You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Suggest for the Process to Unlock Madhya Pradesh

Start Date: 25-05-2021
End Date: 31-05-2021

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार ...

See details Hide details

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार

कोरोना कर्फ्यू में ढील एवं प्रदेश को अनलॉक किए जाने के संबंध में नागरिकों से सुझाव आमंत्रित हैं

हम सभी जानते हैं कि पिछले दो महीने से पूरा देश कोरोना की दूसरी लहर से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रहा है। मध्यप्रदेश में सभी के सहयोग और परिश्रम से कोरोना संक्रमण अब काफीकुछ नियंत्रण में आ रहा है। कोरोना संक्रमण पर इस नियंत्रण को कायम रखने के लिए हमें अधिकतम प्रयास करने होंगे। हम जानते हैं कि कोरोना संक्रमण एकदम से समाप्त होने वाला नहीं है। सरकार पूरी क्षमता से कोविड से लड़ाई लड़ रही है। प्रदेश सरकार की बेहतर रणनीति और प्रबंधन से कोरोना संक्रमण पर बेहतर तरीके से नियंत्रण पाने में सहायता मिल रही है।

प्रदेश में संक्रमण की दर लगातार कम हो रही है परंतु हमें कोविड अनुकूल व्यवहार अपनाते हुए इसके साथ ही जिन्दगी शुरू करना है। इस पर रणनीति बनाते हुए लगातार कार्य करने के साथ हमें लोगों में जागरूकता लाना होगा। ऐसे में प्रदेश सरकार कोरोना वायरस से उत्पन्न हर चुनौती और हर खतरे को कम करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने हेतु निरंतर कार्य कर रही है।

इस कोरोना कर्फ्यू में हमें कोरोना संक्रमण की दर को कम करने के साथ धीरे-धीरे आम लोगों की गतिविधियों को बढ़ाना भी है और संक्रमण की तीसरी लहर रोकने के लिए जागरूक भी रहना है।

कोरोना कर्फ्यू को चरणबद्ध रूप से समाप्त करने एवं अनलॉक किए जाने के संबंध में निम्न विषयों पर सुझाव आमंत्रित है:-
1- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक कैसे चरणबद्ध तरीके से किया जाना चाहिए।
2- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक करने की प्रक्रिया अंतर्गत किस तरह की गतिविधियों के संचालन में प्राथमिकता देते हुए छूट प्रदान की जानी चाहिए ।
3- अन्य सुझाव

निम्न माध्यमों से आप अपने सुझाव हमें भेज सकते हैं:-
Portal: mp.mygov.in
Whatsapp no: 9098151870
Email id: covid19.homemp@gmail.com

All Comments
Reset
1366 Record(s) Found

SangeetaUikeyJatta 5 years 2 weeks ago

गाँव में मास्क लगाने हेतु लगातार जागरूकता कार्यक्रम चलाई जाए साथ ही लोगों तक मास्क की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जाए , इसके लिए जनप्रतिनिधियों का व जागृति महिला जनप्रतिनिधि संगठन बैहर का सहयोग लिया जा सकता है |

RamkaliSaiyyamMohrai 5 years 2 weeks ago

टीकाकरण की गति को बढ़ाया जाए व साथ ही लोगों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया जाये जो भ्रांतियां गाँव में फैली हुई है उन्हें दूर करने के समुचित प्रयास किया जाये

Meenataraam 5 years 2 weeks ago

6. बच्चों के पोषण को ध्यान में रखते हुए आंगनवाडी की सभी सेवाओं का संचालन नियमित और व्यवस्थित तरीके से जारी रखें आंगनवाड़ी बंद होने की स्थिति में हितग्राही के घर सेवाएँ नियमित पहुँचे. और अतिकुपोषित बच्चे जो NRC अभी नहीं का पा रहे हैं उनकी counselling और सेवाएँ घर पर हो जिसमें Doctor का विज़िट भी शामिल हो

Reshmaali 5 years 2 weeks ago

MNREGA के कार्यों को स्वास्थय निर्देशों के पालन कराते हुए जारी रखना चाहिए इससे मजदूरों को काम मिलता रहेगा साथ ही समय पर भुगतान हो ये सुनिश्चित किया जाए

Swatitripathi 5 years 2 weeks ago

कोरोना अब हमारे पास है आया। हमने भी ये टीका है लगवाया। तुम भी ये टीका जो लगवायोगे । तो हि कोरोना को दूर भगाओ ge

YourName diwakar Chaurasiya 5 years 2 weeks ago

और अगर स्तिथि ज्यादा गंभीर हो तो दुकानों को खुला रखें लेकिन लोगों को घर से बाहर न आने जाने दें इसके लिए गांवों में वार्ड स्तर तथा शहरों में कॉलोनी स्तर पर एक 5 सदस्यीय टीम बना दी जाए जिसे भी समान मंगवाना हो दुकान से तो वो उन्हें संपर्क करें वो होम डिलीवरी करें उनकी हर 7 दिन में टेस्टिंग हो तथा कालाबाजारी रोकने की लिए जिला प्रशासन वस्तुओं कि कीमतों का निर्धारण करें और टीम को यह निर्देश दिए जाएं की वाह एक ही दुकान से समान न खरीदें नही तो कमीशन बाजी चलेगी

YourName diwakar Chaurasiya 5 years 2 weeks ago

सभी दुकानों को पूरे दिन खोला जाए क्योंकि समय सीमित कर देने से भीड़ बढ़ती है और हर घर से आवागमन को लेकर सिर्फ एक ही व्यक्ति को अनुमति दी जाए इसके लिए वार्ड स्तर पर घर घर जाकर एक व्यक्ति का पास बनाया जा सकता है ऐसा करने से लोग भी काम निकलेंगे तो सोसल डिस्टेंसिंग का भी पालन होगा और अर्थव्यवस्था भी सुचारू रूप से चलती रहेगी

दुकान खोलने से पूर्व हर दुकानदार की टेस्टिंग कराई जाए और उसी दुकानदार को दुकान खोलने की अनुमति दी जाए जिसने अपनी जांच करवाई हो

Samnisaket 5 years 2 weeks ago

बच्चों के पोषण को ध्यान में रखते हुए आंगनवाडी की सभी सेवाओं का संचालन नियमित और व्यवस्थित तरीके से जारी रखा जायेऔर पोषण पुनर्वास केन्द्रों को खोलते हुये वहा पर सुबिधा युक्त व्यवस्थाए की जाय!

RAJKUMAR SAHU 5 years 2 weeks ago

अतः आपके चाहे गये सुझाव मैं यह सुझाव देना चाहूंगा कि “एम्स अस्पताल भोपाल” की पूर्ववर्ती चिकित्सा सेवाये यथावत चालू करवा देवे ताकि मेरे भाई सहित प्रदेश के अन्य गंभीर बीमारियो से पीडित मरीजो को स्वास्थ्य लाभ मिल सके।