You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Suggest for the Process to Unlock Madhya Pradesh

Start Date: 25-05-2021
End Date: 31-05-2021

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार ...

See details Hide details

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार

कोरोना कर्फ्यू में ढील एवं प्रदेश को अनलॉक किए जाने के संबंध में नागरिकों से सुझाव आमंत्रित हैं

हम सभी जानते हैं कि पिछले दो महीने से पूरा देश कोरोना की दूसरी लहर से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रहा है। मध्यप्रदेश में सभी के सहयोग और परिश्रम से कोरोना संक्रमण अब काफीकुछ नियंत्रण में आ रहा है। कोरोना संक्रमण पर इस नियंत्रण को कायम रखने के लिए हमें अधिकतम प्रयास करने होंगे। हम जानते हैं कि कोरोना संक्रमण एकदम से समाप्त होने वाला नहीं है। सरकार पूरी क्षमता से कोविड से लड़ाई लड़ रही है। प्रदेश सरकार की बेहतर रणनीति और प्रबंधन से कोरोना संक्रमण पर बेहतर तरीके से नियंत्रण पाने में सहायता मिल रही है।

प्रदेश में संक्रमण की दर लगातार कम हो रही है परंतु हमें कोविड अनुकूल व्यवहार अपनाते हुए इसके साथ ही जिन्दगी शुरू करना है। इस पर रणनीति बनाते हुए लगातार कार्य करने के साथ हमें लोगों में जागरूकता लाना होगा। ऐसे में प्रदेश सरकार कोरोना वायरस से उत्पन्न हर चुनौती और हर खतरे को कम करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने हेतु निरंतर कार्य कर रही है।

इस कोरोना कर्फ्यू में हमें कोरोना संक्रमण की दर को कम करने के साथ धीरे-धीरे आम लोगों की गतिविधियों को बढ़ाना भी है और संक्रमण की तीसरी लहर रोकने के लिए जागरूक भी रहना है।

कोरोना कर्फ्यू को चरणबद्ध रूप से समाप्त करने एवं अनलॉक किए जाने के संबंध में निम्न विषयों पर सुझाव आमंत्रित है:-
1- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक कैसे चरणबद्ध तरीके से किया जाना चाहिए।
2- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक करने की प्रक्रिया अंतर्गत किस तरह की गतिविधियों के संचालन में प्राथमिकता देते हुए छूट प्रदान की जानी चाहिए ।
3- अन्य सुझाव

निम्न माध्यमों से आप अपने सुझाव हमें भेज सकते हैं:-
Portal: mp.mygov.in
Whatsapp no: 9098151870
Email id: covid19.homemp@gmail.com

All Comments
Reset
1366 Record(s) Found

Pankajtiwari 5 years 1 month ago

सब्जी और किराना की दुकान कुछ समय के लिए ही ओपन हो। ओर भीड़ भाड़ से बचाना होगा ये दुकान दार के समझना होगा। Mppsc pr विसेसे ध्यान दीजिए।

shruti verma 5 years 1 month ago

Suggestions for unlock in mp
1. Offices/banks should be opened for limited hrs till 2 pm with minimum staff for atleast june.

2. Shops/ market should be opened for morning and evening 2-3 hours.

3. No picnic spots should be opened.

4. Saturday Sunday should be strict lockdown. Even offices/banks should work 5 days a week.

5. Night curfew should be followed.

6. Double mask should be compulsory.

7. Circles should be marked in shops for social distancing.

Sandeep Kashinath Shinde 5 years 1 month ago

UNLOCK करना ही है तो रुकी हुई शिक्षक भर्ती पूर्ण कीजिये | एक सप्ताह के अंदर दस्तावेज सत्यापन का काम समाप्त कर जुलाई के अंत तक नियुक्ति दी जाए | अन्यथा यह चयनित शिक्षक सडक पर उतरेंगे, भीड़ करेंगे, धरना आंदोलन, मोर्चा निकालेंगे | कोरोना मारे या बेरोजगारी.... बात तो एक ही है|अब तक 40 से ज्यादा चयनित शिक्षक कोरोना से जिंदगी हार गये है|3 सालों का इंतजार अब समाप्त कीजिये|

Pankajtiwari 5 years 1 month ago

12 the exam bhi abhi टाल दिया जाए क्यों की कोई मां बाप अपने लडको को exam centre nhi bhejega

Pavanpatidar 5 years 1 month ago

Mp me veksin lgne ke bad hi log daun khola jaye vrna fir jyda bdi samsya ho jayegi phle to apno ko kho diya sarkar ab dhyan deVrna fir july me logdaun lgana pdega

VIJAY KUMAR VISHWAKARMA 5 years 1 month ago

सभी शासकीय कर्मचारी चाहे वे सफाईकर्मी हो या पुलिस, शिक्षक हों या बाबू - सभी अनिवार्य रूप से शत प्रतिशत मास्क पहनें और शासकीय कर्मियों में जो बिना मास्क के मिले उसे उस दिन के लिए अवैतनिक घोषित किया जाए । जनता जो देखती है वही अपनाती है । हर शहर में साइकिल या इलेक्ट्रिक रिक्शा द्वारा मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग की हिदायत जारी रखा जाए और बिना मास्क पहने दिखने वालों को माइक से ही टोंका जाए जिससे अन्य रहवासी सुनें और पालन करें । मास्क लगाने पर सबसे ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है.

Pankajtiwari 5 years 1 month ago

Cm sir aap se mira kebal yahi a विनती ha ki abhi sabhi competitive exam सितम्बर तक टाल दिया जाए। हमको अभी भीड़ भाड़ से बचाना होगा। किराना और राशन की दुकान खोला जाए बस कुछ टाइम के लिए।

Rishabh Verma_12 5 years 1 month ago

महोदय जी, लॉकडाउन को खोलने की प्रक्रिया तेजी से होनी चाहिए, दुकानों के खुलने का समय बढ़ाया जाए जिस से की अत्यधिक भीड़ मार्केट में न हो,माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाकर वहा पे सख्त निगरानी हो और प्रतिबंध का पालन हो, वैक्सीन लगवा चुके लोगो के आवागमन में किसी भी प्रकार का प्रतिबंध नहीं होना चाहिए, बिना मास्क लगाए पाए जाने पे जुर्माने की राशि बढ़ाया जाए।

Seema jain 5 years 1 month ago

बिना वैक्सीन लगवाए किसी भी व्यक्ति को दुकान या moll के अंदर नहीं आने दिया जाए, ऐसा कुछ नियम निकाले