You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Suggest for the Process to Unlock Madhya Pradesh

Start Date: 25-05-2021
End Date: 31-05-2021

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार ...

See details Hide details

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार

कोरोना कर्फ्यू में ढील एवं प्रदेश को अनलॉक किए जाने के संबंध में नागरिकों से सुझाव आमंत्रित हैं

हम सभी जानते हैं कि पिछले दो महीने से पूरा देश कोरोना की दूसरी लहर से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रहा है। मध्यप्रदेश में सभी के सहयोग और परिश्रम से कोरोना संक्रमण अब काफीकुछ नियंत्रण में आ रहा है। कोरोना संक्रमण पर इस नियंत्रण को कायम रखने के लिए हमें अधिकतम प्रयास करने होंगे। हम जानते हैं कि कोरोना संक्रमण एकदम से समाप्त होने वाला नहीं है। सरकार पूरी क्षमता से कोविड से लड़ाई लड़ रही है। प्रदेश सरकार की बेहतर रणनीति और प्रबंधन से कोरोना संक्रमण पर बेहतर तरीके से नियंत्रण पाने में सहायता मिल रही है।

प्रदेश में संक्रमण की दर लगातार कम हो रही है परंतु हमें कोविड अनुकूल व्यवहार अपनाते हुए इसके साथ ही जिन्दगी शुरू करना है। इस पर रणनीति बनाते हुए लगातार कार्य करने के साथ हमें लोगों में जागरूकता लाना होगा। ऐसे में प्रदेश सरकार कोरोना वायरस से उत्पन्न हर चुनौती और हर खतरे को कम करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने हेतु निरंतर कार्य कर रही है।

इस कोरोना कर्फ्यू में हमें कोरोना संक्रमण की दर को कम करने के साथ धीरे-धीरे आम लोगों की गतिविधियों को बढ़ाना भी है और संक्रमण की तीसरी लहर रोकने के लिए जागरूक भी रहना है।

कोरोना कर्फ्यू को चरणबद्ध रूप से समाप्त करने एवं अनलॉक किए जाने के संबंध में निम्न विषयों पर सुझाव आमंत्रित है:-
1- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक कैसे चरणबद्ध तरीके से किया जाना चाहिए।
2- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक करने की प्रक्रिया अंतर्गत किस तरह की गतिविधियों के संचालन में प्राथमिकता देते हुए छूट प्रदान की जानी चाहिए ।
3- अन्य सुझाव

निम्न माध्यमों से आप अपने सुझाव हमें भेज सकते हैं:-
Portal: mp.mygov.in
Whatsapp no: 9098151870
Email id: covid19.homemp@gmail.com

All Comments
Reset
1366 Record(s) Found

VipinJain 5 years 1 month ago

अभी शुरूमें 15दिन दोपहर 12 से 4 बजे तक
ही सभी दुकान खोले। जिन लोगो को जरूरी सामान होगा
वही बाजार आएगा। फालतू लोगो की भीड़ नही लगेगी।

Sanjay Sodani 5 years 1 month ago

सरकार ने समान रोजगार के अवसर के खिलाफ काम किया है ।online ,माॅल बड़े दुकानदारों को अनुमति और छोटे दुकानदारों को मार। क्या यह है अमीरों की सरकार?? धिक्कार है, धिक्कार है ।

Sanjay Sodani 5 years 1 month ago

कपड़े,किराना,जनरल स्टोर्स। की दुकानें खोलना चाहिए

MD Saleem Khan 5 years 1 month ago

ऑटो बसों मे खास तौर पर देखरेख करनी होंगी, एक के ऊपर एक को बैठाते हैं मोटर मालिक.

MD Saleem Khan 5 years 1 month ago

शहर मे जहा पुलिस सिक्योरिटी हो चौराहो पर मेंन जगहों पर नगरपालिका या शासन के तरह से सैनेटाइज़र होना चाहिए जिससे जब जो चाहे हाथो को बार बार घर से बाहर भी हाथो को सैनेटाइज़ कर सके यह सेवा निशुल्क होनी चाहिए.

rohit arora 5 years 1 month ago

My suggestion is to please open mall because there us a huge loss in business and people who are doing jobs in mall some people lost their salaries, some employees get terminated,etc. Some companies are giving and not terminated their employees request you to please do open malls restraunts and multiplexes because we follow all rules of Covid19 guidelines mask,social distancing, sanatizers etc. And due to Covid19 already few peoples are coming in malls.

MD Saleem Khan 5 years 1 month ago

शादी और सार्वजनिक कार्यक्रम पर पूरी तरह रोक होनी चाहिए.

MD Saleem Khan 5 years 1 month ago

अनलॉक करना की प्रकिया

1. सब्जी, फल, कपड़ा, अन्य दुकाने सुबह 10 से शाम 6 बजे तक खोला जाए.
2. जो लोग इस कोरोना से बेरोजगार हो गए हैं उनके लिए विशेष तौर पर अनलॉक खुलने पर उनके लिए रोजगार के वो नौकरी ढूंढ सकेंगे.

3. मास्क,शोशल डिस्टेंस, भीड़ के लिए जुर्माना भी लगाया जाए