You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Suggest for the Process to Unlock Madhya Pradesh

Start Date: 25-05-2021
End Date: 31-05-2021

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार ...

See details Hide details

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार

कोरोना कर्फ्यू में ढील एवं प्रदेश को अनलॉक किए जाने के संबंध में नागरिकों से सुझाव आमंत्रित हैं

हम सभी जानते हैं कि पिछले दो महीने से पूरा देश कोरोना की दूसरी लहर से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रहा है। मध्यप्रदेश में सभी के सहयोग और परिश्रम से कोरोना संक्रमण अब काफीकुछ नियंत्रण में आ रहा है। कोरोना संक्रमण पर इस नियंत्रण को कायम रखने के लिए हमें अधिकतम प्रयास करने होंगे। हम जानते हैं कि कोरोना संक्रमण एकदम से समाप्त होने वाला नहीं है। सरकार पूरी क्षमता से कोविड से लड़ाई लड़ रही है। प्रदेश सरकार की बेहतर रणनीति और प्रबंधन से कोरोना संक्रमण पर बेहतर तरीके से नियंत्रण पाने में सहायता मिल रही है।

प्रदेश में संक्रमण की दर लगातार कम हो रही है परंतु हमें कोविड अनुकूल व्यवहार अपनाते हुए इसके साथ ही जिन्दगी शुरू करना है। इस पर रणनीति बनाते हुए लगातार कार्य करने के साथ हमें लोगों में जागरूकता लाना होगा। ऐसे में प्रदेश सरकार कोरोना वायरस से उत्पन्न हर चुनौती और हर खतरे को कम करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने हेतु निरंतर कार्य कर रही है।

इस कोरोना कर्फ्यू में हमें कोरोना संक्रमण की दर को कम करने के साथ धीरे-धीरे आम लोगों की गतिविधियों को बढ़ाना भी है और संक्रमण की तीसरी लहर रोकने के लिए जागरूक भी रहना है।

कोरोना कर्फ्यू को चरणबद्ध रूप से समाप्त करने एवं अनलॉक किए जाने के संबंध में निम्न विषयों पर सुझाव आमंत्रित है:-
1- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक कैसे चरणबद्ध तरीके से किया जाना चाहिए।
2- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक करने की प्रक्रिया अंतर्गत किस तरह की गतिविधियों के संचालन में प्राथमिकता देते हुए छूट प्रदान की जानी चाहिए ।
3- अन्य सुझाव

निम्न माध्यमों से आप अपने सुझाव हमें भेज सकते हैं:-
Portal: mp.mygov.in
Whatsapp no: 9098151870
Email id: covid19.homemp@gmail.com

All Comments
Reset
1366 Record(s) Found

Sourabh Modi 4 years 11 months ago

मंडी में अनाज की डाक शीघ्र प्रारंभ की जाये
व्यापारी वर्ग के लिए भी आर्थिक मदद प्रदान करने की कृपाकरें

Hemant kushwaha 4 years 11 months ago

वैक्सीनेशन में जागरूकता के लिए ,तथा प्रचार प्रसार हेतु गांव गांव में अनुभवी लोगो की टीम बनाई जाए।जिसे वैक्सीन का सम्पूर्ण ज्ञान हो। ताकि लोगो का भ्रम दूर हो सके।

Jeetendra Kumar Tiwari 4 years 11 months ago

अनलाक बहुत जरूरी है परन्तु अत्यधिक कड़ाई के साथ,घर से बाहर निकलने और व्यापार करने के लिए उन्हे ही अधिक्रित किया जाए जिन्हे ने वैक्सीनेसन करा लिया है, इससे वैक्सीनेसन ज्यादा से ज्यादा लोग कराएगे साथ ही साथ दो गज की दूरी और मास्क भी रहे जरूरी, २५% की सवारी पर बसे चलाई जाए बिना बिना वैक्सीन लगाए व्यक्ति की यात्रा पर प्रतिबंध रहे, हर सरकारी लाभ लेने पर वैक्सीन सर्टिफिकेट दिखाना या संलग्न करना अनिवार्य हो, वैक्सीन नही कोई शासकीय अशासकीय लाभ नही ऐसी गाईड लाईन जारी करके अनलाक करने की कृपा करे।

Kuldeep Baghel 4 years 11 months ago

माननीय मुख्यमंत्री जी मेरा सुझाव यह है कि पूरे प्रदेश को एक साथ ना खोला जाए कुछ जिलों को खोला जाए ट्रायल के तौर पर देखा जाए कि नतीजा क्या प्राप्त हो रहा है दुकानों को नमन के हिसाब से खोला जाए 2 घंटे ही खोला जाए शनिवार रविवार को संपूर्ण योगदान रखा जाए ऑक्सीजन प्लांट और हॉस्पिटैलिटी सुविधा को अधिक से अधिक बढ़ाया जाए

Hemant kushwaha 4 years 11 months ago

फार्मासिस्ट के पास दवा का सम्पूर्ण ज्ञान होता है।तथा लोगो को बेहतर उपचार दे सकता है।
कोरोना के चलते डॉ.अन्य बीमारियों को नजर अंदाज कर रहे है।
तथा लोगो की अन्य बीमारियों से जान जा रही है,
इस पर ध्यान दिया जाए।

Hemant kushwaha 4 years 11 months ago

मा.मुख्यमंत्री जी ,स्वास्थ्य व्यवस्था में डॉ की कमी के चलते,रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट से काम लिया जाये,जिससे ग्रामीण इलाकों में लोगो की जान बच सके।
दवा का ज्ञान डॉ से ज्यादा फार्मासिस्ट को होता हैं।
ये आदेश जल्द से जल्द आना चाहिए ताकि लोगो को सुविधा मिल सके।

DEEPAK KUMAR BAIRAGI 4 years 11 months ago

शायद यह सुझाव से हम हमारे जिले को तो बचा सके वह भी लॉक डाउन रखते हुए इस कार्य के अनुसार

Anant Prakash Singh 4 years 11 months ago

1. Limit public interaction of those who are not vaccinated. Allow people to open establishment only if they are vaccinated (At least 1 dose).
2. Incentivize wards, village, city, town who meets certain target in vaccination.
3. Large gathering like Marriage, Religious or Social interaction to be banned till further notice.

Ravi 4 years 11 months ago

माननीय मुख्यमंत्री शिवराजसिंह जी को मेरा प्रणाम
सर मेरा अनलॉक पर सुझाब ये है कि अगर 1 जून से संपुर्ण प्रदेश को अनलॉक नही किया नही किया जाना चाइये इससे हमारी 1.5 माह की लॉकडौन पर पानी फिर जाएगा और कोरोना प्रदेश में दुबारा पैर पसार लेगा ओर एक तरफ हमे व्यापारी वर्ग का भी ध्यान रखना है ऐसे में सभी को अपने दुकाने ओर उपक्रम खुलने का मौका दे किन्तु कुछ समय सीमा साथ ओर 15 दिन के लिए खाने पीने की चीज़ों की दुकानों या होटलो पर पूर्ण पाबंदी लगा देनी चाइए

Dileep Solanki 4 years 11 months ago

श्री मान मुख्यमत्री जी

मेरा सुझाव ये है की अभी कुछ समय के लिए कोरोना कर्फ्यू लागु रहना चाहिए ! सभी परीक्षा को कुछ समय के लिए कैंसिल कर देना चाहिए !
अनलॉक में सिर्फ उन्हें ही खोले जो जरूरी हो जैसे सब्जी फल दूध किराना !
ऑफिस को कुछ समय और बंद रख सकते है क्युकी सभी ऑफिस का काम घर भी हो रहा है !