You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Inviting Suggestions for Madhya Pradesh State Youth Policy

Start Date: 27-12-2022
End Date: 03-01-2023

मध्यप्रदेश सरकार बना रही है 'राज्य युवा नीति, इसे प्रभावी बनाने ...

See details Hide details


मध्यप्रदेश सरकार बना रही है 'राज्य युवा नीति, इसे प्रभावी बनाने आप भी दें अपने सुझाव

युवाओं को सशक्त बनाने के लिए मध्यप्रदेश सरकार द्वारा 'राज्य युवा नीति' बनाई जा रही है। इसकी घोषणा 23/24 जुलाई को आयोजित यूथ महापंचायत के दौरान की गई थी। इस नीति का विज़न मध्यप्रदेश के युवाओं को सशक्त करना है ताकि वह अपनी क्षमता का पूर्ण विकास कर सकें तथा राज्य के आर्थिक और सामाजिक विकास में अपना प्रभावी योगदान कर सकें।

माननीय मुख्यमंत्री जी ने इस नीति को एक व्यापक और प्रभावी बनाने के लिए सुझाव आमंत्रित किए हैं। आप अपने सुझाव https://mp.mygov.in के साथ साझा कर सकते हैं। आपके सुझाव नीति को व्यवहारिक, समावेशी और प्रभावपूर्ण बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

मध्यप्रदेश राज्य युवा नीति के उद्देश्य निम्नानुसार हैं—

1. युवाओं को आत्मविश्वासपूर्ण, नवप्रवर्तनशीन, उद्यमी एवं जोखिम लेने के लिये तैयार करना - Confident, Innovative, Enterprising and not Risk Averse
2. आर्थिक और वित्तीय व्यवस्था एवं संरचना के प्रति जागृत जानकार - Financially aware
3. मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ - Physically and Mentally Healthy
4. पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार - Responsible Towards Environment
5. समावेशी एवं न्यायपूर्ण - Inclusive and Just
6. प्रतिभागिता के भाव से युक्त - Possess Sporting spirit
7. वैज्ञानिक स्वभाव एवं दृष्टिकोण से युक्त - Possess Scientific Temper
8. तथ्यों के आधार पर युक्तियुक्त निर्णय लेने में समर्थ - Informed Decision Makers
9. अपनी संस्कृति एवं संस्कारों के प्रति आदर भाव से युक्त - Respect for cultural Ethos
10. राष्ट्र निर्माण हेतु प्रतिबद्ध - Nation Builder
11. भविष्य में नेतृत्व प्रदान करने हेतु समर्थ - Leaders of Tomorrow
12. रोजगार हेतु स्वयं को शिक्षा और कौशल प्रदान करने हेतु तैयार - Educate and skill themselves for Employment

इन उद्देश्यों को सार्थक करने हेतु मध्यप्रदेश राज्य युवा नीति के कार्यक्षेत्र निम्नानुसार लिए गए हैं —

• शिक्षा एवं कौशल
• रोज़गार एवं उद्यमिता
• स्वास्थ्य
• युवा नेतृत्व एवं सामाजिक कार्य
• जीवन के लिए खेल
• मेरा प्रदेश, मेरा गौरव – कला, साहित्य, संस्कृति, विरासत और विविधता
• संवहनीय पर्यावरण सुरक्षा हेतु जागरूकता
• समावेशन एवं न्यायसंगतता

विचार और सुझाव साझा करने की अंतिम तिथि 3 जनवरी,2023 है।

आप अपने सुझाव निम्नलिखित क्रम में भेज सकते हैं:-
कार्यक्षेत्र:-
सुझाव:-
टिप्पणी:

मध्यप्रदेश राज्य युवा नीति के संबंध उपरोक्त कार्यक्षेत्रों पर आप अपने सुझाव नीचे comment box में साझा करें।

All Comments
Reset
372 Record(s) Found

MAHENDRA KUMAR BEN 3 years 3 months ago

युवा नीति में विशेष ध्यान देने योग्य बात

*मध्यप्रदेश के विभिन्न शासकीय विभागों में जो युवा/युवतियाँ -240 दिन से अधिक काम/कार्य कर चुके है और निरंतर सेवा में बने हुए है उस युवा/युवतियों को उसी पद पर नियमित कर दिया जाए ताकि उनका भविष्य बर्बाद न हो और शोषण कारी नीति से बच सकें*

यह नीति मध्यप्रदेश में लागू कर दिया जाए इस नीति में युवा/युवतियों का भविष्य निहित है |

MAHENDRA KUMAR BEN 3 years 3 months ago

युवा नीति में विशेष ध्यान देने योग्य बात

*मध्यप्रदेश के विभिन्न शासकीय विभागों में जो युवा/युवतियाँ -240 दिन से अधिक काम/कार्य कर चुके है और निरंतर सेवा में बने हुए है उस युवा/युवतियों को उसी पद पर नियमित कर दिया जाए ताकि उनका भविष्य बर्बाद न हो और शोषण कारी नीति से बच सकें*

यह नीति मध्यप्रदेश में लागू कर दिया जाए इस नीति में युवा/युवतियों का भविष्य निहित है |

RAVI KHAVSE 3 years 3 months ago

युवाओं को मजबूत बनाने के लिए शतरंज,
किक्रेट जैसे खेलों का आयोजन हर महीने करना
चाहिए।

RAVI KHAVSE 3 years 3 months ago

युवाओं को मानसिक रूप से मजबूत बनाने के लिए
शतरंज, लूडो व शारीरिक रूप से मजबूत बनाने के
लिए किक्रेट, कबड्डी आदि खेलों का आयोजन
हर महीने करना चाहिए।

RAVI KHAVSE 3 years 3 months ago

युवाओं को मानसिक रूप से मजबूत बनाने के लिए शतरंज , लूडो आदि खेलों तथा शारीरिक रूप से मजबूत बनाने के लिए किक्रेट , कबड्डी आदि खेलों का आयोजन हर महीने करना चाहिए।

Gajendra Sharma 3 years 3 months ago

नाम गजेंद्र शर्मा
मोबाइल 7440507244
सुझाव ग्रामीण स्तर शहरी स्तर पर विकास
टिप्पणी इनोवेशन आइडिया के रुप में कचरे से विश्व धरोहर पेंटिंग बनाना, एव नई वस्तु तैयार
लोगो को रोजगार देना

Krishna kumar sahu 3 years 3 months ago

कृपया एक बार जरूर ध्यान दे .
नाम :- कृष्ण कुमार साहू
मोबाइल नंबर:- +91 8085838864
गांव :- करेडी
जिला :- राजगढ़ (मध्यप्रदेश )

Sharda Prasad 3 years 3 months ago

सबसे पहले इस तरह की नीति लागू करने के लिए तहे दिल से धन्यवाद
किसी भी क्षेत्र के विकास के लिए योजनाओं की जानकारी को सार्वजनिक क्षेत्र में
पंहुचाई जाय.

Ajay 3 years 3 months ago

मैंने जब आजादी के अमृत महोत्सव में न्याय पालिका के बड़ते कदम के तहत गांवों में जाकर देखा तो जाना की आज भी बहुत सी आबादी ऐसी हैं जिसको योजनाओ के बारे में कुछ जानकारी ही नहीं हैं और अगर जानकारी है भी तो वो उसका लाभ नहीं ले पा रहे हैं। अतः इनको मुख्य धारा में लाने के लिए यह बहुत जरूरी है की गांव के ही युवाओं की एक समिति बनाकर उन्हें यह कार्य सौंपा जाए और इस समिति को स्वतंत्र निकाय के रूप में कार्य करने की शक्ति दी जाए। और सबसे महत्वपूर्ण है की गांवों के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाना।
धन्यवाद