You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Suggestions to start a new Academic Session

Start Date: 02-06-2021
End Date: 19-06-2021

कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत नवीन शिक्षण सत्र प्रारंभ करने के ...

See details Hide details


कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत नवीन शिक्षण सत्र प्रारंभ करने के संबंध में सुझाव

कोविड-19 संक्रमण और कोरोना कर्फ्यू के चलते हमने अपने जीवन में बहुत सारे बदलाव देखे हैं। इन परिवर्तनों ने हमारी आवश्यकताओं को नये सिरे से चिन्हित और परिभाषित भी किया है। इनमें प्रमुख रूप से शिक्षा भी है, वर्तमान समय की यथास्थिति को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार स्कूल शिक्षा को विद्यार्थियों के अनुकूल बनाने हेतु निरंतर प्रयास कर रही है, इस दिशा में निरंतर नवाचार भी किये जा रहे हैं।

इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत नवीन शिक्षण सत्र प्रारंभ करने के संबंध में संस्था प्रमुख / प्राचार्य / शिक्षकों / पालकों / विद्यार्थियों / आम नागरिकों के सुझाव आमंत्रित हैं।

विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए भौतिक रूप से कक्षाएं / सत्र प्रारम्भ करने के बारे में आपके क्या सुझाव हैं?
✍ प्ले स्कूल एवं प्राथमिक वर्ग / माध्यमिक वर्ग (कक्षा 1 से 8) के संबंध में,
✍ उच्च माध्यमिक वर्ग (कक्षा 9 से 12) के संबंध में,
✍ ऑनलाइन / ऑफलाइन शिक्षण पद्धति के संबंध में.

नवीन शिक्षण सत्र प्रारंभ करने के संबंध में अपने बहुमूल्य, उपयोगी और व्यावहारिक सुझाव नीचे कमेंट बॉक्स में साझा करें। निश्चित ही आपके सुझावों से नवीन शिक्षण सत्र की रूपरेखा निर्धारित करने में सहायता मिलेगी।

All Comments
Reset
596 Record(s) Found

Durgesh Ahirwar 4 years 11 months ago

पिछले लगभग 2 वर्षो से बंद पड़े प्राइमरी और मिडिल विद्यालय,जिसके कारण अनगिनत विद्यार्थियों का वर्तमान और भविष्य अंधकारमय होता जा रहा है
कोरोना का प्रकोप अब कम होता दिख रहा है।जिससे आपसे निवेदन है कि इस विषय को गंभीरता से लेते हुए,विद्यालयों को पुनः प्रारम्भ किया जाए

HEERANSH PRAJAPATI 4 years 11 months ago

इसमें ज्यादा सोचने वाली बात नहीं है जहां पर कोरोनावायरस काम या ना के बराबर हैं वहां पर स्कूल खोले जा सकते हैं।

AMITVERMA 4 years 11 months ago

Dear Sir/Madam,
The schools for classes 10th to 12th can be open and resume with all the safety measures as they are the senior classes and require offline practice. As all know that online classes are just the alternate selection for education and is not that helpful as offline classes and schools are. Schools can allow 15 students in one classroom and 5-10 students in case of small classroom. School duration should be 4hours instead of 7-8 hours and proper hourly sanitization, wear mask.

Dinesh Dixit 4 years 11 months ago

अभी जो समय चल रहा है उसको देखते हुए जब बड़े लोग ही सोशल distancing और मास्क का प्रयोग नहीं कर रहे हैं तो आप बच्चों से ये उम्मीद नहीं कर सकते कि वो स्कूल में covid की guideline का पालन करेंगे गवर्नमेंट की इतनी सख्ती होने के बावजूद लोग नहीं मान रहे हैं इस कारण अभी स्कूल नहीं खोले जाने चाहिए क्योंकि 10 और 12 की क्लास के बच्चे स्कूल कम जाते हैं और कोचिंग ज्यादा क्योंकि सभी बच्चे किसी न किसी compition की तैयारी करते हैं जिसका स्कूल की पढ़ाई से कोई संबंध नहीं होता है क्योंकि दोनों पढ़ाई में बहुत अन्तर

Sureshbadole 4 years 11 months ago

आदरणीय सर
सादर नमस्ते
स्टूडेंट्स को अब विदयालय में बुलाने में कोई समस्या नही है क्यों कि आन लाइन अध्यापन इतना प्रभावी नही है,आन लाइन में व्याहारिक कठिनाई अधिक है।

Dinesh Dixit 4 years 11 months ago

In the current situation for covid-19 my suggestion is not to open school. Online system is better for at present situation because in the school no social distancing maintained by the children and many students not wear the mask so please do not open schools because the advisory of third wawe for covid

DeepakSharma 4 years 11 months ago

Sir according to me due to various internet related or network related issues and when some parents do not have even mobile facility,so there should be offline classes.But before this the students of age group of 12-17years must be vaccinated in the month of June and July.

SiddhantShukla 4 years 11 months ago

डिअर सर मेरा नाम सिद्धार्थ शुक्ला में कक्षा दसवीं का छात्र हूं मेरा यह सुझाव है कि आप सभी को मिलकर स्कूल कॉलेज खोल देने चाहिए क्योंकि ऑनलाइन क्लासेज करने में हमें बहुत सारी परेशानियां सामने आ रही हैं जैसे कि घरों में नेटवर्क की समस्या और और भी कई समस्या आती हैं तो मेरा आपसे अनुरोध है कि कृपया कर स्कूल कॉलेज खोलने का प्रयास करें मेरा यही सजा है धन्यवाद

Vedant Gajbhiye 4 years 11 months ago

Dear Sir/Madam,
The schools for classes 10th to 12th can be open and resume with all the safety measures as they are the senior classes and require offline practice. As all know that online classes are just the alternate selection for education and is not that helpful as offline classes and schools are. Schools can allow 15 students in one classroom and 5-10 students in case of small classroom. School duration should be 5 hours instead of 7-8 hours and proper hourly sanitization should be done.