You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Suggest for the Process to Unlock Madhya Pradesh

Start Date: 25-05-2021
End Date: 31-05-2021

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार ...

See details Hide details

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार

कोरोना कर्फ्यू में ढील एवं प्रदेश को अनलॉक किए जाने के संबंध में नागरिकों से सुझाव आमंत्रित हैं

हम सभी जानते हैं कि पिछले दो महीने से पूरा देश कोरोना की दूसरी लहर से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रहा है। मध्यप्रदेश में सभी के सहयोग और परिश्रम से कोरोना संक्रमण अब काफीकुछ नियंत्रण में आ रहा है। कोरोना संक्रमण पर इस नियंत्रण को कायम रखने के लिए हमें अधिकतम प्रयास करने होंगे। हम जानते हैं कि कोरोना संक्रमण एकदम से समाप्त होने वाला नहीं है। सरकार पूरी क्षमता से कोविड से लड़ाई लड़ रही है। प्रदेश सरकार की बेहतर रणनीति और प्रबंधन से कोरोना संक्रमण पर बेहतर तरीके से नियंत्रण पाने में सहायता मिल रही है।

प्रदेश में संक्रमण की दर लगातार कम हो रही है परंतु हमें कोविड अनुकूल व्यवहार अपनाते हुए इसके साथ ही जिन्दगी शुरू करना है। इस पर रणनीति बनाते हुए लगातार कार्य करने के साथ हमें लोगों में जागरूकता लाना होगा। ऐसे में प्रदेश सरकार कोरोना वायरस से उत्पन्न हर चुनौती और हर खतरे को कम करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने हेतु निरंतर कार्य कर रही है।

इस कोरोना कर्फ्यू में हमें कोरोना संक्रमण की दर को कम करने के साथ धीरे-धीरे आम लोगों की गतिविधियों को बढ़ाना भी है और संक्रमण की तीसरी लहर रोकने के लिए जागरूक भी रहना है।

कोरोना कर्फ्यू को चरणबद्ध रूप से समाप्त करने एवं अनलॉक किए जाने के संबंध में निम्न विषयों पर सुझाव आमंत्रित है:-
1- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक कैसे चरणबद्ध तरीके से किया जाना चाहिए।
2- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक करने की प्रक्रिया अंतर्गत किस तरह की गतिविधियों के संचालन में प्राथमिकता देते हुए छूट प्रदान की जानी चाहिए ।
3- अन्य सुझाव

निम्न माध्यमों से आप अपने सुझाव हमें भेज सकते हैं:-
Portal: mp.mygov.in
Whatsapp no: 9098151870
Email id: covid19.homemp@gmail.com

All Comments
Reset
1366 Record(s) Found

Govind Sharma 4 years 11 months ago

आदरणीय मुख्यमंत्री जी नम्र निवेदन है कोरोना की दूसरी लहर में किसी को यह समझाने की जरूरत नहीं है कितनी खतरनाक है जिन हालात से हम गुजरे वो सब ने देखा है मैं मानता हूं व्यापार इंसान के जीवन का अभिन्न अंग है पर अगर जीवन ही नहीं रहेगा तो इसका क्या करें आपसे निवेदन है बाजार खोलने की प्रक्रिया में जल्दबाजी बिल्कुल ना करें धीरे-धीरे स्टेप बाय स्टेप अनलॉक करने का प्रयास करें और समय सीमा निश्चित होनी चाहिए बाजार खुलने और बंद होने का समय बिल्कुल तय होना चाहिए उम्मीद है आप सोच समझकर धन्यवाद गोविंद शर्मा

AmmarSaifee 4 years 11 months ago

Sir
Unlock mai ek rule ye bhi rakhe jo log shop open kar rahe hai in sabhi logo ko vaccine laga hona chaiye aur unke employees ko bhi vaccine laga hona chaiye isse jayda se jayda log vaccinate ho jayenge and shop open time bhi fix kiya Jaye

Sushil 4 years 11 months ago

मामाजी अब लॉकडाउन खोल देना चाहिए बहुत से गरीब लोग बीमारी से कम और भुखमरी से ज्यादा मर रहे है बेरोजगारी बहुत बढ़ गयी है मैंने सरकारी कॉलेज से इंजीनियरिंग की है परंतु लॉकडाउन के कारण रोजगार नही मिल पा रहा है सरकारी की तैयारी करते करते थक चुका हूं मैं कोरोना से तो नही पर आत्महत्या से जरूर मर जाऊंगा मामाजी आप बहुत अच्छा काम कर रहे हो धन्यवाद उसके लिए बस हम जैसे गरीबो को रोजगार दे दीजिए 9770774382 मेरा नंबर है कोरोना खत्म हो चुका है अब लॉकडाउन की आवश्यकता नही ज मेरे हिसाब से

AashishSurange 4 years 11 months ago

Night Corfew is the worst thing.Step by Step open the market with time restrictions for all shops including Wine shops. There is no sense in opening wine shops only up to 11 pm with stupid reasons that people may get original wine.
Thanks

Ravikantgupta 4 years 11 months ago

जिन जगहों पर केस नहीं है उन जगहों को अनलाक किया जाय |

Ashutosh Agrawal 4 years 11 months ago

माननीय मुख्यमंत्री जी, अभी कोरोना पूरी तरह से नियंत्रण में नहीं है। इसलिए लाकडाउन को क्रमबद्ध तरीके से हटाना चाहिए।
लॉकडाउन हटाने में सभी वर्ग (व्यापारी, छात्र आदि) का ध्यान रखना चाहिए।
व्यापारी वर्ग को COVID नियमों का पालन करते हुए दुकानों को खोलने की अनुमति देना चाहिए, जो क्रमबद्ध तरीके से हो जैसे
सुबह 07 से 11 बजे तक सब्जी, फल, किराना, दूध।
दिन में 11 से 6 बजे तक बाकी की दुकानें खोली जानी चाहिए।
जिससे बाजार में भीड़ कम होगी।
छात्रों की परीक्षाएं अभी स्थगित कर दी जाए।

AmanKumarSharma 4 years 11 months ago

यदि अनलॉक करना है तो बाजार के सभी सेक्टरों को और 24 घण्टे अनलॉक करें,
वीकेंड लोकडाउन और नाईट कर्फ्यू कतई न लगाया जाए , इससे बाजारों में सोम व शुक्र वार को भीड़ हो जाती है
लोग तो बाहर निकलेगे लेकिन ज्यादा मार्किट खुलेगा तो वो भीड़ बंट जाएगी

pavan ahirwar 4 years 11 months ago

1, भोपाल मार्किट जहाँ तक संभव हो सोमवार , बुधवार , शुक्रवार खोले
2, बाज़ार यदि रात 8 से सुबह 6 तक खुले तो भी जनता पर एकत्रित होने से बचा जा सकता है

AASHISH SHINDE 4 years 11 months ago

कोरोना की दूसरी लहर को खतरनाक मानना सही है,इसमें हमने बहुत कुछ खोया है जहां तक अनलॉक को लेकर मेरा मानना है कि कुछ ऐसी अति आवश्यक सुविधाओं को अनलॉक किया जाना चाहिए जो दैनिक रोजमर्रा के लिए उपयोग होते हैं अभी हमें कोरोना से आगे भी लड़ाई लड़नी है इसलिए मास्क सैनिटाइजर और वैक्सीन के लिए ज्यादातर लोगों को प्रेरित कर वैक्सीनेशन कराना आवश्यक है इस हेतु सरकार को समय-समय पर आवश्यक कदम उठाने होंगे सामाजिक संस्थाओं का सहयोग लेना होगा समाजसेवियों का सहयोग लेना होगा जब तक पूरी तरह से वैक्सीनेशन नहीं हो पाता