You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Bhopal Heritage Tree Hunt 2026 Contest

Start Date: 24-07-2026
End Date: 10-09-2026

...

See details Hide details
Closed

हेरिटेज ट्री हंट प्रतियोगिता 2026
भोपाल जिले के प्राचीन एवं विरासत वृक्षों की खोज करें जीतें आकर्षक पुरस्कार

हर वृक्ष की एक कहानी है... और हर कहानी हमारी धरोहर है।
क्या आपने कभी अपने शहर या गांव के किसी पुराने बरगद, पीपल, नीम या अन्य विशाल वृक्ष के इतिहास को जानने की कोशिश की है?

WWF-India, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्य कार्यालय एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) द्वारा आयोजित हेरिटेज ट्री हंट 2026 आपको प्रकृति के इन जीवित धरोहरों की खोज, पहचान और संरक्षण का हिस्सा बनने का अवसर देता है।

इस नागरिक विज्ञान (Citizen Science) आधारित पहल में प्रतिभागी भोपाल जिले के ऐसे प्राचीन वृक्षों की पहचान करेंगे, उनका दस्तावेज़ीकरण करेंगे, उनकी तस्वीरें एवं स्थान (Geo-tag) साझा करेंगे और स्थानीय लोगों से जुड़ी उनकी ऐतिहासिक, सांस्कृतिक तथा पर्यावरणीय कहानियों को संकलित करेंगे।

आइए, मिलकर भोपाल की प्राकृतिक विरासत को पहचानें, संरक्षित करें और आने वाली पीढ़ियों तक उसकी कहानी पहुँचाएँ।

पुरस्कार : श्रेष्ठ प्रविष्टि को ₹11,000 का आकर्षक पुरस्कार प्रदान किया जाएगा

प्रतियोगिता के नियम एवं शर्तें

1. प्रतियोगिता में आयु वर्ग १८ वर्ष एवं अधिक ( दो श्रेणियाँ 18 से 35 वर्ष एवं ३५ वर्ष से अधिक आयु वर्ग) के नागरिक भाग ले सकते हैं।

2. प्रत्येक प्रतिभागी द्वारा केवल एक (01) प्रविष्टि (Registration/Entry) स्वीकार की जाएगी।

3. डेटा प्रलेखन (Data Documentation) केवल भोपाल जिले की सीमा के अंतर्गत स्थित ऐसे विरासत वृक्ष की होनी चाहिए, जो 50 वर्ष या उससे अधिक पुराना हो, जिसके तने का घेरा 40 सेमी या उससे अधिक हो।

4. प्रतिभागी को वृक्ष का स्पष्ट, रंगीन, उच्च गुणवत्ता (न्यूनतम 600 DPI) का Geo-tagged फोटोग्राफ JPEG या PNG प्रारूप में प्रस्तुत करना होगा।

5. प्रत्येक रिकॉर्ड के साथ वृक्ष का सटीक स्थान (पता/लोकेशन) तथा उसके इतिहास, स्थानीय महत्व अथवा उससे जुड़ी जानकारी का संक्षिप्त विवरण देना अनिवार्य होगा।

6. प्रस्तुत की गई वृक्ष डेटा प्रलेखन ( Tree Data Documentation) प्रतिभागी की स्वयं की मौलिक (Original) कृति होनी चाहिए। किसी भी प्रकार के कॉपीराइट उल्लंघन अथवा बौद्धिक संपदा विवाद की संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित प्रतिभागी की होगी।

7. प्रतिभागी अपनी वृक्ष डेटा प्रलेखन ( Tree Data Documentation) MP MyGov Portal के माध्यम से निर्धारित अवधि (31 अगस्त) में प्रस्तुत करेंगे।

8. प्रतिभागी को अपना नाम, मोबाइल नंबर एवं ई-मेल आईडी अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराना होगा।

9. अंतिम तिथि तक प्राप्त सभी पात्र वृक्ष डेटा प्रलेखन ( Tree Data Documentation) में से चयन समिति द्वारा निर्धारित मानकों के आधार पर प्रत्येक श्रेणी-वर्ग में सर्वश्रेष्ठ तीन प्रविष्टियों का चयन किया जाएगा।

10. अपूर्ण, अस्पष्ट, निर्धारित प्रारूप एवं मापदंड के विपरीत अथवा अंतिम तिथि के पश्चात प्राप्त प्रविष्टियों पर विचार नहीं किया जाएगा।

11. यह प्रतियोगिता जिला प्रशासन, भोपाल एवं डब्ल्यू डब्ल्यू एफ-इंडिया द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित की जा रही है। अतः प्रतियोगिता के नियम एवं शर्तों में आवश्यकतानुसार संशोधन, परिवर्तन अथवा प्रतियोगिता को निरस्त करने का अधिकार जिला प्रशासन भोपाल तथा आयोजकों के पास सुरक्षित रहेगा।

12. प्रतियोगिता से संबंधित किसी भी विवाद अथवा व्याख्या की स्थिति में जिला प्रशासन भोपाल तथा आयोजकों (डब्ल्यू डब्ल्यू एफ-इंडिया मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ राज्य कार्यालय) का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा।

13. प्रतियोगिता में प्रस्तुत फोटोग्राफ एवं संबंधित सामग्री का उपयोग जिला प्रशासन भोपाल एवं डब्ल्यू डब्ल्यू एफ-इंडिया, मध्य प्रदेश द्वारा वेबसाइट, सोशल मीडिया, प्रकाशनों, प्रेस विज्ञप्तियों, प्रदर्शनी तथा अन्य प्रचार-प्रसार सामग्री में, प्रतिभागी का नाम उल्लेखित करते हुए, बिना किसी अतिरिक्त पारिश्रमिक के किया जा सकेगा।

All Comments
Total Submissions ( 41) Approved Submissions (0) Submissions Under Review (41) Submission Closed.