You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Suggest for the Process to Unlock Madhya Pradesh

Start Date: 25-05-2021
End Date: 31-05-2021

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार ...

See details Hide details

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार

कोरोना कर्फ्यू में ढील एवं प्रदेश को अनलॉक किए जाने के संबंध में नागरिकों से सुझाव आमंत्रित हैं

हम सभी जानते हैं कि पिछले दो महीने से पूरा देश कोरोना की दूसरी लहर से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रहा है। मध्यप्रदेश में सभी के सहयोग और परिश्रम से कोरोना संक्रमण अब काफीकुछ नियंत्रण में आ रहा है। कोरोना संक्रमण पर इस नियंत्रण को कायम रखने के लिए हमें अधिकतम प्रयास करने होंगे। हम जानते हैं कि कोरोना संक्रमण एकदम से समाप्त होने वाला नहीं है। सरकार पूरी क्षमता से कोविड से लड़ाई लड़ रही है। प्रदेश सरकार की बेहतर रणनीति और प्रबंधन से कोरोना संक्रमण पर बेहतर तरीके से नियंत्रण पाने में सहायता मिल रही है।

प्रदेश में संक्रमण की दर लगातार कम हो रही है परंतु हमें कोविड अनुकूल व्यवहार अपनाते हुए इसके साथ ही जिन्दगी शुरू करना है। इस पर रणनीति बनाते हुए लगातार कार्य करने के साथ हमें लोगों में जागरूकता लाना होगा। ऐसे में प्रदेश सरकार कोरोना वायरस से उत्पन्न हर चुनौती और हर खतरे को कम करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने हेतु निरंतर कार्य कर रही है।

इस कोरोना कर्फ्यू में हमें कोरोना संक्रमण की दर को कम करने के साथ धीरे-धीरे आम लोगों की गतिविधियों को बढ़ाना भी है और संक्रमण की तीसरी लहर रोकने के लिए जागरूक भी रहना है।

कोरोना कर्फ्यू को चरणबद्ध रूप से समाप्त करने एवं अनलॉक किए जाने के संबंध में निम्न विषयों पर सुझाव आमंत्रित है:-
1- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक कैसे चरणबद्ध तरीके से किया जाना चाहिए।
2- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक करने की प्रक्रिया अंतर्गत किस तरह की गतिविधियों के संचालन में प्राथमिकता देते हुए छूट प्रदान की जानी चाहिए ।
3- अन्य सुझाव

निम्न माध्यमों से आप अपने सुझाव हमें भेज सकते हैं:-
Portal: mp.mygov.in
Whatsapp no: 9098151870
Email id: covid19.homemp@gmail.com

All Comments
Reset
1366 Record(s) Found

VikasShrivastava 4 years 11 months ago

अर अनलॉक कर देना उचित होगा मध्यम वर्ग और उससे नीचे के लोगो की आर्थिक स्थिति को समझते हुए

पर मास्क और सोशल डिस्टनसिंग का उतनी ही कड़ाई से पालन करना चाहिये जितनी कड़ाई से फर्स्ट लॉकडौन में लॉकडौन का पालन कराया गया था

बिना मास्क के पकड़े गए लोगो को एक बार मे ही समझ आ जाये कि मास्क लगाना है

Rohitmishra 4 years 11 months ago

मामा जी नमस्ते
मामा जी आपके बहुत सारे भांजी भांजे जिनकी शादी बहुत दिन बाद हो रही है पर इस बैबंद की बजह से नही हो पा रही है तो कृपया शादी में कम से कम 50 आदमी की चूर दीजिये ताकि किसी के माँ बाप के सपने पूरे हो सके ।।

धन्यवाद।।

Ranjeet Patidar 4 years 11 months ago

श्रीमान से निवेदन है कि मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा दिनांक 20 जून को राज्य सेवा परीक्षा आयोजित होना है जिसमें कम से कम 4 से 500000 लोग शामिल होने वाले हैं इतनी बड़ी संख्या में की परीक्षा आयोजित होती है तो कोरोना संक्रमण बहुत बड़े व्यापक स्तर पर फैल सकता है और इसमें कई विद्यार्थी जैसे भी है जो वर्तमान में कोरोनावायरस से संक्रमित है जो इस परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगे तो श्रीमान जी से निवेदन है की परीक्षा आगे बढ़ाया जाना ही उचित होगा धन्यवाद।

AmanDubey 4 years 11 months ago

सर ईवन ऑड के तारिके से मार्केट खोलना चाहिए एक समय सारिणी के साथ और शादी विवाह समारोह के लिए स्थल के क्षमता के हिसाब से 25% की अनुमति देना चाहिए

Avisoni 4 years 11 months ago

According to me I would like to give my suggestion on covid 19 vaccination in village in this time we are facing so many problems during vaccination in village ..sir kyo na ham ek team banaye jo village ke doctor's se meeting kare or unse bole ki app village ke person ko motivated kare vaccination ke liye kyoki village ke doctor's unke dill se jude hote he .. please think on it..

Arpit Barve 4 years 11 months ago

जून माह में चार चरणों में कोरोना कर्फ्यू हटाया जाना चाहिए-
1. प्रथम सप्ताह- किराना राशन सब्जी एवं दूध की दुकानें। कार्यालयों में 25% क्षमता के साथ कामकाज।
2. द्वितीय सप्ताह- कपड़ा दुकाने, इलेक्ट्रॉनिक दुकान, ओटो पार्ट्स। कार्यालयों में 50% क्षमता।
3. तृतीय सप्ताह- सिनेमाहॉल, जिम, बस सेवा (50% क्षमता), कार्यालय।
4. चतुर्थ सप्ताह- वे तमाम सुविधाएं जो उक्त चरणों में नही खोली गई।(शैक्षणिक संस्थानों को छोड़कर)
नोट- 50 से अधिकतम संख्या वाले आयोजन जून माह में प्रतिबंधित किए जाएं।

ShubhamSharma 4 years 11 months ago

में तो यही कहूंगा की lockdown खुले लेकिन नियम और शर्तों के मुताबिक खुले
चरण बध तरीके से खुले सभी नियम का पालन होते हुए खुले और बाकी तो सब जानते हैं की तीसरी लहर भी मध्यप्रदेश में दस्तक दे चुकी है

Sachin Jain 4 years 11 months ago

Sab kuch khol do ,jo bimaar hai Unko treatment do ,or jo ache hai Unko apna kaam karney do ,corona Dheerey-2 nahi badhta 1 shot badha tha toh aap log kyo Dheerey-2 unlock kar rahe

NEETESHSINGH 4 years 11 months ago

Namaskar sir lockdown ko zone wise khola jaye har zone ko weak me kuch din diye jaye bahar se ane walo par puri tarah se pratibandh lgaya jaye abhi vaccination par jyada dhyan diya jaye content zone ko abhi bilkul bhi riyat na barti jaye contentment zone pr vises dhyan diya jaye jaise hi jis zone me lage ki cases adhik ho rahe hai to us zone ko band kr diya jaye