मध्यप्रदेश बजट 2026-27 के लिए अपने महत्वपूर्ण सुझाव साझा करें
बजट, प्रदेश के सर्वांगीण विकास व आम नागरिकों के खुशहाल जीवन को साकार करने, सतत् विकास की गति बनाये रखने, आधारभूत सुविधाओ का विकास व सभी वर्गों के कल्याण में महत्वपूर्ण साधन रहा है।
माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के नेतृत्व व मार्गदर्शन में बजट के माध्यम से प्रदेश में आर्थिक गतिविधियों के विस्तार के साथ-साथ, रोजगार के नये अवसर दिये जा रहे है। प्रदेश में शासन एवं उसकी आनुषंगिक संस्थाओं द्वारा एक लाख से अधिक पदों की पूर्ति की जाना लक्षित है।
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा संकल्पित विकसित भारत @2047 के लक्ष्य में मध्यप्रदेश भी अपना योगदान देने लिए अग्रसर है तथा इसी तर्ज पर विकसित मध्यप्रदेश@2047 का विजन तैयार किया जा रहा है। इन निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति को ध्यान में रखते हुये वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिये प्रदेश के बजट को स्वरूप दिया जाना है।
प्रक्रिया में समाज के सभी वर्गों से प्राप्त सुझावों, मार्गदर्शन, प्राथमिकताओं आदि से प्रदेश का बजट, प्रदेश के सर्वांगीण विकास की दिशा में बढ़ाया गया एक और कदम बनेगा। प्रदेश की राजस्व आय में वृध्दि के सुझाव भी बजट को और अधिक लोक कल्याणकारी स्वरूप देने में सहयोग देंगे।
MPMYGov द्वारा आपके सुझाव, मार्गदर्शन आमंत्रित है। कृपया सुझाव दिनांक 18 दिसम्बर, 2025 तक उपलब्ध करावें। सुझावों के साथ अपना नाम, शहर, जिला, पिनकोड एवं मोबाइल नं. भी अंकित करे ।
मुख्य क्षेत्र :-
1. हरित ऊर्जा जैसे बायो गैस, सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा एवं सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने हेतु संभावित स्थलों के संबंध में सुझाव
2. विद्युत ऊर्जा के क्षेत्र में गुणात्मक सुधार जैसे-स्मार्ट मीटर, एव्हरेज बिल की जगह एक्च्युअल बिल, विद्युत के पुराने तारों के स्थान पर केबल तार स्थापित करने, सडकों के मध्य आने वाले पोल को प्रतिस्थापित करने, अस्थाई विद्युत कनेक्शनों को स्थाई विद्युत कनेक्शनों में परिवर्तित करने हेतु तथ्यात्मक सुझाव
3. परिवहन के क्षेत्र में गुणात्मक सुधार हेतु सडकों (जिला मार्ग, राज्य मार्ग एवं अन्तर्राज्यीय मार्ग) के विकास हेतु तथ्यात्मक सुझाव एवं ई-परिवहन को बढावा देने हेतु सुझाव/विचार/प्रस्ताव
4. ग्रामीण विकास हेतु परंपरागत व्यवसायों के पुनर्रुध्दार, ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता, पेयजल एवं अधोसंरचनात्मक विकास हेतु तथ्यात्मक सुझाव
5. गौ-वंश के संवर्धन, सरंक्षण एवं गौचारण भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने हेतु सुझाव।
6. मत्स्य विकास, मुर्गीपालन, दुग्ध उत्पादन, कृषि विकास, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण को बढावा देने हेतु उत्पादन एवं निर्यात के संबंध में सुझाव
7. प्रदेश में प्रवाहित समस्त नदियों एवं जल स्त्रोतों के संरक्षण, संवर्धन एवं पुनर्रुध्दार हेतु सुझाव।
8. प्रदेश के वनों, वन्य जीवों तथा जैव-विविधता के संरक्षण, संवर्धन एवं पुनर्रुध्दार तथा वन ग्रामों में निवासरत जन जीवन की मूलभूत सुविधाओं के विकास हेतु सुझाव।
9. स्थानीय पर्यटन को बढावा दिये जाने हेतु मध्यप्रदेश में स्थित धार्मिक, नैसर्गिक (प्राकृतिक), ऐतिहासिक धरोहरों/स्थलों के विकास हेतु तथ्यात्मक सुझाव
10. शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर अधोसंरचनात्मक विकास हेतु सरकार के अतिरिक्त आम जनों के द्वारा आर्थिक सहयोग प्राप्त किये जाने हेतु सुझाव
11. रोजगार एवं उद्योग के क्षेत्र में गुणात्मक सुधार हेतु क्षेत्र विशेष जैसे- जिला, ब्लॉक, नगर, ग्राम आदि में स्थापित किये जा सकने वाले उद्योग (निर्माण उद्योग, खाद्य प्रसंस्करण, कृषि उद्योग एवं फर्नीचर उद्योग, कुटीर एवं हथकरघा, टेक्सटाईल, खिलौना, स्टेशनरी, गृह निर्माण सामग्री, वनोपज प्रसंस्करण, औषधि निर्माण आदि)
12. वोकल फॉर लोकल के अंतर्गत एक जिला एक उत्पाद के लिए स्थानीय उत्पादों के उत्पादन एवं निर्यात हेतु सुझाव
13. प्रदेश के पुराने शहरों में सड़को/गलियारों के चौड़ीकरण, ऐतिहासिक व पुरानें बाजारों के पुनर्विकास एवं अतिक्रमण/झुग्गी मुक्त शहरों की परिकल्पना हेतु सुझाव
14. सड़क, पुल, पार्कों एवं अन्य अधोसंरचनात्मक विकास हेतु सुझाव।
15. जन स्वास्थ्य से संबंधित क्षेत्रों पर सुझाव
16. महिला एवं बाल विकास से संबंधित क्षेत्रों पर सुझाव
17. सामाजिक सुधार जैसे- दिव्यांगजन/भिखारियों/आवासहीन/बेसहारा जनों आदि के कल्याण हेतु सुझाव
18. राजस्व संग्रहण को बढावा देने हेतु सुझाव
19. प्रशासनिक सुधार से संबंधित सुझाव
20. अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों से संबंधित सुझाव
आप निम्न माध्यम से अपना सुझाव दे सकते हैं:-
1. MPMyGov Portal
2. Toll free no.: 0755-2700800
3. Email id: budget.mp@mp.gov.in
4. डाक से पत्राचार हेतु पता:
संचालक बजट
वित्तीय प्रबंध सूचना प्रणाली
218-एच, द्वितीय तल, वित्त विभाग, मंत्रालय,
भोपाल, मध्यप्रदेश 462004
pooja koshta 9 months 4 weeks ago
मैं जबलपुर जिले की निवासी हु बजट में ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर विशेष प्रावधान सरकार को करना चाहिए जिससे आम जनता को रोज होने वाली समस्याओं जैसे प्रदुषण,भीड़, अनावश्यक घूम रहे जानवरों से छुटकारा मिल सके |
Dipesh Masodkar 10 months 46 min ago
सरकार की पहली प्राथमिकता शिक्षा होनी चाहिए।
Deependra Mishra 10 months 1 day ago
माननीय मुख्यमंत्री जी.. मेरे सुझाव निम्नलिखित हैं -
1. लाड़ली बहना योजना से अपात्र लोगों को बाहर किया जाए।
2. प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना की तर्ज पर मध्यप्रदेश के मध्यम वर्गीय निवासियों के लिए न्यूनतम प्रीमियम में प्रदेश के अस्पतालों में कैशलैस इलाज की सुविधा मिले।
pankaj patidar 10 months 1 day ago
मेरा नाम पंकज पाटीदार
गांव- बरथुन
तहसील-मनासा
जिला- नीमच
पिन-458113
सुझाव1-किसानों को रात के समय लाइट न देकर दिन में ही 10 घण्टे लाइट दी जाये जिसके लिए पावर लोड कम करने के लिए ग्रिड की संख्या में इजाफा किया जाये
2-मंदसौर नीमच हाइवे पर जेतपुरा फंटा, मालखेडा फंटा,भरभड़िया फंटा पर ब्रिज बनवाये ताकि सड़क दुर्घटना पर रोक लगाई जा सके।
3- गांव महागड़ तहसील- मनासा नीमच में जो बहुत बड़े एरिया में कृषि विभाग का फार्म हे वह ऐसे ही बंजर रहता है उस जगह पर कृषि विश्वविद्यालय या कृषि अनुसंधान केंद्र बनाये।
hcexxxxxbe 10 months 2 days ago
मेरा मोबाइल नंबर 8359080725
पिन कोड 465674
जिला राजगढ़
तहसील राजगढ़
गांव सुल्तानपुरा
hcexxxxxbe 10 months 2 days ago
माननीय मुख्यमंत्री जी किसान परिवारों को रेलवे में नौकरी दिलवाने की कृपा करें हमारे राजगढ़ जिले में रामगंजमंडी से भोपाल रेलवे लाइन में जिस किसानों कि जमीन जा रही है उसे नौकरी दिलवाने की मदद करे हम इस बजट में यही उम्मीद करते हैं हमारे किसान परिवारों को भी रेलवे में नौकरी दी जाए
hcexxxxxbe 10 months 2 days ago
सरकार को भी चाहिए उस किसान को भी रेल लाइन परियोजना में भूमि अधिग्रहण के बदले में रेलवे में नौकरी दी जाए
hcexxxxxbe 10 months 2 days ago
व्यक्ति को आने जाने में मदद मिल सके एवं मेरे गांव से रेल लाइन निर्माण हो रहा है जिसमें पहले प्रावधान था कि जिसकी जमीन से रेल लाइन निकलेगी उसको स्थाई नौकरी दी जाएगी लेकिन सरकार ने इसको बंद कर दिया है जो कि किसान परिवार के लिए बहुत ही ग़लत है मैं सरकार विनती करता हूं कि फिर से इसे लागू करे एवं जिस जिस कि जमीन से रेल लाइन निकल रही है उसे नौकरी दिलवाने की कृपा आज किसान परिवारों के लिए जमीन बहुत आवश्यक है लेकिन फिर भी वे सरकार के प्रोजेक्ट के लिए अपनी जमीन दे देता है
hcexxxxxbe 10 months 2 days ago
सर ग्रामीण क्षेत्र के युवा के लिए बेरोजगारी भत्ता योजना बनायें जिससे उसे रोजगार पाने में मदद मिल सके आज स्नातक डिग्री होने के बाद भी मेरे पास कोई रोजगार नहीं आज मेरी उम्र 32 हो चुकी है एवं मेंरे गांव सुल्तानपुरा में पुलिया कि बहुत ज्यादा आवश्यकता है जिला राजगढ़ मेरा शासन से अनुरोध है कि हर गांव में जहां पर पुलिया कि आवश्यकता है वह पर विधायक निधि से पुलिया निर्माण कार्य शुरू करे एवं मेरे गांव कम से कम एक करोड़ रूपये की मदद से पुलिया निर्माण कार्य शुरू करवाने की कृपा करें जिससे उस गांव के व्यक्ति
DIPESHRATHOD 10 months 3 days ago
मध्य प्रदेश के लिए, अभी औद्योगिक विकास, कृषि, और गरीब, किसान, महिला व युवा कल्याण पर ध्यान केंद्रित करना महत्वपूर्ण है, क्योंकि ये बजट के मुख्य फोकस क्षेत्र हैं। इसके साथ ही, राजकोषीय घाटे को नियंत्रित करते हुए सरकारी योजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन और राज्य की आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा देना ज़रूरी है।