मध्यप्रदेश बजट 2026-27 के लिए अपने महत्वपूर्ण सुझाव साझा करें
बजट, प्रदेश के सर्वांगीण विकास व आम नागरिकों के खुशहाल जीवन को साकार करने, सतत् विकास की गति बनाये रखने, आधारभूत सुविधाओ का विकास व सभी वर्गों के कल्याण में महत्वपूर्ण साधन रहा है।
माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के नेतृत्व व मार्गदर्शन में बजट के माध्यम से प्रदेश में आर्थिक गतिविधियों के विस्तार के साथ-साथ, रोजगार के नये अवसर दिये जा रहे है। प्रदेश में शासन एवं उसकी आनुषंगिक संस्थाओं द्वारा एक लाख से अधिक पदों की पूर्ति की जाना लक्षित है।
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा संकल्पित विकसित भारत @2047 के लक्ष्य में मध्यप्रदेश भी अपना योगदान देने लिए अग्रसर है तथा इसी तर्ज पर विकसित मध्यप्रदेश@2047 का विजन तैयार किया जा रहा है। इन निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति को ध्यान में रखते हुये वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिये प्रदेश के बजट को स्वरूप दिया जाना है।
प्रक्रिया में समाज के सभी वर्गों से प्राप्त सुझावों, मार्गदर्शन, प्राथमिकताओं आदि से प्रदेश का बजट, प्रदेश के सर्वांगीण विकास की दिशा में बढ़ाया गया एक और कदम बनेगा। प्रदेश की राजस्व आय में वृध्दि के सुझाव भी बजट को और अधिक लोक कल्याणकारी स्वरूप देने में सहयोग देंगे।
MPMYGov द्वारा आपके सुझाव, मार्गदर्शन आमंत्रित है। कृपया सुझाव दिनांक 18 दिसम्बर, 2025 तक उपलब्ध करावें। सुझावों के साथ अपना नाम, शहर, जिला, पिनकोड एवं मोबाइल नं. भी अंकित करे ।
मुख्य क्षेत्र :-
1. हरित ऊर्जा जैसे बायो गैस, सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा एवं सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने हेतु संभावित स्थलों के संबंध में सुझाव
2. विद्युत ऊर्जा के क्षेत्र में गुणात्मक सुधार जैसे-स्मार्ट मीटर, एव्हरेज बिल की जगह एक्च्युअल बिल, विद्युत के पुराने तारों के स्थान पर केबल तार स्थापित करने, सडकों के मध्य आने वाले पोल को प्रतिस्थापित करने, अस्थाई विद्युत कनेक्शनों को स्थाई विद्युत कनेक्शनों में परिवर्तित करने हेतु तथ्यात्मक सुझाव
3. परिवहन के क्षेत्र में गुणात्मक सुधार हेतु सडकों (जिला मार्ग, राज्य मार्ग एवं अन्तर्राज्यीय मार्ग) के विकास हेतु तथ्यात्मक सुझाव एवं ई-परिवहन को बढावा देने हेतु सुझाव/विचार/प्रस्ताव
4. ग्रामीण विकास हेतु परंपरागत व्यवसायों के पुनर्रुध्दार, ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता, पेयजल एवं अधोसंरचनात्मक विकास हेतु तथ्यात्मक सुझाव
5. गौ-वंश के संवर्धन, सरंक्षण एवं गौचारण भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने हेतु सुझाव।
6. मत्स्य विकास, मुर्गीपालन, दुग्ध उत्पादन, कृषि विकास, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण को बढावा देने हेतु उत्पादन एवं निर्यात के संबंध में सुझाव
7. प्रदेश में प्रवाहित समस्त नदियों एवं जल स्त्रोतों के संरक्षण, संवर्धन एवं पुनर्रुध्दार हेतु सुझाव।
8. प्रदेश के वनों, वन्य जीवों तथा जैव-विविधता के संरक्षण, संवर्धन एवं पुनर्रुध्दार तथा वन ग्रामों में निवासरत जन जीवन की मूलभूत सुविधाओं के विकास हेतु सुझाव।
9. स्थानीय पर्यटन को बढावा दिये जाने हेतु मध्यप्रदेश में स्थित धार्मिक, नैसर्गिक (प्राकृतिक), ऐतिहासिक धरोहरों/स्थलों के विकास हेतु तथ्यात्मक सुझाव
10. शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर अधोसंरचनात्मक विकास हेतु सरकार के अतिरिक्त आम जनों के द्वारा आर्थिक सहयोग प्राप्त किये जाने हेतु सुझाव
11. रोजगार एवं उद्योग के क्षेत्र में गुणात्मक सुधार हेतु क्षेत्र विशेष जैसे- जिला, ब्लॉक, नगर, ग्राम आदि में स्थापित किये जा सकने वाले उद्योग (निर्माण उद्योग, खाद्य प्रसंस्करण, कृषि उद्योग एवं फर्नीचर उद्योग, कुटीर एवं हथकरघा, टेक्सटाईल, खिलौना, स्टेशनरी, गृह निर्माण सामग्री, वनोपज प्रसंस्करण, औषधि निर्माण आदि)
12. वोकल फॉर लोकल के अंतर्गत एक जिला एक उत्पाद के लिए स्थानीय उत्पादों के उत्पादन एवं निर्यात हेतु सुझाव
13. प्रदेश के पुराने शहरों में सड़को/गलियारों के चौड़ीकरण, ऐतिहासिक व पुरानें बाजारों के पुनर्विकास एवं अतिक्रमण/झुग्गी मुक्त शहरों की परिकल्पना हेतु सुझाव
14. सड़क, पुल, पार्कों एवं अन्य अधोसंरचनात्मक विकास हेतु सुझाव।
15. जन स्वास्थ्य से संबंधित क्षेत्रों पर सुझाव
16. महिला एवं बाल विकास से संबंधित क्षेत्रों पर सुझाव
17. सामाजिक सुधार जैसे- दिव्यांगजन/भिखारियों/आवासहीन/बेसहारा जनों आदि के कल्याण हेतु सुझाव
18. राजस्व संग्रहण को बढावा देने हेतु सुझाव
19. प्रशासनिक सुधार से संबंधित सुझाव
20. अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों से संबंधित सुझाव
आप निम्न माध्यम से अपना सुझाव दे सकते हैं:-
1. MPMyGov Portal
2. Toll free no.: 0755-2700800
3. Email id: budget.mp@mp.gov.in
4. डाक से पत्राचार हेतु पता:
संचालक बजट
वित्तीय प्रबंध सूचना प्रणाली
218-एच, द्वितीय तल, वित्त विभाग, मंत्रालय,
भोपाल, मध्यप्रदेश 462004
AnilKumarRaghuwanshi 5 months 4 weeks ago
परम सम्माननीय मध्य प्रदेश सरकार की मुखिया आपसे विनम्र अनुरोध है
कि किसने की फसलों को समर्थन मूल्य पर खरीदारी करने की मध्य प्रदेश सरकार की बजट 2026-27 के लिए शामिल करने की कृपा करें
AnilKumarRaghuwanshi 5 months 4 weeks ago
मध्य प्रदेश सरकार के माननीय मुख्यमंत्री जी हमारे जिले अशोकनगर में मक्का की फसल का बहुत अच्छा उत्पादन आ रहा है लेकिन मक्का की फसल की समर्थन मूल्य पर खरीदी ना होने के कारण बाजार में इसका रेट बहुत कम है जिससे किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है अतः माननीय महोदय जी से निवेदन है कि मक्के की फसल को समर्थन मूल्य पर खरीदी करवाने की कृपा करें और वर्ष 2025 26 के बजट में प्रावधान करने की कृपा करें।
KrishnpalYadav 5 months 4 weeks ago
ग्राम पंचायत के एक एक गांव में खेत सडक इस बार बजट में होनी चाहिए सभी ग्रामीण की यह महत्वपूर्ण मांग हैं.
किसान को अपनी फसलों को खेत से गांव तक लाने में बहुत समस्या आ रही हैं
Amit sohgaura 5 months 4 weeks ago
मैं वार्ड 5 dhekha रीवा विधानसभा क्षेत्र का निवासी हु मुझे पिछले 50 साल से मीठा पानी नहीं मिल रहा है कृपया मीठा पानी की व्यवस्था करवाएं।।
रोड नहीं है रोड बनवाने का कष्ट करें।।
Raghvendra choudhary 5 months 4 weeks ago
माननीय मुख्यमंत्री महोदय जी हमारे प्रदेश में शिक्षा का स्तर बढ़ाने हेतु कृपया योग्य प्राथमिक शिक्षक के अधिकतम पदों को भरा जाए । वर्ग 3 में नाम मातृ के पदों के लिए विज्ञापक जारी किया गया है जिसमें तो बैकलॉग पद होने के कारण अन्य अभ्यर्थी जैसे सामान्य पिछड़ा वर्ग ओर अनुसूचित जाति हेतु कम पद है उसमें भी अतिथि आरक्षण होने के कारण केवल फ्रेश योग्य अभ्यर्थी हेतु बही ही कम पद बचते है जबकि प्राथमिक स्तर पर शिक्षकों की कमी छुपी नहीं है। ओर सेवानिवृति के कारण ओर पद खाली हो रहे है कृपया पदों की संख्या को
RAJESH DHAKAD 5 months 4 weeks ago
ग्राम पंचायत के एक एक गांव में खेत सडक इस बार बजट में होनी चाहिए सभी ग्रामीण की यह महत्वपूर्ण मांग हैं.
किसान को अपनी फसलों को खेत से गांव तक लाने में बहुत समस्या आ रही हैं
VikramSinghMewada_3 5 months 4 weeks ago
मेरा तो यही सुझाव है इस बार के बजट में सबको कम करते हुए बस किसान और खेती के लिए के कर लो फिर देखना किसान भी खुश और बीजेपी जिंदाबाद
नहीं आने वाले समय में स्थिति बीजेपी की बहुत खराब होगी ये में एक बीजेपी का शुभचिंतक जमीन से जुड़ा हुआ कार्यकर्ता कह रहा हुं
Anurag Dravid 5 months 4 weeks ago
अतिथि शिक्षकों के मासिक मानदेय में वृद्धि की जाए क्यों की वैसे भी उन्हें 10 माह का रोजगार ही मिलता है अगर सरकार उन्हें मंहगाई भत्ता भी दे सकती है तो कम से कम पद का मूल वेतन तो दे सकती है जिस प्रकार से केंद्र सरकार के द्वारा किया जाता है। भले ही उन्हें परमानेंट प्रत्यक्ष रूप से न किया जाता हो लेकिन मानदेय निराश करने वाला नहीं होता है।अतः मुख्यमंत्री महोदय से ये निवेदन है कि अतिथि शिक्षकों के बारे में भी सोचें और उनकी समस्याओं का निराकरण करें।
Maheshsingh Meena 5 months 4 weeks ago
अध्यापक संवर्ग की ग्रेच्युटी की गणना नियुक्ति दिनांक से करना चाहिए
Nps पेंशन में संशोधन करना चाहिए
शिक्षक की ड्यूटी अन्य कार्य में नहीं लगना चाहिए
Shailendra singh lilhore 5 months 4 weeks ago
मध्यप्रदेश की आत्मा गावों में बसती है ,जब तक गाव के लोग शहर से नही जुड़ेंगे विकसित मध्यप्रदेश की कल्पना नही की जा सकती,कुछ सालों में प्रदेश के सभी गाव की सड़कें जो गाव को मुख्य मार्गो से जोड़ती है पुर्णतः खराब हो गई है ,पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल जी ने जिस उद्देश्य को लेकर यह कार्य प्रारंभ किया था आज उस दिशा में मध्यप्रदेश की सरकार का ध्यान नगण्य है ,सभी मंत्रियों और प्रभारी मंत्रियों को प्रत्येक दौरे में एक प्रवास एक ग्राम में करना चाहिए जिससे हर बार मे एक एक ग्राम की दशा सुधरेगी