You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Suggest for the Process to Unlock Madhya Pradesh

Start Date: 25-05-2021
End Date: 31-05-2021

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार ...

See details Hide details

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार

कोरोना कर्फ्यू में ढील एवं प्रदेश को अनलॉक किए जाने के संबंध में नागरिकों से सुझाव आमंत्रित हैं

हम सभी जानते हैं कि पिछले दो महीने से पूरा देश कोरोना की दूसरी लहर से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रहा है। मध्यप्रदेश में सभी के सहयोग और परिश्रम से कोरोना संक्रमण अब काफीकुछ नियंत्रण में आ रहा है। कोरोना संक्रमण पर इस नियंत्रण को कायम रखने के लिए हमें अधिकतम प्रयास करने होंगे। हम जानते हैं कि कोरोना संक्रमण एकदम से समाप्त होने वाला नहीं है। सरकार पूरी क्षमता से कोविड से लड़ाई लड़ रही है। प्रदेश सरकार की बेहतर रणनीति और प्रबंधन से कोरोना संक्रमण पर बेहतर तरीके से नियंत्रण पाने में सहायता मिल रही है।

प्रदेश में संक्रमण की दर लगातार कम हो रही है परंतु हमें कोविड अनुकूल व्यवहार अपनाते हुए इसके साथ ही जिन्दगी शुरू करना है। इस पर रणनीति बनाते हुए लगातार कार्य करने के साथ हमें लोगों में जागरूकता लाना होगा। ऐसे में प्रदेश सरकार कोरोना वायरस से उत्पन्न हर चुनौती और हर खतरे को कम करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने हेतु निरंतर कार्य कर रही है।

इस कोरोना कर्फ्यू में हमें कोरोना संक्रमण की दर को कम करने के साथ धीरे-धीरे आम लोगों की गतिविधियों को बढ़ाना भी है और संक्रमण की तीसरी लहर रोकने के लिए जागरूक भी रहना है।

कोरोना कर्फ्यू को चरणबद्ध रूप से समाप्त करने एवं अनलॉक किए जाने के संबंध में निम्न विषयों पर सुझाव आमंत्रित है:-
1- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक कैसे चरणबद्ध तरीके से किया जाना चाहिए।
2- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक करने की प्रक्रिया अंतर्गत किस तरह की गतिविधियों के संचालन में प्राथमिकता देते हुए छूट प्रदान की जानी चाहिए ।
3- अन्य सुझाव

निम्न माध्यमों से आप अपने सुझाव हमें भेज सकते हैं:-
Portal: mp.mygov.in
Whatsapp no: 9098151870
Email id: covid19.homemp@gmail.com

All Comments
Reset
1366 Record(s) Found

Rahulgaur 4 years 11 months ago

First off all please postpone mppsc pre 2020 exam which is on 20june, 3.4 lakhs student will give this exam and this cam become a super spreader of corona in our state. Many student will come from other states to give tha exam. Many students are suffering from corona and many have lost theri familyembers so in this tough situation they could not be able to give the exam

Piyush Verma 4 years 11 months ago

श्री मान मुख़्यमंत्री जी
मेरा सुझाव है की १ जून से सभी प्रतिष्ठानो को ग्राहक आने पर शटर खोलकर सामन देने और फिर बंद कर दे | प्रतिष्ठान के अंदर ज्यादा लोगो के प्रवेश पर पाबंधी रहे एक ग्राहक के बाहर जाने के बाद दूसरे को प्रवेश दे | ग्राहक अपनी बारीक इंतजार बाहर खड़े होकर करे | यदि किसी दूकान के सामने ज्यादा भीड़ रहेगी तो व्यक्ति उस वस्तु सै समकक्ष दुसरी दूकान पर चला जायेगा इससे अन्य छोटे दुकानदारों को भी व्यवसाय का अवसर मिलेगा |

mohit soni 4 years 11 months ago

सरकार से विनम्र अनुरोध है कि अब लॉकडौन खोल देना चाहिए,क्यों आम जनता परेशान हो रही हैं क्यों की उनके पास 1 साल से ऊपर हो गया कोई जॉब तक नहीं है और खाने तक के लाले पड़ रहे हैं,लॉकडौन खुलना चाहिए भले ही आप सेफ्टी न रखने वालों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करें या जुर्माना वसूल करें,या केस किया जा सकता है जो बात न माने। लेक्जन लॉकडौन खुलना चाहिए। धन्यवाद

Abhirajsharma 4 years 11 months ago

मेरा मान्ना है की अगर् UNLOCK कर्ना है तो पूरा किया जाए अगर् एक् समय् नीर्धारित्
कर्ते है तो उस्से लोगो मै अलग् असर् पड्ता है और् लोग् जयद संख्य मै बहार् निक्ल्ते ह् जिस्से भीद् बध् ती है और् लोगो के आसमन्य आवा जाही भद् जाती है

Vijaysanga 4 years 11 months ago

Lockdown unlock कि प्रक्रिया को शुरू करना चाहिए पर नियमो के साथ, मास्क अनिवार्य होना चाहिए aur दूरी बनाकर रखने का नियम लागू करते हुए unlock कि प्रक्रिया शुरू करना चाहिए,, नियमो का पालन ना करने वालो पर सक्त कारवाई करना चाहिए,,

Rupesh vishwakarma 4 years 11 months ago

नमस्कार लॉकडाउन खोलने के लिए सर्वप्रथम अनिवार्य आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए इससे जुड़े हुए व्यापार व्यवसाय को सीमित समय के लिए खोलें साथ ही किसानों को ध्यान में रखते हुए अनाज मंडी आ एवं बिल्डिंग बिल्डिंग मैटेरियल की दुकानों को भी सीमित समय के लिए खोला जाए एवं भीड़ को रोकने के लिए छोटी दूरी के पब्लिक ट्रांसपोर्ट बंद

Vikas Sisodiya 4 years 11 months ago

अनलॉक की प्रक्रिया में बाजार को एक निश्चित समय में नहीं खोलना चाहिए क्योंकि उसी समय अंतराल में अधिक भीड़ बाजार में होती है इससे अच्छा मार्केट को एक दिन दाएं तरफ की दुकानें और दुसरे दिन बाएं तरफ कि दुकान खुली रहेगी,किसानो के लिए मंडीयो मे एक दिन में दो ब्लाक के किसान बुलाये जाय,

aayushi gurjar 4 years 11 months ago

sir please understand postpone mppsc 2020 sir this is so risky on this pandemic to conduct exam so many students are quarantine family member also sir please understand its 3.5 lakh students in exam...so please postpone mppsc

CHANDRAPRAKASHMULCHANDANI 4 years 11 months ago

TO MP GOVT 1) VACCINATED PURA KRNA CHIYE JITNI JALDI HO JAYE 2) LIMITED STAFF KE SATH OFFICES START HO 3) JITNA HO GHR PER RHE IMPRT WORK KE LIYE HI NKLE LOG 4) SHOPS, OFFICES, HOTELS, VEGETABLE MARKET, AUTOMOBILE, SALOONS, ETC JO JARURI NATURE KE HAI UNKE LIYE STRICT GUIDELINES HONI CHIYE CHAHE WORK FORCCE KI BAT HO, YA TIMINGS KI BAT HO YA WEEK ME 3-4 DAYS KI BAT HO OPEN KRNE KI THIRD WAVE ANI HAI DUE TO THIS DHEERE DHEERE OPEN HONA CHIYE. DAILY MONITORING KRNE K BAD AAGE KI PLANING HONI CHIYE

RahulGambhir 4 years 11 months ago

माननीय मुख्यमंत्री जी मामा जी मुझे लगता है कि अभी लॉक डाउन को बहुत धीरे-धीरे गति से खोलना चाहिए क्योंकि जैसे हम पिछले दो-तीन दिन से देख रहे हैं लोगों ने उसको बहुत इजी लेना शुरू कर दिया है जोकि बहुत गलत है,
अगर आप एक साथ पूरा लॉकडाउन खोल देंगे तो लोग बहुत जल्दी से बाहर निकलेंगे और वह गलतियां करेंगे जो उनको नहीं करनी है जो गलतियां पिछले साल फर्स्ट वेब में हमने करी वह गलतियां हमें रिपीट नहीं करनी है
यह मेरा सुझाव है कृपया आप सोच समझ कर फैसला ले
धन्यवाद
आप का भांजा