You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Inviting ideas and suggestions for Viskit Gwalior @2047 Vision Document

Start Date: 03-01-2025
End Date: 30-01-2025

विकसित ग्वालियर@2047 - विजन डॉक्यूमेंट के लिए अपने सुझाव साझा ...

See details Hide details

विकसित ग्वालियर@2047 - विजन डॉक्यूमेंट के लिए अपने सुझाव साझा करें

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा संकल्पित विकसित भारत @2047 के लक्ष्य में मध्यप्रदेश भी अपना योगदान देने लिए अग्रसर है तथा इसी संकल्प के साथ विकसित मध्‍यप्रदेश@2047 का विजन तैयार किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास की दिशा में अग्रसर है और “विकसित भारत” के निर्माण में “विकसित मध्यप्रदेश” की भूमिका को सशक्त बनाने के लिए कृत संकल्पित है। इसी क्रम में, 2047 तक ग्वालियर को विकसित और आत्मनिर्भर बनाने के लिए “विकसित ग्वालियर@2047” विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया जा रहा है।

विकसित ग्वालियर@2047 विजन डॉक्यूमेंट को तैयार करने में नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु जिला स्तर पर विभिन्न जनसंवाद कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

“विकसित ग्वालियर@2047” की सफलता के लिए नागरिकों के आईडिया और सुझाव सबसे महत्वपूर्ण हैं। यह पहल हर नागरिक को ग्वालियर के भविष्य की रूपरेखा तैयार करने का अवसर देती है। नागरिक अपने सुझाव mp.mygov.in पर साझा कर सकते हैं।

नागरिकों के सुझाव के प्रमुख क्षेत्र:

• विकसित ग्‍वालियर @ 2047 के विजन के लिए सुझाव
• आर्थिक विकास और रोजगार अवसरों के लिए प्राथमिक क्षेत्र में सुझाव
• महिलाओं (नारी सशक्तिकरण) के लिए प्राथमिकता, फोकस क्षेत्र एवं पहल/परियोजनाएं
• किसानों (किसान कल्‍याण) के लिए प्राथमिकता, फाेकस क्षेत्र एंव पहल/परियोजनाएं
• निम्‍न आय वर्ग के नागरिकों (गरीब कल्‍याण) के लिए प्राथमिकता, फोकस क्षेत्र एवं पहल/परियोजनाएं
• युवाओं (युवा शक्ति) के लिए प्राथमिकता, फोकस क्षेत्र एवं पहल/परियोजनाएं
• जनजातीय विकास के लिए प्राथमिकता, फोकस क्षेत्र एवं पहल/परियोजनाएं
• अन्‍य जिला प्राथमिकताएं एवं विकास कार्य

नागरिकों के सुझाव, ग्वालियर के वास्तविक मुद्दों और आवश्यकताओं को समझने में मदद करते हैं। विकास की प्राथमिकताओं को सही दिशा देने में सहायक होते हैं। ग्वालियर जिले के भविष्य को एक समावेशी और सतत विकास की ओर ले जाते हैं।

MP MYGov द्वारा आपके आईडिया और सुझाव आमंत्रित है। अपने सुझाव देकर विकसित ग्वालियर@2047 के निर्माण में आप भी भागीदार बनें। आप अपने सुझावों के साथ अपना नाम, गाँव/शहर, जिला, पिनकोड एवं मोबाइल नं. भी अंकित करे ।

आइए, हम सब मिलकर बनाएं विकसित ग्वालियर...अपने सुझाव नीचे कमेन्ट बॉक्स में साझा करें

All Comments
Reset
361 Record(s) Found

BrahmDevYadav 1 year 10 months ago

2024 में भारत की सबसे बड़ी जनजाति कौन सी है?
भील भारत का सबसे बड़ा आदिवासी समुदाय है। वे छत्तीसगढ़, गुजरात, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और राजस्थान में रहते हैं।

BrahmDevYadav 1 year 10 months ago

क्या आदिवासी और जनजाति एक ही हैं?
आदिवासी भारतीय उपमहाद्वीप की जनजातियों के लिए एक सामूहिक शब्द है , जिनके बारे में दावा किया जाता है कि वे द्रविड़ों और भारतीय-आर्यों से पहले भारत के मूल निवासी थे।

BrahmDevYadav 1 year 10 months ago

जनजातीय लोग कौन थे?
जनजाति वह सामाजिक समुदाय है जो राज्य के विकास के पूर्व अस्तित्व में था या जो अब भी राज्य के बाहर हैं। जनजाति वास्‍तव में भारत के आदिवासियों के लिए इस्‍तेमाल होने वाला एक वैधानिक पद है। भारत के संविधान में अनुसूचित जनजाति पद का प्रयोग हुआ है और इनके लिए विशेष प्रावधान लागू किये गए हैं।

BrahmDevYadav 1 year 10 months ago

भारत की दूसरी सबसे बड़ी जनजाति कौन सी है?
कुल भारत की जनसंख्या में 42% गोंडवाना जनजाति है। गोंड मध्य प्रदेश की एक प्रमुख जनजाति है तथा मध्य प्रदेश की दूसरी सबसे बड़ी जनजाति है । ये ज़्यादातर मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, गुजरात, झारखंड, कर्नाटक, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में पाए जाते हैं ।

BrahmDevYadav 1 year 10 months ago

जनजातीय धर्म क्या है?
जनजातीय धर्म को विभिन्न प्रकार से जीववाद, आदिम धर्म, मूल धर्म, स्वदेशी धर्म और कई अन्य स्थानीय शब्दों से भी पुकारा जाता है। यह अवधारणा आम तौर पर आदिम लोगों और निचली जातियों के समाजों के बीच अलौकिक प्राणियों में विश्वास के अस्तित्व से जुड़ी थी।

BrahmDevYadav 1 year 10 months ago

भारत में कितने जनजातीय हैं?
अनुसूचित जनजातियां ( एसटी ) भारत की जनसंख्या के लगभग 8.6 प्रतिशत हैं जिनकी संख्या लगभग 10.4 करोड़ है। भारत के संविधान के अनुच्छेद 342 के तहत 730 से अधिक अनुसूचित जनजातियां अधिसूचित हैं।

BrahmDevYadav 1 year 10 months ago

जनजातीय का मतलब क्या होता है?
जनजाति, उस सामाजिक समुदाय को कहा जाता है जो राज्य के विकास से पहले अस्तित्व में था, लेकिन वह राज्य के बाहर निवास करता है। भारत के संविधान में अनुसूचित जनजाति शब्द का प्रयोग हुआ है।

BrahmDevYadav 1 year 10 months ago

भारत में जनजातियों की प्रमुख समस्याएं क्या हैं?
भारत के मध्य क्षेत्र की जनजातियों की प्रमुख समस्याओं में गरीबी, अविकसितता और भेदभाव शामिल हैं। क्षेत्र में तीव्र औद्योगिक गतिविधि के बावजूद, बड़ी संख्या में आदिवासी बेरोजगार हैं। उनमें से अधिकांश खेती या मवेशी पालन करके जीविका चलाते हैं और एक छोटा प्रतिशत छोटे-मोटे व्यापार में शामिल हैं।

BrahmDevYadav 1 year 10 months ago

जनजातीय समाज की क्या विशेषताएं हैं?
ये आदिवासी समाज ब्राह्मणों द्वारा निर्धारित किसी भी सामाजिक नियम और रीति-रिवाज का पालन नहीं करते थे। हालाँकि, उनके पास बहुत समृद्ध मौखिक परंपराएँ थीं। वे कई असमान वर्गों में विभाजित नहीं थे। समाज के सदस्य रिश्तेदारी के बंधन से एकजुट थे।

BrahmDevYadav 1 year 10 months ago

जनजातीय कितने प्रकार के होते हैं?
2021 तक की जानकारी के आधार पर, भारत में लगभग 700 से 750 से अधिक जनजातियां हो सकती हैं, जो विभिन्न भागों में बसी हुई हैं। इनमें से कुछ बड़ी जनजातियां हैं, जैसे कि गोंड, मीणा, सन्थाल, भील, गड़वा, और ऑस्ट्रेलियाई आदिवासी जैसी।