You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Suggest for the Process to Unlock Madhya Pradesh

Start Date: 25-05-2021
End Date: 31-05-2021

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार ...

See details Hide details

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार

कोरोना कर्फ्यू में ढील एवं प्रदेश को अनलॉक किए जाने के संबंध में नागरिकों से सुझाव आमंत्रित हैं

हम सभी जानते हैं कि पिछले दो महीने से पूरा देश कोरोना की दूसरी लहर से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रहा है। मध्यप्रदेश में सभी के सहयोग और परिश्रम से कोरोना संक्रमण अब काफीकुछ नियंत्रण में आ रहा है। कोरोना संक्रमण पर इस नियंत्रण को कायम रखने के लिए हमें अधिकतम प्रयास करने होंगे। हम जानते हैं कि कोरोना संक्रमण एकदम से समाप्त होने वाला नहीं है। सरकार पूरी क्षमता से कोविड से लड़ाई लड़ रही है। प्रदेश सरकार की बेहतर रणनीति और प्रबंधन से कोरोना संक्रमण पर बेहतर तरीके से नियंत्रण पाने में सहायता मिल रही है।

प्रदेश में संक्रमण की दर लगातार कम हो रही है परंतु हमें कोविड अनुकूल व्यवहार अपनाते हुए इसके साथ ही जिन्दगी शुरू करना है। इस पर रणनीति बनाते हुए लगातार कार्य करने के साथ हमें लोगों में जागरूकता लाना होगा। ऐसे में प्रदेश सरकार कोरोना वायरस से उत्पन्न हर चुनौती और हर खतरे को कम करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने हेतु निरंतर कार्य कर रही है।

इस कोरोना कर्फ्यू में हमें कोरोना संक्रमण की दर को कम करने के साथ धीरे-धीरे आम लोगों की गतिविधियों को बढ़ाना भी है और संक्रमण की तीसरी लहर रोकने के लिए जागरूक भी रहना है।

कोरोना कर्फ्यू को चरणबद्ध रूप से समाप्त करने एवं अनलॉक किए जाने के संबंध में निम्न विषयों पर सुझाव आमंत्रित है:-
1- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक कैसे चरणबद्ध तरीके से किया जाना चाहिए।
2- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक करने की प्रक्रिया अंतर्गत किस तरह की गतिविधियों के संचालन में प्राथमिकता देते हुए छूट प्रदान की जानी चाहिए ।
3- अन्य सुझाव

निम्न माध्यमों से आप अपने सुझाव हमें भेज सकते हैं:-
Portal: mp.mygov.in
Whatsapp no: 9098151870
Email id: covid19.homemp@gmail.com

All Comments
Reset
1366 Record(s) Found

arth tiwari 4 years 11 months ago

I am Arth tiwari a civil servant aspirant i have been following your work and i very much appreciate it , keeping in mind the prevailing situation of the Covid-19 cases in Bhopal i have prepared a idea how to reduce movement
in our district to control Covid -19 rising cases and also ensuring the economic growth please sir have a look at it

From 31 may onwards the movement of people can be divided according to their type of profession and their age group -

Monday - only pr

Naitikjain 4 years 11 months ago

Cities with low positivity rate should be unlocked by 1/06/2021 middle class and daily wage people are suffering alot, proper guideline should be followed to avoid covid and strict action should be taken against people who are not wearing mask and not following guideline properly ,
And people who are entering state or city must have covid report without that nobody should be allowed to enter another city .

varun pathak 4 years 11 months ago

Please end the lockdown we are now not in the state of sitting inside the home...so please unlock the state people of states will be responsible..by wearing masks and doing proper sanitization

VivekGupta 4 years 11 months ago

My suggestion is that lockdown should bw extended till 15 june. Because Covid cases are reducing now and we have to manage that till some days. If lockdown should be terminated at that time, cases will again increase.

HeroVerma 4 years 11 months ago

बसों में कोई नियम नही माना जाता है एक पोसिटिव व्यक्ति सभी यात्रियों को संक्रमित कर देता है रातो रात हजारो संक्रमित होते है

Devendra 4 years 11 months ago

लॉकडाउन अभी 10 जून 2021 तक रहना चाइए जिससे प्रदेश की स्थिति में और सुधार आ जायेगा

Kapilkumargontiya 4 years 11 months ago

आदरणीय मुख्यमंत्री महोदय आप की अपील को मानते हुए शादी विवाह हम सभी ने रोक दिये थे अनुरोध है कि अब सीमित संख्या में शादियाँ करने की अनुमति दी जावे क्योंकि पिछले साल भी कोरोना के कारण शादी नहीं कर पाये जून के साथ बारिश भी शुरू हो जायेगी