You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Suggest for the Process to Unlock Madhya Pradesh

Start Date: 25-05-2021
End Date: 31-05-2021

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार ...

See details Hide details

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार

कोरोना कर्फ्यू में ढील एवं प्रदेश को अनलॉक किए जाने के संबंध में नागरिकों से सुझाव आमंत्रित हैं

हम सभी जानते हैं कि पिछले दो महीने से पूरा देश कोरोना की दूसरी लहर से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रहा है। मध्यप्रदेश में सभी के सहयोग और परिश्रम से कोरोना संक्रमण अब काफीकुछ नियंत्रण में आ रहा है। कोरोना संक्रमण पर इस नियंत्रण को कायम रखने के लिए हमें अधिकतम प्रयास करने होंगे। हम जानते हैं कि कोरोना संक्रमण एकदम से समाप्त होने वाला नहीं है। सरकार पूरी क्षमता से कोविड से लड़ाई लड़ रही है। प्रदेश सरकार की बेहतर रणनीति और प्रबंधन से कोरोना संक्रमण पर बेहतर तरीके से नियंत्रण पाने में सहायता मिल रही है।

प्रदेश में संक्रमण की दर लगातार कम हो रही है परंतु हमें कोविड अनुकूल व्यवहार अपनाते हुए इसके साथ ही जिन्दगी शुरू करना है। इस पर रणनीति बनाते हुए लगातार कार्य करने के साथ हमें लोगों में जागरूकता लाना होगा। ऐसे में प्रदेश सरकार कोरोना वायरस से उत्पन्न हर चुनौती और हर खतरे को कम करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने हेतु निरंतर कार्य कर रही है।

इस कोरोना कर्फ्यू में हमें कोरोना संक्रमण की दर को कम करने के साथ धीरे-धीरे आम लोगों की गतिविधियों को बढ़ाना भी है और संक्रमण की तीसरी लहर रोकने के लिए जागरूक भी रहना है।

कोरोना कर्फ्यू को चरणबद्ध रूप से समाप्त करने एवं अनलॉक किए जाने के संबंध में निम्न विषयों पर सुझाव आमंत्रित है:-
1- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक कैसे चरणबद्ध तरीके से किया जाना चाहिए।
2- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक करने की प्रक्रिया अंतर्गत किस तरह की गतिविधियों के संचालन में प्राथमिकता देते हुए छूट प्रदान की जानी चाहिए ।
3- अन्य सुझाव

निम्न माध्यमों से आप अपने सुझाव हमें भेज सकते हैं:-
Portal: mp.mygov.in
Whatsapp no: 9098151870
Email id: covid19.homemp@gmail.com

All Comments
Reset
1366 Record(s) Found

shopping art 5 years 1 month ago

Pls open basic requirements alternately
Open shops for preparation of marriage.
Grocery stores,garments stores,take
Away from restaurant.pla open all
Online services .social distancing
And rules for wearing mask should
Be very strict atleasy for six months.

SaurabhSinha 5 years 1 month ago

मैं आपसे निवेदन करना चाहूंगा कृपा कर सब चीजे एक साथ न खोले ,अलग अलग दिन अलग अलग दुकान खुलवाए और नियमत तौर पर।। समय सीमा जरूर रखे और शाम ६ के बाद नाइट कर्फ्यू जून तक लगवाए।।क्यों की लोग गलती करते है इसलिए corona बढ़ता हैं।।सोमवार ,बुधवार ,शुक्रवार के कुछ दुकान के स्लॉट आर बाकी दिन दूसरी दुकानें का।।
समय सीमा जरूर रखे।।।

PRAMOD UPADHYAY 5 years 1 month ago

कृपया अभी विद्यालय ओर कोचिंग क्लासेज नहीं खोलने चाहिए ।। अभी खतरा टला नहीं है ।सावधानी बहुत जरूरी है ।

Shubhamupadhyay 5 years 1 month ago

Rewa aur M.P.mein sab kuch unlock schools, college, business, government sector 1-8 tak ke student 2 years se padhaai bhool gaye hai baar baar ye lockdown lagana ye bht badi moorkhta haiapne dimaag ko viksit kare aur aage ki soche band karne se kuch nhi milne waala aur nuksaan ho raha har items mehnge hobgaye lockdown ki wajah se aage se dhyan rahe ki lockdown nhi lagana hai otherwise bht ugra aandolan hoga

DrDipaliSaxena 5 years 1 month ago

Pls don't open educational institutions as big institute had large number of faculties which is a again a huge spreader of corona virus. Talking of specially university government as well as private universities.They can work online efficiently as admission season also came. So please Sir don't open universities. Example of my Shri vaishnav vidhyapeeth Vishwadyalaya Indore about 200faculties were there regulates many institutes an know end of March about 70percent became corona positive.

Pralekh Bangre 5 years 1 month ago

आदरणीय से निवेदन है कि मिनी कंटेंमेट जोन केवल उस बिल्डिंग को बनाए जहां कोरोना पाज़िटिव निकले हैं। इसके अलावा बाजार में यदि किसी पाज़िटिव व्यक्ति का व्यवसाय हैतो उसे कुछसमय केलिए बंद करें।

संक्रमित व्यक्ति जितने हैं छोटे छोटे क्षेत्र का विभाजन कर आफिसर की नियुक्ति कर मानिटरिगं करना उचित रहेगा। व गंभीर मरीजों की उचित जानकारी के साथ स्वास्थ व्यवस्था की जा सकेगी।केवल संक्रमित या उनके परिवार के भोजन की व्यवस्था की जाए।

संपूर्ण बाजार 15-20 व्यक्ति को allow कर खोल दें। नियम तोड़ने पर सक्त कार्रवा

Dharamsingh 5 years 1 month ago

Fitness class, yoga class , coaching class ,open kare kyonki rent,Electricity bill dena pad raha hai 1 year se . Trainers , teachers pareshan hai last year ki tarah in chijo ko 6 mahine ke liye band mat kariyega plz boht depression m h

GIXXXXXXGH 5 years 1 month ago

कुछ बंदिशें रखें जैसे पुलिस जगह जगह घूम कर देखें जिस भी दुकान में social distancing और बाकी guideline का पालन ना हो रहा हो उसे 1 महीने के लिए बंद करवा दीजिये, बस एक कृपा कर दीजिए मुझे मेरे मम्मी पापा के पास जाना है उनकी तबियत काफी खराब रहती है mp transfer policy लागू कर मुझे मेरे गृहजिले में स्थानांतरण करवा दीजिये में जीवन भर आपका आभारी रहूंगा। धन्यवाद।