You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Suggest for the Process to Unlock Madhya Pradesh

Start Date: 25-05-2021
End Date: 31-05-2021

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार ...

See details Hide details

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार

कोरोना कर्फ्यू में ढील एवं प्रदेश को अनलॉक किए जाने के संबंध में नागरिकों से सुझाव आमंत्रित हैं

हम सभी जानते हैं कि पिछले दो महीने से पूरा देश कोरोना की दूसरी लहर से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रहा है। मध्यप्रदेश में सभी के सहयोग और परिश्रम से कोरोना संक्रमण अब काफीकुछ नियंत्रण में आ रहा है। कोरोना संक्रमण पर इस नियंत्रण को कायम रखने के लिए हमें अधिकतम प्रयास करने होंगे। हम जानते हैं कि कोरोना संक्रमण एकदम से समाप्त होने वाला नहीं है। सरकार पूरी क्षमता से कोविड से लड़ाई लड़ रही है। प्रदेश सरकार की बेहतर रणनीति और प्रबंधन से कोरोना संक्रमण पर बेहतर तरीके से नियंत्रण पाने में सहायता मिल रही है।

प्रदेश में संक्रमण की दर लगातार कम हो रही है परंतु हमें कोविड अनुकूल व्यवहार अपनाते हुए इसके साथ ही जिन्दगी शुरू करना है। इस पर रणनीति बनाते हुए लगातार कार्य करने के साथ हमें लोगों में जागरूकता लाना होगा। ऐसे में प्रदेश सरकार कोरोना वायरस से उत्पन्न हर चुनौती और हर खतरे को कम करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने हेतु निरंतर कार्य कर रही है।

इस कोरोना कर्फ्यू में हमें कोरोना संक्रमण की दर को कम करने के साथ धीरे-धीरे आम लोगों की गतिविधियों को बढ़ाना भी है और संक्रमण की तीसरी लहर रोकने के लिए जागरूक भी रहना है।

कोरोना कर्फ्यू को चरणबद्ध रूप से समाप्त करने एवं अनलॉक किए जाने के संबंध में निम्न विषयों पर सुझाव आमंत्रित है:-
1- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक कैसे चरणबद्ध तरीके से किया जाना चाहिए।
2- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक करने की प्रक्रिया अंतर्गत किस तरह की गतिविधियों के संचालन में प्राथमिकता देते हुए छूट प्रदान की जानी चाहिए ।
3- अन्य सुझाव

निम्न माध्यमों से आप अपने सुझाव हमें भेज सकते हैं:-
Portal: mp.mygov.in
Whatsapp no: 9098151870
Email id: covid19.homemp@gmail.com

All Comments
Reset
1366 Record(s) Found

Jay mishra 4 years 11 months ago

Manniya mahodyaji mera manna hai ki unlok ki.prakriya is tarah honi chahiye ki Monday to Friday all market open but Saturday and Sunday total closed because covid is not over our country and third wave is coming soon thank you

Anshul pathak 4 years 11 months ago

अब लॉकडौन को धीरे धीरे खोल देना चाहिए क्योकि बहुत से लोगो का आय आना पूणता बन्द है। निवेदन है कि आप समझेगे ।
मास्क लगाना जरूरी है ।

Aashish Katare 4 years 11 months ago

#unlock
Cowin portal और umang portal par waiting का
ऑप्शन हो।18+ के लिए
IRCTC जैसा
सॉफ्टवेयर में सुधार हो

Puneet Bagga 4 years 11 months ago

सप्ताह में 4 दिन बाजार खुले, 3 दिन बंद।
आफिस 5 दिन खुलें।
समय सीमा न बांधें इससे अनावश्यक भीड़ होती है।
15 दिन में समीक्षा करें।

Aashish Katare 4 years 11 months ago

#सुझाव
अनलॉक की प्रक्रिया
अभी एक माह
एक दिन के अंतर से बाजार खुले
बंद दिनों में सेनेटीजेशन
की प्रक्रिया हो।

Aashish Katare 4 years 11 months ago

#unlock
Cowin portal और umang portal par waiting का
ऑप्शन हो।18+ के लिए
IRCTC जैसा
सॉफ्टवेयर में सुधार हो

SumitBaldua 4 years 11 months ago

1. Please allow a Trial unlock of 8 days.

2. Sincerely Monitor the Hot spots identifies in the state with high risk

3 Heavy penalty is not the option, FEAR is the option

4. Any community whether they are muslims or anyone rules should be strict

5. Vaccination drive is very important on regular basis after unlock so partnering vaccination drive with private Hospital at low inserting cost

Aashish Katare 4 years 11 months ago

#अनलॉ
60+का वैक्सीनशन
उनके निवास पर हो इसके लिए माह के हर रविबार का दिन निर्धारित
कर पल्स पोलियो तर्ज पर वैक्सीनशन हो
यह अभियान जून माह में चले
जुलाई में 45 +
का अभियान चले

HiteshNavare 4 years 11 months ago

Plz start construction work of houses as migrant workers and moving out of town and materials cost are also increasing day by day.
You can allow workers and owners who are vaccinated to works as it will increase vaccination drive