You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Suggest for the Process to Unlock Madhya Pradesh

Start Date: 25-05-2021
End Date: 31-05-2021

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार ...

See details Hide details

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार

कोरोना कर्फ्यू में ढील एवं प्रदेश को अनलॉक किए जाने के संबंध में नागरिकों से सुझाव आमंत्रित हैं

हम सभी जानते हैं कि पिछले दो महीने से पूरा देश कोरोना की दूसरी लहर से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रहा है। मध्यप्रदेश में सभी के सहयोग और परिश्रम से कोरोना संक्रमण अब काफीकुछ नियंत्रण में आ रहा है। कोरोना संक्रमण पर इस नियंत्रण को कायम रखने के लिए हमें अधिकतम प्रयास करने होंगे। हम जानते हैं कि कोरोना संक्रमण एकदम से समाप्त होने वाला नहीं है। सरकार पूरी क्षमता से कोविड से लड़ाई लड़ रही है। प्रदेश सरकार की बेहतर रणनीति और प्रबंधन से कोरोना संक्रमण पर बेहतर तरीके से नियंत्रण पाने में सहायता मिल रही है।

प्रदेश में संक्रमण की दर लगातार कम हो रही है परंतु हमें कोविड अनुकूल व्यवहार अपनाते हुए इसके साथ ही जिन्दगी शुरू करना है। इस पर रणनीति बनाते हुए लगातार कार्य करने के साथ हमें लोगों में जागरूकता लाना होगा। ऐसे में प्रदेश सरकार कोरोना वायरस से उत्पन्न हर चुनौती और हर खतरे को कम करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने हेतु निरंतर कार्य कर रही है।

इस कोरोना कर्फ्यू में हमें कोरोना संक्रमण की दर को कम करने के साथ धीरे-धीरे आम लोगों की गतिविधियों को बढ़ाना भी है और संक्रमण की तीसरी लहर रोकने के लिए जागरूक भी रहना है।

कोरोना कर्फ्यू को चरणबद्ध रूप से समाप्त करने एवं अनलॉक किए जाने के संबंध में निम्न विषयों पर सुझाव आमंत्रित है:-
1- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक कैसे चरणबद्ध तरीके से किया जाना चाहिए।
2- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक करने की प्रक्रिया अंतर्गत किस तरह की गतिविधियों के संचालन में प्राथमिकता देते हुए छूट प्रदान की जानी चाहिए ।
3- अन्य सुझाव

निम्न माध्यमों से आप अपने सुझाव हमें भेज सकते हैं:-
Portal: mp.mygov.in
Whatsapp no: 9098151870
Email id: covid19.homemp@gmail.com

All Comments
Reset
1366 Record(s) Found

Sharad shah 4 years 11 months ago

सर मेरे विचार में पहले हमें कॉलोनी के लोकल मार्केट खोलने चाईए ,ताकि मैंन मार्किट मैं भीड़ इकट्ठा ना हो,10-15 दिन के बाद धीरे धीरे मैन बड़े मार्किट खोले जा सकते है ,

PawanRathore 4 years 11 months ago

सर अभी 10 तारीख तक आप जनता कर्फ्यू ही लागू रहने दे इसके बीच समय-समय पर आप किराना दुकान खोलने की व्यवस्था करें

Sonukamriya 4 years 11 months ago

मै और मेरे जैसे जाने कितने ही प्राइवेट शिक्षक बेरोजगारी की मार पिछले 15 माह से झैल रहे है , अब अति हो चुकी है घर का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है हमारी आर्थिक स्थिति बहुत दयनीय हो चुकी है अब और नहीं सह सकते इन बंदिशों को कृपया हमारे बारे मे भी सोंचे अपना घर परिवार कैसे चलाये हम प्लीज अब सबकुछ अनलॉक करो स्कूल कोचिंग सबकुछ मास्क , सेनेटाइजर और सामाजिक दुरी को प्रभावी तरीके से लागू करे लोगो मे इनके प्रति जागरूकता फैलाये और अपनी सुरक्षा सभी खुद करें अब । इसी सन्देश के साथ अब सबकुछ अनलॉक करें ।

HeroVerma 4 years 11 months ago

वायरस ट्रांसफर होने की जितनी भी बजह हो उनमे कड़ाई कर दी जाय सबसे ज्यादा खतरा बसों ट्रेनों में आ ओर जा रहे यात्रियों से है किसी भी शहर में आने वाले यात्रियों का पूरी तरह जांच होने के बाद ही शहर में या घर मे प्रवेश की अनुमति दी जाय

वायरस ट्रांसफर ही न होगा तो फैलेगा ही नही यही चलता रहा तो दूसरी लहर जिस तरह बसों ने ओर लोगो के आने जाने ने तोफे में दी है तीसरी लहर भी बसों ट्रेनों से इसी तरह तोफे में मिलेगी ही शहर बंद करने से कुछ नही होना वायरस ट्रांसफर होने की गतिविधियां रोकना ही सही रहेगा

RajPatel 4 years 11 months ago

Sir hm students hai jo ki Bhopal me rehkar exam ki pripretion krte hai lockdown hone se hmra study effect ho rha ar shi se study nhi ho pa rhi is liye jldi se jldi unlock kiya jaye....ar choching v open kiya jaye

Anurag Kushwaha 4 years 11 months ago

मेरे विचार में जिन जिलों में पॉजिटिविटी रेट 5% से कम है, वहा औधोकिक, बैंक, मैन्युफैक्चरिंग और रिटेल बिजनेस को अनुमति मिलनी चाहिए। बिजनेस ऑफिस में सिर्फ 30-40% स्टाफ को अनुमति मिले, खास कर उन्हे जिन्हे वैक्सीन का एक या दोनों डोज मिल गया है या जो घर से काम नहीं कर सकते। होम डिलीवरी को बढ़ावा देना चाहिए और बाकी दुकानों को odd even या फिर एरिया के अनुसार खोलना चाहिए। कोई भी व्यक्ति अपने एरिया या वार्ड से ज्यादा दूर न जाए और जिस दिन उसके वार्ड में दुकाने खुली हो, खरीदारी करे। बाकी सब जुलाई तक बंद रखे