You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Suggest for the Process to Unlock Madhya Pradesh

Start Date: 25-05-2021
End Date: 31-05-2021

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार ...

See details Hide details

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार

कोरोना कर्फ्यू में ढील एवं प्रदेश को अनलॉक किए जाने के संबंध में नागरिकों से सुझाव आमंत्रित हैं

हम सभी जानते हैं कि पिछले दो महीने से पूरा देश कोरोना की दूसरी लहर से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रहा है। मध्यप्रदेश में सभी के सहयोग और परिश्रम से कोरोना संक्रमण अब काफीकुछ नियंत्रण में आ रहा है। कोरोना संक्रमण पर इस नियंत्रण को कायम रखने के लिए हमें अधिकतम प्रयास करने होंगे। हम जानते हैं कि कोरोना संक्रमण एकदम से समाप्त होने वाला नहीं है। सरकार पूरी क्षमता से कोविड से लड़ाई लड़ रही है। प्रदेश सरकार की बेहतर रणनीति और प्रबंधन से कोरोना संक्रमण पर बेहतर तरीके से नियंत्रण पाने में सहायता मिल रही है।

प्रदेश में संक्रमण की दर लगातार कम हो रही है परंतु हमें कोविड अनुकूल व्यवहार अपनाते हुए इसके साथ ही जिन्दगी शुरू करना है। इस पर रणनीति बनाते हुए लगातार कार्य करने के साथ हमें लोगों में जागरूकता लाना होगा। ऐसे में प्रदेश सरकार कोरोना वायरस से उत्पन्न हर चुनौती और हर खतरे को कम करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने हेतु निरंतर कार्य कर रही है।

इस कोरोना कर्फ्यू में हमें कोरोना संक्रमण की दर को कम करने के साथ धीरे-धीरे आम लोगों की गतिविधियों को बढ़ाना भी है और संक्रमण की तीसरी लहर रोकने के लिए जागरूक भी रहना है।

कोरोना कर्फ्यू को चरणबद्ध रूप से समाप्त करने एवं अनलॉक किए जाने के संबंध में निम्न विषयों पर सुझाव आमंत्रित है:-
1- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक कैसे चरणबद्ध तरीके से किया जाना चाहिए।
2- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक करने की प्रक्रिया अंतर्गत किस तरह की गतिविधियों के संचालन में प्राथमिकता देते हुए छूट प्रदान की जानी चाहिए ।
3- अन्य सुझाव

निम्न माध्यमों से आप अपने सुझाव हमें भेज सकते हैं:-
Portal: mp.mygov.in
Whatsapp no: 9098151870
Email id: covid19.homemp@gmail.com

All Comments
Reset
1366 Record(s) Found

sourabh shrivastava 4 years 11 months ago

जिन युवाओं ने वैक्सीन लगवाई है उन्हें मार्केट जाने की विशेष अनुमति देनी चाहिए । जिससे कि शेष युवाओं में वैक्सीन लगवाने के लिए प्रति स्पर्धा हो और जल्द से जल्द प्रदेश का युवा वर्ग वैक्सीन लगवा कर खुद को और प्रदेश को सुरक्षित कर सके ।
अनलॉक की पहली शर्त यही होनी चाहिए कि vaccine लगवाई है तो बाहर निकल सकते हैं।

ManojTiwari 4 years 11 months ago

निस्संदेह लोक डाउन के बड़े फायदे हैं। लेकिन इसके दूसरी तरफ होने वाले नुकसान को हम नज़रअंदाज़ नहीं कर सकते.कई परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट है।
कई लोग बेरोजगार हो गए हैं।अगर ऐसा ही चलता रहा तो आपके घर और आपके राज्य दोनों की आर्थिक स्थिति खराब हो जाएगी। सरकार ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीका लगवाएं और शहर में छोटी-छोटी कंटेंटमेंट एरिया बनाए। निःसंदेह सरकार अपने स्तर पर सराहनीय कार्य कर रही है,लेकिन साथ ही जनता को भी अपनी भागीदारी देनी चाहिए। जैसे
1, स्वयं को वैक्सीन लगवाए और घर में कोई बड़ा

Vokassahu 4 years 11 months ago

Sir, 1st june se sabhi market khule kyuki shop jaidatar rent par h rent dena hota h, worker ki salary etc., and curfews only sunday rahe, timing kam hone or alag alag days shop open se bheed jaida hoti h ek kam k liye log bar bar market ayenge, Sir jiske pass income h use lockdown se koi dikkat nhi h but ground report dekhe har person ko government se problem h, kuch aise log jinke pass pese ki kami nhi h unke sath meeting karke public Denison man lena galat hai

vidhi sharma 4 years 11 months ago

माननीय मुख्यमंत्री जी...
मध्यप्रदेश में अनलॉक की प्रक्रिया प्रारंभ होनी चाहिए परंतु अभी भी कोरोना समाप्त नहीं हुआ इसीलिए अभी धीरे धीरे अनलॉक किया जाना चाहिए..राज्य सेवा परीक्षाओं को कुछ समय के लिए आगे बढ़ा दिया जाना चाहिए क्योंकि इन परीक्षाओं मे 2.3 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी शामिल होते है एवं 523 सेण्टर होते है लगभग ऐसे बहोत से परीक्षार्थी है जिन्हें गाँव से सेहर आना पड़ता है परीक्षा देने के लिए.. राज्य मुख्य सेवा परीक्षा 2019 के बाद बहोत से परीक्षार्थी और शिक्षक कोरोना पॉजिटिव हो गए थे

Anuja parihar 4 years 11 months ago

From june 1st grocery stores should be allowed to open but with time restriction.e-commerce deliveries should also be resumed that will also cut off the chances of people moving out of homes for a few more things

TARENDRANAMDEV 4 years 11 months ago

Respected C.M. Sir,
The corona curfew should be removed from first June, But remember you continue the corona curfew on Saturday or Sunday to confirm that the second wave will be over. Or the third wave will not be able to come.

Omjhijhonker 4 years 11 months ago

lockdown khole jaye jaha 8% se kam cases hai waha unlock kiya jaye or school ke holiday 15 June tak kiye jaye uske bad school dhire dhire khole jaye or night me lockdown rahe

TARENDRANAMDEV 4 years 11 months ago

Dear CM Sir,
1 st June se corona curfew ko hata diya jaye, lekin yadi aap Saturday or Sunday ka corona curfew continue rahne dete ho to confirm hai ki second wave puri tarah se khatam ho jayegi. or Third wave aa hi nahi payegi.

Omjhijhonker 4 years 11 months ago

lockdown khole jaye jaha 8% se kam cases hai waha unlock kiya jaye or school ke holiday 15 June tak kiye jaye uske bad school dhire dhire khole jaye

Rajeshsharma 4 years 11 months ago

सुबह 9 से शाम 6 तक खोले शाम 6 से सुबह 9 तक कर्फ्यू लागू रखे भीड़भाड़ वाले कार्यक्रम बंद करे