You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Suggest for the Process to Unlock Madhya Pradesh

Start Date: 25-05-2021
End Date: 31-05-2021

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार ...

See details Hide details

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार

कोरोना कर्फ्यू में ढील एवं प्रदेश को अनलॉक किए जाने के संबंध में नागरिकों से सुझाव आमंत्रित हैं

हम सभी जानते हैं कि पिछले दो महीने से पूरा देश कोरोना की दूसरी लहर से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रहा है। मध्यप्रदेश में सभी के सहयोग और परिश्रम से कोरोना संक्रमण अब काफीकुछ नियंत्रण में आ रहा है। कोरोना संक्रमण पर इस नियंत्रण को कायम रखने के लिए हमें अधिकतम प्रयास करने होंगे। हम जानते हैं कि कोरोना संक्रमण एकदम से समाप्त होने वाला नहीं है। सरकार पूरी क्षमता से कोविड से लड़ाई लड़ रही है। प्रदेश सरकार की बेहतर रणनीति और प्रबंधन से कोरोना संक्रमण पर बेहतर तरीके से नियंत्रण पाने में सहायता मिल रही है।

प्रदेश में संक्रमण की दर लगातार कम हो रही है परंतु हमें कोविड अनुकूल व्यवहार अपनाते हुए इसके साथ ही जिन्दगी शुरू करना है। इस पर रणनीति बनाते हुए लगातार कार्य करने के साथ हमें लोगों में जागरूकता लाना होगा। ऐसे में प्रदेश सरकार कोरोना वायरस से उत्पन्न हर चुनौती और हर खतरे को कम करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने हेतु निरंतर कार्य कर रही है।

इस कोरोना कर्फ्यू में हमें कोरोना संक्रमण की दर को कम करने के साथ धीरे-धीरे आम लोगों की गतिविधियों को बढ़ाना भी है और संक्रमण की तीसरी लहर रोकने के लिए जागरूक भी रहना है।

कोरोना कर्फ्यू को चरणबद्ध रूप से समाप्त करने एवं अनलॉक किए जाने के संबंध में निम्न विषयों पर सुझाव आमंत्रित है:-
1- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक कैसे चरणबद्ध तरीके से किया जाना चाहिए।
2- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक करने की प्रक्रिया अंतर्गत किस तरह की गतिविधियों के संचालन में प्राथमिकता देते हुए छूट प्रदान की जानी चाहिए ।
3- अन्य सुझाव

निम्न माध्यमों से आप अपने सुझाव हमें भेज सकते हैं:-
Portal: mp.mygov.in
Whatsapp no: 9098151870
Email id: covid19.homemp@gmail.com

All Comments
Reset
1366 Record(s) Found

Raviverma 5 years 1 month ago

10 din grocery products ko kholna chaia phir normally jaruri market ko open Karna hai yha me ya kehna chata Hu 10din 10din k duration me sb open Karna chaia 30 days complete process to unlock is duration me vaccine program ko boost up Karna hai

Yash Rawat 5 years 1 month ago

GYM / जीम को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ संचालन प्रारम्‍भ करवायें करें ताकि सेहत एवं इम्‍युनिटी के लिये शारीरिक व्‍यायाम का लाभ मिलता रहें ।

Dushyant Singh Tomar 5 years 1 month ago

शादी की परमिशन दी जाए
एक दिन किराना ओर एक दिन और सामान की दुकान खेलने की परमिशन दी जाए बाजार में भीड़ ना होने दी जाए

Anjali shinde 5 years 1 month ago

मेरा सरकार से यही अनुरोध के कुछ ज़रूरी शर्तो के साथ शादी की परमिशन दी जाए इस साल मुहूर्त ना होने के वजह से वैसे भी कई तकलीफों से गुजरना पढ़ रहा हैं अब चू के मुहूर्त बस जून जुलाई में ही हैं इसलिए इसकी परमिशन दी जाए।

Yash Rawat 5 years 1 month ago

आगामी बोर्ड एवं प्रतियोगी परीक्षाओं में यातायात की सुविधा न हो पाने के कारण कई अभ्यार्थी उनमें सम्मिलित नहीं हो पाएंगे, उनके हित में एवं आम जनता / मरीजों के हित में बसों को 50-75 प्रतिशत क्षमता के साथ चलाना निर्धारित किया जाये।

ArunKumar 5 years 1 month ago

Sarkar ko chote bade dukan darro ko time ke aghar pr market ko open karne ka suchha dena chahata hu jaise ki kuch dukan darro ko morning me open kar ne parmition mil no chaiye or kuch dukan daro ko shym ke time is me me sarkar ko ache se nikhrani karni hogi ki dukarn dar jada logo ko ek sat to nhi khadara kha hai ye sab hone se sabhi log ka kam chalu ho jayega

Gagan Ujjainiya 5 years 1 month ago

आदरणीय मुख्यमंत्री जी,
सब से पहले में इस प्रदेश की जनता और आप सभी को धन्यवाद देना चाहूंगा हम सभी की सारी कोसिसो से कोरोना की स्थिति अब काबू में है हमें यही धीरज और सावधानी बरतनी है नहीं तो तीसरी वेव आने में देर नहीं होगी। में आपको ये सुझाव देना चाहूंगा की सभी चीज़े खोले पर सारी गाइडलाइन के साथ। में एक टूशन क्लास चलता हूँ और मेरे पास दूसरा कोई साधन नहीं है कमाई का तो आपसे यही अनुरोध है की कुछ गाइडलाइन क साथ टूशन क्लास भी चालू की जा सके ताकि मेरे जैसे छोटे टूशन टीचर का घर चल सके थोड़ी आमदनी होसके।

madhukant tyagi 5 years 1 month ago

सुबह 8:00 से 12:00 तक अन्य दुकानों को मौका देना चाहिए और 12:00 से 4:00 तक किराना दुकानों को देना चाहिए 6 से लेकर 9:00 तक 9:00 तक क्या सुबह तक समस्त दुकानों को फिर से लॉक रखना चाहिए और शादियों को पूरी तरह बैंड कर देना और अन्य उत्सव किसी प्रकार का कोई उत्सव ना हो इसे पूर्ण रूप से लोग डाउन होना चाहिए

Atul Sharma 5 years 1 month ago

Open with few nessecary restrictions and also aware for roko n toko policy,five days working is OK for few months we have also aware for our peoples safety our city safety

Shailesh 5 years 1 month ago

Respect CM sir,
1) market ko odd even ki tarj par open karna chahiye
2) kahi bhi aane jane ke liye vaccination hona jaruri ho jisse logo me vaccination ke liye prerit ho
3) shadi samaroh me 50 logo ki hi adhiktam permission di jaye ya 25 % parisar ki capacity jo bhi minmum ho ki anumati di jaye aur dulha dulhan ka vaccinate hona jaruri ho