You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Slogan writing competition for Dial112/100 MP Service

Start Date: 14-01-2022
End Date: 28-02-2022

डायल 112/100 सेवा के लिए स्लोगन लेखन प्रतियोगिता

...

See details Hide details
Closed


डायल 112/100 सेवा के लिए स्लोगन लेखन प्रतियोगिता

मध्‍यप्रदेश शासन की डायल 112/100 सेवा किसी भी आपात एवं मेडीकल इमरजेन्‍सी की स्थिति में नागरिकों की मदद के लिए तत्परता से कार्य करती है। इस नंबर को डायल कर कोई भी पीड़ित व्यक्ति, पुलिस, फायर, एंबुलेंस, जीवन रक्षक एजेंसियों आदि की सेवाएं हासिल कर सकता है।

यह सेवा, कॉल मिलते ही तुरंत सक्रिय हो जाती है और प्रभावित व्यक्तियों तक जल्दी से जल्दी पहुंचकर उसकी मदद सुनिश्चित की जाती है। इस सेवा के बारे में ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने और इसके कार्यों के बारे में जागरूकता के लिए MP.MyGov के जरिए प्रेरक स्‍लोगन प्रतिस्‍पर्धा आयोजित की जा रही है।

डायल 112/100 सेवा के लिए सर्वश्रेष्ठ स्लोगन्स लिखने वाले चयनित 03 प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
प्रथम पुरस्कार — 5000 रूपए
द्वितीय पुरस्कार — 3000 रूपए
तृतीय पुरस्कार — 2000 रूपए

चयन का आधार -
डायल 112/100 सेवा की कार्यप्रणाली को दर्शाते हुए लिखे गए छोटे, प्रभावी और सार्थक स्लोगन्स को प्रतियोगिता में महत्व दिया जाएगा।

डायल 112/100 सेवा किस प्रकार कार्य करती है, इसकी जानकारी लेने के लिए यहां क्लिक करें

All Comments
Total Submissions ( 470) Approved Submissions (425) Submissions Under Review (45) Submission Closed.
Reset
425 Record(s) Found

नवीन कुमार भट्ट 4 years 3 months ago

स्वरचित स्लोगन

सौ डायल कर हमें बुलाएं।
हर एक विपदा हमें सुनाएं।

हर समस्या का होता अंत।
सौ डायल पर पुलिस तुरंत।‌।

जन सुविधा की ये परिचायक।
तुरत पहुंचते अब अधिनायक।‌।

चौबीस घंटे करता सहयोग।
ये डायल सौ का नित प्रयोग।।

जन संकट का करती निदान।
सौ नंबर की यह खड़ी विमान।।

जन हित का यह देता परिचय।
जन सेवा का संकल्पित निश्चय।।

नवीन कुमार भट्ट नीर
ग्राम पंचायत मझगवां पोस्ट सरसवाही जिला उमरिया मध्यप्रदेश ४८४६६१

File: 

Devanandtripathi 4 years 3 months ago

डायल100 आती है
विश्वास बना कर जाती है

Abhishek 4 years 3 months ago

दिन हो या रात, धूप हो या बरसात
आपकी सेवा के लिए पुलिस है आपके साथ

Abhishek 4 years 3 months ago

दिन हो या रात, धूप हो या बरसात
आपकी सेवा के लिए पुलिस है आपके साथ

Dr Akanksha Modi 4 years 3 months ago

Akele ho ya ho koi sath agar aa jay koi mushibat to dial karo hundred batao poori bat milegi poori madad chahe din ho ya ho kali raat

Vinamra jain 4 years 3 months ago

Kathin samay ki aas hu har samay tumhare aas pas hu bulao mujhe mai jald hi augi kam bade mai tumhare aaugi