You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Logo Design Competition for Maulana Azad Central Library, Bhopal

Start Date: 30-04-2026
End Date: 16-06-2026

मौलाना आज़ाद सेंट्रल लाइब्रेरी, भोपाल के लिए लोगो डिज़ाइन ...

See details Hide details
Last Date- Jun 16,2026 00:00 AM IST (GMT +5.30 Hrs)

मौलाना आज़ाद सेंट्रल लाइब्रेरी, भोपाल के लिए लोगो डिज़ाइन प्रतियोगिता

भोपाल की ऐतिहासिक धरोहरों में शामिल यह लाइब्रेरी 20वीं सदी की शानदार वास्तुकला का उदाहरण है। स्वतंत्रता के बाद वर्ष 1955 में इसे लाइब्रेरी में परिवर्तित किया गया और तब से यह ज्ञान के प्रसार का एक प्रमुख केंद्र बनी हुई है। यहाँ एक लाख से अधिक पुस्तकों का विशाल संग्रह उपलब्ध है, जिसमें हिंदी, उर्दू, अंग्रेज़ी, संस्कृत और फ़ारसी भाषाओं की दुर्लभ एवं प्राचीन पुस्तकें शामिल हैं। साथ ही, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सर्वे रिपोर्ट एवं महत्वपूर्ण केस स्टडीज़ भी यहाँ संरक्षित हैं।

अब यह लाइब्रेरी आधुनिक तकनीक से भी लैस है, RFID सिस्टम के माध्यम से पुस्तकों का प्रबंधन आसान और स्मार्ट हो गया है, जिससे पाठकों को स्वयं पुस्तक खोजने और जारी करने की सुविधा मिलती है।

मौलाना आज़ाद सेंट्रल लाइब्रेरी, भोपाल के अपने उद्देश्यों को दर्शाने के लिए एक लोगो डिज़ाइन प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। प्रतिभागियों को आकर्षक लोगो बनाकर एमपी मायगव पोर्टल पर अपलोड करना होगा।

लोगो डिज़ाइन प्रतियोगिता – आपकी पहचान का मौका

लाइब्रेरी के उद्देश्यों और आधुनिकता व परंपरा के संगम को दर्शाने वाला आकर्षक लोगो बनाइए और अपनी प्रतिभा दिखाइए।

पुरस्कार: विजेता को ₹11,000 पुरस्कार मिलेगा

प्रतियोगिता के नियम एवं शर्तें निम्‍नानुसार हैं:

1. लोगो डिजाइन प्रतियोगिता में किसी भी उम्र का प्रतिभागी अपनी प्रविष्टि प्रस्‍तुत कर सकता है।
2. एक प्रतिभागी द्वारा केवल एक प्रविष्टि ही स्‍वीकार की जाऐगी।
3. लोगो डिजाईन पूर्ण रूप से मौलाना आज़ाद सेंट्रल लाइब्रेरी, भोपाल के उद्देश्‍यों के अनुकूल होना चाहिये।
4. प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागी यह सुनिश्चित करें कि ,किसी भी तरह के कॉपी राईट उल्‍लंघन की जिम्‍मेदारी संबंधित प्रतिभागी की होगी।
5. प्रतिभागी अपनी प्रविष्टियॉं https://mp.mygov.in पर प्रेषित कर सकेंगे।
6. प्रतिभागी को अपना लोगो जेपीईजी पीएनजी फार्मेट में हाई रिजॉल्‍यूशन (600 डीपीआई) में प्रस्‍तुत करना होगा।
7. लोगो को रंगीन प्रारूप में डिजाईन किया जाना चाहिए।
8. लोगो का आकार या तो पोर्ट्रेट या लैंडस्‍केप मोड में न्‍यूनतम 5 सेमी X 5 सेमी अधिकतम 10 सेमी X 10 सेमी तक हो सकता है।
9. लोगो वेबसाईट,सोशल मीडिया जैसे ट्विटर, फेसबुक, प्रेस विज्ञप्ति और प्रिंट करने योग्‍य जैसे स्‍टेशनरी, साईनेज, लेबल आदि पत्रिकाओं, विज्ञापनों, होर्डिंग्स, स्‍टैंडी, ब्रोशर, लीफलेट, पर्चे, स्‍मृति चिन्‍ह, अन्‍य प्रचार सामग्री पर उपयोग करने योग्‍य होना चाहिये।
10. लोगों पर वाटर मार्क नहीं होना चाहिये।
11. प्रतिभागी को अपने नाम ई.मेल एड्रेस और अपना फोन नंबर अनिवार्य रूप से प्रस्‍तुत करना होगा।
12. अंतिम तिथि तक प्राप्‍त सभी प्रविष्टियों में से तीन सर्वश्रेष्‍ठ लोगो डिजाईन का चयन ,चयन समिति द्वारा किया जाऐगा।
14. चयनित प्रतिभागियों को अपना डिज़ाइन एडिटेबल (ओपन फाइल) फॉर्मेट में देना होगा। चयनित लोगो के सभी अधिकार लाइब्रेरी के पास सुरक्षित रहेंगे।
15. चयनित प्रविष्टि के सर्वाधिकार मौलाना आज़ाद सेंट्रल लाइब्रेरी, भोपाल की संपत्ति होगी एवं इसमें किसी भी प्रकार के बदलाव का अधिकार सुरक्षित होगा।
16. प्रतियोगिता के संबंध में जिला प्रशासन भोपाल का निर्णय अंतिम व सर्वमान्‍य होगा।

तो देर किस बात की?

अपनी कल्पना को आकार दें, ज्ञान और नवाचार का प्रतीक बनाएं, और इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का हिस्सा बनें, अपनी प्रविष्टि नीचे कमेन्ट बॉक्स में सबमिट करें।

All Comments
Total Submissions ( 2) Approved Submissions (0) Submissions Under Review (2)