You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Suggest for the Process to Unlock Madhya Pradesh

Start Date: 25-05-2021
End Date: 31-05-2021

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार ...

See details Hide details

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार

कोरोना कर्फ्यू में ढील एवं प्रदेश को अनलॉक किए जाने के संबंध में नागरिकों से सुझाव आमंत्रित हैं

हम सभी जानते हैं कि पिछले दो महीने से पूरा देश कोरोना की दूसरी लहर से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रहा है। मध्यप्रदेश में सभी के सहयोग और परिश्रम से कोरोना संक्रमण अब काफीकुछ नियंत्रण में आ रहा है। कोरोना संक्रमण पर इस नियंत्रण को कायम रखने के लिए हमें अधिकतम प्रयास करने होंगे। हम जानते हैं कि कोरोना संक्रमण एकदम से समाप्त होने वाला नहीं है। सरकार पूरी क्षमता से कोविड से लड़ाई लड़ रही है। प्रदेश सरकार की बेहतर रणनीति और प्रबंधन से कोरोना संक्रमण पर बेहतर तरीके से नियंत्रण पाने में सहायता मिल रही है।

प्रदेश में संक्रमण की दर लगातार कम हो रही है परंतु हमें कोविड अनुकूल व्यवहार अपनाते हुए इसके साथ ही जिन्दगी शुरू करना है। इस पर रणनीति बनाते हुए लगातार कार्य करने के साथ हमें लोगों में जागरूकता लाना होगा। ऐसे में प्रदेश सरकार कोरोना वायरस से उत्पन्न हर चुनौती और हर खतरे को कम करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने हेतु निरंतर कार्य कर रही है।

इस कोरोना कर्फ्यू में हमें कोरोना संक्रमण की दर को कम करने के साथ धीरे-धीरे आम लोगों की गतिविधियों को बढ़ाना भी है और संक्रमण की तीसरी लहर रोकने के लिए जागरूक भी रहना है।

कोरोना कर्फ्यू को चरणबद्ध रूप से समाप्त करने एवं अनलॉक किए जाने के संबंध में निम्न विषयों पर सुझाव आमंत्रित है:-
1- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक कैसे चरणबद्ध तरीके से किया जाना चाहिए।
2- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक करने की प्रक्रिया अंतर्गत किस तरह की गतिविधियों के संचालन में प्राथमिकता देते हुए छूट प्रदान की जानी चाहिए ।
3- अन्य सुझाव

निम्न माध्यमों से आप अपने सुझाव हमें भेज सकते हैं:-
Portal: mp.mygov.in
Whatsapp no: 9098151870
Email id: covid19.homemp@gmail.com

All Comments
Reset
1366 Record(s) Found

Gajendra Singh Thakur 4 years 11 months ago

Unlock should be done in such a manner that it shouldn't impact daily workers so that they can earn for their livelihood. Also open only necessary shops so that crowd doesn't gather at a place for no reason. Also educational centres should remain online only to keep student life safe. I think if I'm typing this you're reading this for sure. Yours truly Bhanja :>

vidhi sharma 4 years 11 months ago

प्रदेश की आर्थिक व्यवस्था को नियंत्रित बनाये रखने के लिए ज़रूरी स्थानों को ही अनलॉक किया जाये... विवाह समारोह आयोजन मे ज्यादा लोगो की permission नही दी जाये..

Mahima Chaudhary 4 years 11 months ago

Unlock should be there with certain restrictions for sure,markets and shops should be open for a specific time, educational institutions should be open only when the students are vaccinated, work from home for the offices should be promoted, alternate days system should be applied.
More and more people should go out only in the case of need aand emergency, when it comes to controlling the present wave.

Aakashsurse 4 years 11 months ago

1 tarik ke bad jha bhi positiv ki sankhya jyada he wha pe jo bhid wale program he wo kuch time ke liye band kr dena chahiye kyo ki usi se corono jyada badta he or maks pahnne ke liye abhi bhi niyam yhi hona chaiye...

Shivam Jatav 4 years 11 months ago

cm sir....jinme km case hai unko unlock kr dena chahiye or jimme abhi bhi 7%se jyda mareej aa rhe hai unme 10 jun tk lockdown ko bda dena chahiye.km case wale jilo me clg or school ko thodi bahut chhut ke sath khol dena chahiye.Vyapaarik pratishthano me grahako ki sankhya ko seemit kr dena chahiye .majdoor warg ko aarthik shahayta deni chahiye......sir student ki pdai ke liye kuchh kijiye please bahut pichhd rhe hai hm log hmko hmara future andhere me dikh rha hai.

Randhir S Rajpoot 4 years 11 months ago

Jo gao green jone me h usme saadi vivah ki anumati puri tarike Se dena chaiye meri saadi 22 april ko thi pura saman le chuke the but lockdown ke karan hame saadi prospond karni padi antatah hame lagbhag 1 se 2 lakh ka nuksaan hua ham madyamwargi pariwar h ek baar arrange ho gaya ab dobara kaise arrange hoga

Vokassahu 4 years 11 months ago

Political, shadi, koi personal functions me permanent 20 log se jaida na ho, sabhi market m mobile van se covid test kre, and lockdown k liye ek bar sidhe aam public se media ya apke Political member se sampark kre

vidhi sharma 4 years 11 months ago

अनलॉक होने के बाद जनता के लिए भी नियम बनाये जाने चाहिए ताकि भीड़ से लोगो को दूर रखा जाये.. सब्जियों मंडियो के लिए समय निश्चित किआ जाये नाईट कर्फ्यू की व्यवस्था की जाये रेस्टूरेंट मॉल 0% पाजिटिविटी पर ही खोले जाये ..वैक्सीन के लिए लोगो को और सजग किया जाये..Upsc ने 27 जून को होने वाली परीक्षा को postpone कर दिया है कृपया आप भी इस पर विचार करके परीक्षार्थियो के जीवन को बचाएं

sourabh shrivastava 4 years 11 months ago

प्राइवेट कोचिंग लेने वाले शिक्षकों का योगदान टीकाकरण अभियान में लेना चाहिए जिससे कि 118-25 उम्र के युवा जल्द से जल्द वैक्सीन के लिए प्रेरित होंगे ओर जल्द ही शैक्षणिक गतिविधियों को शुरू करने में मदद मिलेगी ।