You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Suggest for the Process to Unlock Madhya Pradesh

Start Date: 25-05-2021
End Date: 31-05-2021

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार ...

See details Hide details

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार

कोरोना कर्फ्यू में ढील एवं प्रदेश को अनलॉक किए जाने के संबंध में नागरिकों से सुझाव आमंत्रित हैं

हम सभी जानते हैं कि पिछले दो महीने से पूरा देश कोरोना की दूसरी लहर से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रहा है। मध्यप्रदेश में सभी के सहयोग और परिश्रम से कोरोना संक्रमण अब काफीकुछ नियंत्रण में आ रहा है। कोरोना संक्रमण पर इस नियंत्रण को कायम रखने के लिए हमें अधिकतम प्रयास करने होंगे। हम जानते हैं कि कोरोना संक्रमण एकदम से समाप्त होने वाला नहीं है। सरकार पूरी क्षमता से कोविड से लड़ाई लड़ रही है। प्रदेश सरकार की बेहतर रणनीति और प्रबंधन से कोरोना संक्रमण पर बेहतर तरीके से नियंत्रण पाने में सहायता मिल रही है।

प्रदेश में संक्रमण की दर लगातार कम हो रही है परंतु हमें कोविड अनुकूल व्यवहार अपनाते हुए इसके साथ ही जिन्दगी शुरू करना है। इस पर रणनीति बनाते हुए लगातार कार्य करने के साथ हमें लोगों में जागरूकता लाना होगा। ऐसे में प्रदेश सरकार कोरोना वायरस से उत्पन्न हर चुनौती और हर खतरे को कम करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने हेतु निरंतर कार्य कर रही है।

इस कोरोना कर्फ्यू में हमें कोरोना संक्रमण की दर को कम करने के साथ धीरे-धीरे आम लोगों की गतिविधियों को बढ़ाना भी है और संक्रमण की तीसरी लहर रोकने के लिए जागरूक भी रहना है।

कोरोना कर्फ्यू को चरणबद्ध रूप से समाप्त करने एवं अनलॉक किए जाने के संबंध में निम्न विषयों पर सुझाव आमंत्रित है:-
1- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक कैसे चरणबद्ध तरीके से किया जाना चाहिए।
2- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक करने की प्रक्रिया अंतर्गत किस तरह की गतिविधियों के संचालन में प्राथमिकता देते हुए छूट प्रदान की जानी चाहिए ।
3- अन्य सुझाव

निम्न माध्यमों से आप अपने सुझाव हमें भेज सकते हैं:-
Portal: mp.mygov.in
Whatsapp no: 9098151870
Email id: covid19.homemp@gmail.com

All Comments
Reset
1366 Record(s) Found

nipendra sahu 5 years 1 month ago

भोपाल और इंदौर को छोड़कर बाकी जिले को अनलॉक करना चाहिए
जब तक इंदौर और भोपाल में ५० से कम केस नहीं आते जब तक इंदौर और भोपाल को लॉक रखा जाय और सख्त से सख्त लॉकडॉन लगाया जाए

Deepakmalviya 5 years 1 month ago

Raat 10 baje bad night curfew lagaya jaye lekin weekend curfew nahi lagaya jaye kyu usse kisi prakar ka fayda nahi hota hai sabhi dukane kholi jayegi kyu sabhi log pareshan hai or sab apna kaam suru karna chahte hai dukano ke time ko raat 8 baje tak rakhe usse log aaram se dukano par ja kar apna saman le sake, aap aese koi nirnay na le jisse log penic ho

Ankur keshari 5 years 1 month ago

मेरा मध्य प्रदेश सरकार से अनुरोध है कि आप मध्यप्रदेश में अभी पूर्णरूपेण लाख डाउन समाप्त न करें और अभी संक्रमण टला नहीं है मैं मान रहा हूं कि मध्य प्रदेश सरकार के अच्छे कार्यकलापों से करोना नियंत्रण हो गया है परंतु इसका अभी डर बना हुआ है अगर आप बाजार एकाएक खोलेंगे तो संक्रमण फैलने के अवसर बढ़ेंगे मैं मध्यप्रदेश का एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते हमारी यही राय है आप जिलों के हिसाब से जहां संक्रमण दर्द कम हो वहां कुछ घंटे खोलें और जहां कैसे ज्यादा है वहां अभी पावन दिया बनाए रहे धन्यवाद श्रीमान जी

PrashantChaurasia 5 years 1 month ago

माननीय मुख्यमंत्री महोदय जितनी जल्दी हो सके मध्य प्रदेश के अनलॉक होने के साथ स्कूल में विद्यार्थियों के पढ़ाई की व्यवस्था पुनः शुरू की जाए।ऑनलाइन क्लासेस और घर पर ही रहकर परीक्षा देना यह केवल और केवल उनके आगामी भविष्य का निर्माण बिल्कुल नहीं हो सकता। बल्कि यह तो उनके भविष्य को बर्बाद करने वाला है अतः आपसे यही निवेदन है की स्कूल को पुनः शुरू करे।

Kuldeep Jajoo 5 years 1 month ago

देवास जिला विगत कई दिनों पॉजिटिव रेट कम आ रहा है इसलिए पूरे जिले में सुबह 10 से शाम 7 बजे सम्पूर्ण बाजार खोल देना चाहिए। शाम 7 बजे पूर्ण रूप से कर्फ्यू लगा देना चाहिए। सिर्फ आवश्यक सुविधाओं को छूट मिलना चाहिए। क्योंकि विगत कई दिनों अर्थव्यवस्था पटरी से उतर गई है उसे संभालना भी बेहद जरूरी है। लोग कर्ज लेकर काम चला रहे है। धार्मिक त्योहारों को सामुहिक रूप से मनाने की अनुमति नही देना चाहिए। धर्मस्थलों को खोल देना चाहिए व वहां सामाजिक दुरी का पालन जरूरी होना चाहिए।

pankaj singh 5 years 1 month ago

1- aavashyak vastuon par chhoot lekin niyat samay tak 2-comptetive exam aur school exam july tak postpone kar dena chahiye 3- night curfew aur saturday sunday lockdown kam se kam 20 june tak ho 4- hoteland restaurant nahi khulne chahiye kyunki sankraman bahut teji se fail sakta hai
5-june- july month bahut crucial hain isliye avi chhot dena bahut bhari pad sakta hai
6-lokseva aayog ko apane exam postpone kar dena chahiye kyunki upsc aur uppsc ne v sankraman ko dekhte huye apne exam taal diye

Atul 5 years 1 month ago

1. कोई भी बड़ी सार्वजनिक सभा , भीड़ या समूह इकट्ठे होने वाले कार्यक्रमों पर पूरी तरह रोक रहे
2. जब तक 50 पर्सेंट लोग वैक्सीनेट ना हो जाए तब तक रुल फॉलो किए जाए
3. मार्केट के लिए अल्टरनेट आधार पर शॉप्स खोली जाए
4. स्कूल , कोचिंग, कॉलेज , एग्जाम्स अभी ना लिए जाए 2-3 मंथ तक जेसे एमपीपीएससी का एग्जाम 20 जून को प्रस्तावित बह आगे बढ़ाया जाए वरना तीसरी लहर का जिम्मेवार बही एग्जाम होगा वैसे भी यूपीएससी तक ने अपना एग्जाम कैंसल कर दिया है
5. टेस्टिंग, ट्रेकिंग, ट्रीटमेंट पर जोर दिया जाता रहे

Vaibha bhardwaj 5 years 1 month ago

Sir meri auto grage ki shop hai kripya auto grage walon ko jaldi chhut di jaye kyuki hamara ek wahi sahara hai aur auto grage shop per koi bhid bhad nhi hoti hai. Lekin satarkta aur shurakha ke sath start karne di jaye.. aur sir job walon ko bhi jaldi start karne ki permussion di jaye bahut pareshan hain sir