You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Suggest for the Process to Unlock Madhya Pradesh

Start Date: 25-05-2021
End Date: 31-05-2021

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार ...

See details Hide details

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार

कोरोना कर्फ्यू में ढील एवं प्रदेश को अनलॉक किए जाने के संबंध में नागरिकों से सुझाव आमंत्रित हैं

हम सभी जानते हैं कि पिछले दो महीने से पूरा देश कोरोना की दूसरी लहर से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रहा है। मध्यप्रदेश में सभी के सहयोग और परिश्रम से कोरोना संक्रमण अब काफीकुछ नियंत्रण में आ रहा है। कोरोना संक्रमण पर इस नियंत्रण को कायम रखने के लिए हमें अधिकतम प्रयास करने होंगे। हम जानते हैं कि कोरोना संक्रमण एकदम से समाप्त होने वाला नहीं है। सरकार पूरी क्षमता से कोविड से लड़ाई लड़ रही है। प्रदेश सरकार की बेहतर रणनीति और प्रबंधन से कोरोना संक्रमण पर बेहतर तरीके से नियंत्रण पाने में सहायता मिल रही है।

प्रदेश में संक्रमण की दर लगातार कम हो रही है परंतु हमें कोविड अनुकूल व्यवहार अपनाते हुए इसके साथ ही जिन्दगी शुरू करना है। इस पर रणनीति बनाते हुए लगातार कार्य करने के साथ हमें लोगों में जागरूकता लाना होगा। ऐसे में प्रदेश सरकार कोरोना वायरस से उत्पन्न हर चुनौती और हर खतरे को कम करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने हेतु निरंतर कार्य कर रही है।

इस कोरोना कर्फ्यू में हमें कोरोना संक्रमण की दर को कम करने के साथ धीरे-धीरे आम लोगों की गतिविधियों को बढ़ाना भी है और संक्रमण की तीसरी लहर रोकने के लिए जागरूक भी रहना है।

कोरोना कर्फ्यू को चरणबद्ध रूप से समाप्त करने एवं अनलॉक किए जाने के संबंध में निम्न विषयों पर सुझाव आमंत्रित है:-
1- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक कैसे चरणबद्ध तरीके से किया जाना चाहिए।
2- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक करने की प्रक्रिया अंतर्गत किस तरह की गतिविधियों के संचालन में प्राथमिकता देते हुए छूट प्रदान की जानी चाहिए ।
3- अन्य सुझाव

निम्न माध्यमों से आप अपने सुझाव हमें भेज सकते हैं:-
Portal: mp.mygov.in
Whatsapp no: 9098151870
Email id: covid19.homemp@gmail.com

All Comments
Reset
1366 Record(s) Found

nirbhay singh patel 4 years 11 months ago

1.केवल बहुत आवश्यक जरूरत की दुकानें ही खोली जाएं।
2.सरकारी उद्योग व ऑफिस अभी 50% उपष्तिथि से ही चलाये जाएं।
3.लोगों को शादी विवाह की अनुमति उस शहर की स्तिथि को ध्यान में रखते हुए दी जाए।
4.प्रदेश में वेक्सीन की उपलब्धता कराई जाए और ज्यादा से ज्यादा लोगों को लगाई जाए।

Dheeraj kaurav 4 years 11 months ago

Unlock ki process k liye abhi bhut jaruri cheezon ko khole aur daily wages workers ka dhyan rakha jaye micro containment zone bnaye jaye mask aur social distancing ko kadai s lagu kiya jaye shadi bade samaroh political rally bilkul na ho vaccination ko aur tej kiya jaye hum chahe to plio ki dawa jaisa program design kr skte hai ghar ghay jakr teekakarn isse halat aur jaldi kabu m ayenge

Krishnamalviya 4 years 11 months ago

Everything should open .. coz if we do a odd even or time constraint kind of restrictions then there might be more rush on shops ..but at the same time ask the police official or form some teams who will regularly have a check in markets for social distancing and using of mask and who ever is not following norms should be fined and mask and sanetizer kit should be given to them.

HeroVerma 4 years 11 months ago

शहरो में कोरोना संक्रमशहरो गाँवो को इस संक्रमण से बहुत हद तक बचाने का एक ही तरीका अपनाया जाय दूसरी लहर में भी बसों ओर लोगो के आने जाने के कारण वायरस ट्रांसफर हुआ है इसलिए संक्रमण वाले शहरो से आने वाले बसों ट्रैन कार से आये हुए यात्रितयो को स्टैंड या शहर के बाहर ही जांच उपरांत घर जाने की अनुमति दी जाय जिससे ये वायरस कही और से न आ सके हर शहर की सीमाओ पर कड़ाई कर दी जाय बसों में सबसे ज्यादा कड़ाई की जाय शहरो की सीमाओं पर कड़ाई रखकर हर शहर की गांव की गतिविधियां सुरु कर दी जाय

pravin paliwal 4 years 11 months ago

आप बहुत जल्दी unlock करने की और अग्रसर है, जहां
स्थिति control में है वहां आंशिक रूप से खोल सकते हे जो जरूरी है और जहां भीड़ ना लगे, सब्जी मंडी, माल, बड़े शॉपिंग काम्प्लेक्स बंद रहना चाहिए, और सब्जी अभी भी फेरी मे बिकने दे..सारे बड़े कार्यक्रम रद्द रहे चाहे राजनीतिक हो या धार्मिक, या पारिवारिक, किराना अभी भी होम delivery में ही रहना चाहिए.
बैंक में वह अन्य प्रशासनिक ऑफिस लिमिटेड time ke लिए खुले wa वहां भीड़ नियंत्रण की vyawastha ho