You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Suggest for the Process to Unlock Madhya Pradesh

Start Date: 25-05-2021
End Date: 31-05-2021

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार ...

See details Hide details

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार

कोरोना कर्फ्यू में ढील एवं प्रदेश को अनलॉक किए जाने के संबंध में नागरिकों से सुझाव आमंत्रित हैं

हम सभी जानते हैं कि पिछले दो महीने से पूरा देश कोरोना की दूसरी लहर से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रहा है। मध्यप्रदेश में सभी के सहयोग और परिश्रम से कोरोना संक्रमण अब काफीकुछ नियंत्रण में आ रहा है। कोरोना संक्रमण पर इस नियंत्रण को कायम रखने के लिए हमें अधिकतम प्रयास करने होंगे। हम जानते हैं कि कोरोना संक्रमण एकदम से समाप्त होने वाला नहीं है। सरकार पूरी क्षमता से कोविड से लड़ाई लड़ रही है। प्रदेश सरकार की बेहतर रणनीति और प्रबंधन से कोरोना संक्रमण पर बेहतर तरीके से नियंत्रण पाने में सहायता मिल रही है।

प्रदेश में संक्रमण की दर लगातार कम हो रही है परंतु हमें कोविड अनुकूल व्यवहार अपनाते हुए इसके साथ ही जिन्दगी शुरू करना है। इस पर रणनीति बनाते हुए लगातार कार्य करने के साथ हमें लोगों में जागरूकता लाना होगा। ऐसे में प्रदेश सरकार कोरोना वायरस से उत्पन्न हर चुनौती और हर खतरे को कम करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने हेतु निरंतर कार्य कर रही है।

इस कोरोना कर्फ्यू में हमें कोरोना संक्रमण की दर को कम करने के साथ धीरे-धीरे आम लोगों की गतिविधियों को बढ़ाना भी है और संक्रमण की तीसरी लहर रोकने के लिए जागरूक भी रहना है।

कोरोना कर्फ्यू को चरणबद्ध रूप से समाप्त करने एवं अनलॉक किए जाने के संबंध में निम्न विषयों पर सुझाव आमंत्रित है:-
1- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक कैसे चरणबद्ध तरीके से किया जाना चाहिए।
2- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक करने की प्रक्रिया अंतर्गत किस तरह की गतिविधियों के संचालन में प्राथमिकता देते हुए छूट प्रदान की जानी चाहिए ।
3- अन्य सुझाव

निम्न माध्यमों से आप अपने सुझाव हमें भेज सकते हैं:-
Portal: mp.mygov.in
Whatsapp no: 9098151870
Email id: covid19.homemp@gmail.com

All Comments
Reset
1366 Record(s) Found

Umashankarmishra 5 years 1 month ago

Sir private school teachers apni jaan dedein aapka sujhav chahiye shreemaan kyuki 15 mahine se ek rupaye nhi mila ulta school se bhi nikaal diya gya h

VIJAY KUMAR VISHWAKARMA 5 years 1 month ago

संभव हो तो एक मोबाईल ऐप विकसित करायें । जिससे पुलिस, स्थानीय निकाय के कर्मचारी एव चिन्हित वालेंटियर उस ऐप के माध्यम से बिना मास्क वालों की फोटो लोकेशन सहित अपलोड कर सकें और मास्क पहनने की समझाईश दिया जाए । यदि दूसरी बार वही शख्स बिना मास्क के मिले तो फोटो अपलोड करते ही नोटिफिकेशन मिलने पर उससे जुर्माना वसूला जाए । तीसरी बार जुर्माने की रकम पांच से दस गुना किया जा सकता है और उसके बाद भी सुधार न होने पर दण्डात्मक कार्यवाही की जा सकती है,साथ ही बिना मास्क घूमने वालों की फोटो जनता भी ऐप में शेयर करे

MOHDHADIKHAN 5 years 1 month ago

सर जी नमस्कार एम पी पूरी तरह नही खोला जाए मार्केट सुबह 10 बजे से 6 बजे तक खोला जाए .एक दम नही खोला जाए .धीरे धीरे राहत दी जाए ।सभी की समस्याओं का जल्द से निराकरण हो ।

Neeraj Chhetri 5 years 1 month ago

मेरा सुझाव होगा के जिस भी दफ्तर मे चाहे वो सरकारी हो या गैर सरकारी अगर वर्क फ्रॉम होम मुमकिन है तो वो सकती से चालू रखा जाए ताकि सड़को मे और दफ़्तरो में भीड़ ना हो सके। उधारण के लिए मध्य प्रदेश का डाटा सेंटर जहाँ पे बिल्कुल मुमकिन है के घर रहकर काम किया जा सकता है।

Meet Gandhi 5 years 1 month ago

Suggestions for unlock in mp
Do vaccination 50% in every distric
1. Offices/banks should be opened for limited hrs till 2 pm with minimum staff for atleast june.

2. Shops/ market should be opened for morning and evening 2-3 hours.

3. No picnic spots should be opened.

4. Saturday Sunday should be strict lockdown. Even offices/banks should work 5 days a week.

5. Night curfew should be followed.

6.Circles should be marked in shops for
social distancing.

Shikhar Nigam 5 years 1 month ago

कोरोना की दूसरी लहर में 50% से अधिक छात्र-छात्राएं प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से कोरोना से प्रभावित रहे है किसी ने अपने को खोया है किसी ने किसी को किसी भी रूप में खो दिया है।
सरकार ने सिर्फ आंकड़ों में कोरोना खत्म किया है वास्तविकता में आज भी हालात खराब ह
अभी ब्लैक फंगस की नई गंभीर बीमारी की दहशत है।
आज भी कई mppsc के विद्यार्थी कोविड पॉजिटिव है ऐसे में वो परीक्षा से वंचित हो जाएंगे।
लाखों छात्रों की जान को खतरा है।
जब पिछली 2 परीक्षा जो जून में होना था जिसमे 50 हजार से भी कम विद्यार्थियों

NIDHI TOMAR 5 years 1 month ago

सर mppscpre2020को आगे बढाया जाये
Covid19 के कारण स्थिति अभी ठीक नही हुई है और इसके चलते अभी एग्ज़ाम होना किसी भयावह घटना को अंजाम देना होगा।
एक साथ 3.5लाख स्टूडेंट्स का एग्ज़ाम अभी करना मुश्किल से भरा होगा। इंदौर भोपाल जबलपुर और ग्वालियर जेसे महानगरों मे 1 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स के सेंटर होंगे और इस स्थिति मे सेंटर तक जाना बहुत ही जोखिम से भरा हुआ है। कृपया UPSC और UPPSC की तरह पेपर को स्थगित किया जाये।