You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Suggest for the Process to Unlock Madhya Pradesh

Start Date: 25-05-2021
End Date: 31-05-2021

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार ...

See details Hide details

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार

कोरोना कर्फ्यू में ढील एवं प्रदेश को अनलॉक किए जाने के संबंध में नागरिकों से सुझाव आमंत्रित हैं

हम सभी जानते हैं कि पिछले दो महीने से पूरा देश कोरोना की दूसरी लहर से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रहा है। मध्यप्रदेश में सभी के सहयोग और परिश्रम से कोरोना संक्रमण अब काफीकुछ नियंत्रण में आ रहा है। कोरोना संक्रमण पर इस नियंत्रण को कायम रखने के लिए हमें अधिकतम प्रयास करने होंगे। हम जानते हैं कि कोरोना संक्रमण एकदम से समाप्त होने वाला नहीं है। सरकार पूरी क्षमता से कोविड से लड़ाई लड़ रही है। प्रदेश सरकार की बेहतर रणनीति और प्रबंधन से कोरोना संक्रमण पर बेहतर तरीके से नियंत्रण पाने में सहायता मिल रही है।

प्रदेश में संक्रमण की दर लगातार कम हो रही है परंतु हमें कोविड अनुकूल व्यवहार अपनाते हुए इसके साथ ही जिन्दगी शुरू करना है। इस पर रणनीति बनाते हुए लगातार कार्य करने के साथ हमें लोगों में जागरूकता लाना होगा। ऐसे में प्रदेश सरकार कोरोना वायरस से उत्पन्न हर चुनौती और हर खतरे को कम करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने हेतु निरंतर कार्य कर रही है।

इस कोरोना कर्फ्यू में हमें कोरोना संक्रमण की दर को कम करने के साथ धीरे-धीरे आम लोगों की गतिविधियों को बढ़ाना भी है और संक्रमण की तीसरी लहर रोकने के लिए जागरूक भी रहना है।

कोरोना कर्फ्यू को चरणबद्ध रूप से समाप्त करने एवं अनलॉक किए जाने के संबंध में निम्न विषयों पर सुझाव आमंत्रित है:-
1- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक कैसे चरणबद्ध तरीके से किया जाना चाहिए।
2- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक करने की प्रक्रिया अंतर्गत किस तरह की गतिविधियों के संचालन में प्राथमिकता देते हुए छूट प्रदान की जानी चाहिए ।
3- अन्य सुझाव

निम्न माध्यमों से आप अपने सुझाव हमें भेज सकते हैं:-
Portal: mp.mygov.in
Whatsapp no: 9098151870
Email id: covid19.homemp@gmail.com

All Comments
Reset
1366 Record(s) Found

MukeshKumarArya 5 years 1 month ago

Mera sujhaav ye hai ki unlock m rashan aur sari mulbhut chijo ki sevai suru ki jai. Office bhi limited rkhe.sadi me bhi simit public rkhe.

NitinPushpraj 5 years 1 month ago

Respected Chief Minister Sir
1 june se app lockdown
Khol dijiye kyu ki jin bachcho ki
12th hai un mai se kuch bachche
Online class nahi le skte kyu ki
Unke pass mobile nahi hai
App lockdown khol dijiye
Ya fir aap un bachcho ki help
Kar dijiye

HemendraLovaniya 5 years 1 month ago

जैसा कि आपकी सरकार ने 1 जून से अनलॉक करने का निर्णय लिया है, मैं सुझाव दूंगा कि आप शेष दुकानदारों को लॉकडाउन से मुक्त कर दें। उन दुकानों को फिर से खोलने की अनुमति दें जहां स्थानीय क्षेत्र में सकारात्मकता दर कम है। दुकान खोलने का समय निश्चित करें।धन्यवाद।

Aman Singh Chandel 5 years 1 month ago

Lockdown should to be unlocke from 1 July,give some permission to open essential shops they're important in daily life,but don't open school college for 4-5 months as ye know third strain is very dangerous for teenagers and childrens.so, just thought on it and Start process of unlock as per as possible...

SandeepNagaich 5 years 1 month ago

सभी सार्वजनिक, राजनैतिक , सामाजिक एवं भीड़ होने बाले कार्यक्रम पर रोक जारी रहे बाकी जरूरत की हिसाब से खोला जाना चाहिए

TwinkleNamdeo 5 years 1 month ago

एक जून से लॉकडाउन खुलने का फैसला सही है क्योंकि मेरे पापा की चाय की दुकान थी और अब हमारी आर्थिक स्थिति सही नहीं है और के बार 181 पर फोन करने से भी हमको कोई मादा प्राप्त नहीं हुई। तो अब हम यही समझते हैं की हमको दुकान खोल कर ही घुजारा करना पड़ेगा तो कृप्य लॉकडाउन खुलवा दिया जाए तो हमें खाने मिले

Sunil Singh 5 years 1 month ago

Lockdown khola jaye shadi ki permission bhi di jaye sharto ke saath.
Sabhi gatividhiya chalu ki jaye.
Log corona se kam bhukhmari aur berojgari se jyada Mar rahe hain.

hitesh bajaj 5 years 1 month ago

Corona ki testing bdhai jaye Hamne kuch din se dekh rhe testing kam ho rhi .....our unlock ko charan badh tarike se khola jaye . ..
1- 15 /30 din phle kuch hi time k liye khole 2 ya 4 bje tk ..kuki itne time me b pura kam ho hata hai..
2- Sabhi jagho k liye guideline bnai jaye kise kitni logo k sath kam krna hai our bhid ni krni sath hi sath sbko social distancing bnane k liye jor dena hai ...
3- bde ayojan kisi b prakar k ni hone chahiye abi kuch month
4-Week me2 day total lockdown krna

Avinashpanthi 5 years 1 month ago

मध्यप्रदेश सरकार से निवेदन है कृपया या तो लॉकडाउन सख्ती से लगाए या पूरी तरह खोला जाएं। रोड पर भीड़ उमड़ी हुई हैं कोई रोका टोकी नहीं है और एक तरफ सभी के काम बंद पड़े हैं जिस से लोगो की स्थिति बेहद खराब होती जा रही है