You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Suggest for the Process to Unlock Madhya Pradesh

Start Date: 25-05-2021
End Date: 31-05-2021

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार ...

See details Hide details

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार

कोरोना कर्फ्यू में ढील एवं प्रदेश को अनलॉक किए जाने के संबंध में नागरिकों से सुझाव आमंत्रित हैं

हम सभी जानते हैं कि पिछले दो महीने से पूरा देश कोरोना की दूसरी लहर से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रहा है। मध्यप्रदेश में सभी के सहयोग और परिश्रम से कोरोना संक्रमण अब काफीकुछ नियंत्रण में आ रहा है। कोरोना संक्रमण पर इस नियंत्रण को कायम रखने के लिए हमें अधिकतम प्रयास करने होंगे। हम जानते हैं कि कोरोना संक्रमण एकदम से समाप्त होने वाला नहीं है। सरकार पूरी क्षमता से कोविड से लड़ाई लड़ रही है। प्रदेश सरकार की बेहतर रणनीति और प्रबंधन से कोरोना संक्रमण पर बेहतर तरीके से नियंत्रण पाने में सहायता मिल रही है।

प्रदेश में संक्रमण की दर लगातार कम हो रही है परंतु हमें कोविड अनुकूल व्यवहार अपनाते हुए इसके साथ ही जिन्दगी शुरू करना है। इस पर रणनीति बनाते हुए लगातार कार्य करने के साथ हमें लोगों में जागरूकता लाना होगा। ऐसे में प्रदेश सरकार कोरोना वायरस से उत्पन्न हर चुनौती और हर खतरे को कम करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने हेतु निरंतर कार्य कर रही है।

इस कोरोना कर्फ्यू में हमें कोरोना संक्रमण की दर को कम करने के साथ धीरे-धीरे आम लोगों की गतिविधियों को बढ़ाना भी है और संक्रमण की तीसरी लहर रोकने के लिए जागरूक भी रहना है।

कोरोना कर्फ्यू को चरणबद्ध रूप से समाप्त करने एवं अनलॉक किए जाने के संबंध में निम्न विषयों पर सुझाव आमंत्रित है:-
1- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक कैसे चरणबद्ध तरीके से किया जाना चाहिए।
2- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक करने की प्रक्रिया अंतर्गत किस तरह की गतिविधियों के संचालन में प्राथमिकता देते हुए छूट प्रदान की जानी चाहिए ।
3- अन्य सुझाव

निम्न माध्यमों से आप अपने सुझाव हमें भेज सकते हैं:-
Portal: mp.mygov.in
Whatsapp no: 9098151870
Email id: covid19.homemp@gmail.com

All Comments
Reset
1366 Record(s) Found

Dashrathnagar 4 years 10 months ago

मार्केट तुरन्त खोल देना चाहिए कर्ज से मरने की नोबट आ गई है

ISHWARSINGHTHAKUR 4 years 10 months ago

जनप्रतिनिधियों को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए जनहित में फैसले लेने का प्रयास करना चाहिए अनावश्यक भीड़ से घिरे ना रहे

Pradeep Bhatt 4 years 10 months ago

Seeing the trend, I have this feeling when supply issue of vaccines will be over, all states will struggle to vaccinate due to diminishing demend.
This may lead to vaccine wastage as well.

Something need to be done immediately to boost demend bottom up by organising camps in most remote location.

Manish Goyal 4 years 10 months ago

Respected CM mera nam manish hai me birpur district sheopur se belong krta hu maine last year 16 march 2020 ko job change ki or uske 3 din bad lockdown lg gya or meri job chali gai fir maine is sal apna coaching Institute open kiya fir se lockdown lg gya ab wo v bnd hone wala h sir ab is hal me ham kya kre aap hi koi suggestion dijiye aap sarkar h aapko lockdown me berozgaar hue logon ka data collect krna chahiye mera suggestion to yhi h

Pradeep Bhatt 4 years 10 months ago

Seeing the trend, I have this feeling when supply issue of vaccines will be over, all states will struggle to vaccinate due to diminishing demend.
This may lead to vaccine wastage as well.

AnuragMishra 4 years 10 months ago

हमारे यशश्वी मुख्यमंत्री एवम आदरणीय मामाजी श्री शिवराज सिंह चौहान जी से हम सभी विद्यार्थियों का विनम्र निवेदन है कि 20 जून को होने वाली एमपीपीएससी की परीक्षा को निरस्त कर दें। क्यों कि इस महामारी के भयावह दौर में बहुतों ने अपनों को खोया है।

ISHWARSINGHTHAKUR 4 years 10 months ago

कोरोना गाइड लाइन जारी कर गाइड लाइन का पालन सख्ती से करवाया जाएं भीड़ बिल्कुल भी ना हो इसके उपायों पर सख्ती से अमल करवाया जाएं

ISHWARSINGHTHAKUR 4 years 10 months ago

अनलाइक को सफल बनाने में सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण शासकीय कार्यालयों में कोई भी फाइल या प्रकरण लंबित ना हो बिना किसी कारण कोई भी फाइल या प्रकरण को लंबित रखने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई हो इससे शासकीय कार्यालयों में भीड़ बिल्कुल भी नहीं होगी तथा भ्रष्टाचार पर लगाम भी लगेगी

Awesh Shrivastava 4 years 10 months ago

- allow online deliveries and food deliveries
- ask kirana shops to collaborate with ZOMATO or swiggy
For food deliveries
- odd even days with timing for shops
- strickt punishment for mask violation
- ask vegetable vendors to make vegetable packs or bundles
of 500g to 1kg so that buyers can pick and pay