Reset
1366 Record(s) Found

PrashantChaurasia 5 years 1 month ago

माननीय अनलॉक की प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए कोरोना रक्षा कवच के रूप में ज्यादा से ज्यादा जनसंख्या का वैक्सीनेशन होना अति आवश्यक है। तथा स्कूल सुचारू रूप से चलाने के लिए बच्चों के लिए भी टीकाकरण की सख्त आवश्यकता है तब जाकर प्रदेश में स्कूल सुचारू रूप से चल सकेंगे।इसके लिए जितनी जल्दी हो सके आप कोई नई गाइडलाइन बनाकर 10 साल से ऊपर सभी बच्चों का टीकाकरण करवाने का स्वास्थ्य विभाग को सुझाव प्रेषित करें धन्यवाद।

SheikhNaziya 5 years 1 month ago

Good evening sir
I'm Naziya
Sir please gym zarur open hona chahiye because gym aesi jagah h jaha aap workout to krte hai sath aap ki immunity improve hoti hai or aaj k halat ko dekhte hue immunity improve hona bohut zaruri hai pls Gym zarur open kariye

Neerajjaat 5 years 1 month ago

नमस्ते सर...जनता कर्फ्यू अभी और चलने दो/
परंतु किसान भाइयो के लिए मंदी चालू करे प्रदेश के अन्नदाता को बहुत परेशानी हे

Jugal Patidar 5 years 1 month ago

Jai hindi...
अनलाँक कि प्रकिया मे मेरा छोटा सा सुझाव है कि बाजार को एक दिन छोड कर समय और शासन की गाइडलाइन के हिसाब से खोलने का प्रयास किया जाये... धन्यवाद

Abhishek 5 years 1 month ago

Sir aapko
Private tutor aur teacher ka bhi khyal karna chahiye
Mai ek mppsc faculty hu aur pichle 2 mah se berojgar hu
Academy bnd hone ke karan
Aishe kai teacher hain
Toh inka khyal rakh ke bina student ke online classes ke liye academy khol dena chahiye
Aur hamare liye bhi kuch kijiye

SaurabhAhuja 5 years 1 month ago

Full Lockdown open kr de And High fines ho jiske karan sabhi dar me full covid guidlines ka protocal follow kre 4 jano se jyda kahi bhi sath nhi reh sake

suraj singh tomar 5 years 1 month ago

Reacheule all exams till vaccination or situation gets in fully control not only mp but also in neighbouring states like Maharashtra as large no of aspirants also comes from these states

AtulTripathi 5 years 1 month ago

Sir in my opinion Govt. Ko market ko ek dum open nhi karna hai and marriage me maximum limit 50 hona chahiye jiski strict monitoring SDM kare. June and July me koi bhi competitive exam conduct nhi hona chahiye specially MPPSC ke kyuki usme 3 lakh students hote hai jisme other states k bhi hote hai. Possible ho to public transport ko open kar sakte but only after strict monitoring. Kyuki 3rd unlock ke bad hi start hoga then administration field par strict monitoring kare.

Shikhar Nigam 5 years 1 month ago

कोरोना की दूसरी लहर में 50% से अधिक छात्र-छात्राएं प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से कोरोना से प्रभावित रहे है किसी ने अपने को खोया है किसी ने किसी को किसी भी रूप में खो दिया है
अभी ब्लैक फंगस की नई गंभीर बीमारी की दहशत है

आज भी कई mppsc के विद्यार्थी कोविड पॉजिटिव है ऐसे में वो परीक्षा से वंचित हो जाएंगे
लाखों छात्रों की जान को खतरा
upsc 10 oct और uppsc ने भी परीक्षा स्थगित की है
कृपया mppsc की भी तारीख बढाई जाए
4 लाख से अधिक विद्यार्थी इसमें शामिल होंगे

DEEPAKKURAJAK 5 years 1 month ago

सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक छोटे मार्किट खुले। एक जगह पर 10 लोगो से जादा होने पर पाबंदियां हो। सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक जनता कर्फू हो। हफ्ते मे 3 दिन शुक्र शनि रवि को lockdown हो। 12th के पेपर ओपेन बुक सिस्टम से हो।
और आर्थिक गतिविधी को शुरु करे अब लेकिन पाबंदियां के साथ।