मध्यप्रदेश सरकार बना रही है 'राज्य युवा नीति, इसे प्रभावी बनाने आप भी दें अपने सुझाव
युवाओं को सशक्त बनाने के लिए मध्यप्रदेश सरकार द्वारा 'राज्य युवा नीति' बनाई जा रही है। इसकी घोषणा 23/24 जुलाई को आयोजित यूथ महापंचायत के दौरान की गई थी। इस नीति का विज़न मध्यप्रदेश के युवाओं को सशक्त करना है ताकि वह अपनी क्षमता का पूर्ण विकास कर सकें तथा राज्य के आर्थिक और सामाजिक विकास में अपना प्रभावी योगदान कर सकें।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने इस नीति को एक व्यापक और प्रभावी बनाने के लिए सुझाव आमंत्रित किए हैं। आप अपने सुझाव https://mp.mygov.in के साथ साझा कर सकते हैं। आपके सुझाव नीति को व्यवहारिक, समावेशी और प्रभावपूर्ण बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
मध्यप्रदेश राज्य युवा नीति के उद्देश्य निम्नानुसार हैं—
1. युवाओं को आत्मविश्वासपूर्ण, नवप्रवर्तनशीन, उद्यमी एवं जोखिम लेने के लिये तैयार करना - Confident, Innovative, Enterprising and not Risk Averse
2. आर्थिक और वित्तीय व्यवस्था एवं संरचना के प्रति जागृत जानकार - Financially aware
3. मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ - Physically and Mentally Healthy
4. पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार - Responsible Towards Environment
5. समावेशी एवं न्यायपूर्ण - Inclusive and Just
6. प्रतिभागिता के भाव से युक्त - Possess Sporting spirit
7. वैज्ञानिक स्वभाव एवं दृष्टिकोण से युक्त - Possess Scientific Temper
8. तथ्यों के आधार पर युक्तियुक्त निर्णय लेने में समर्थ - Informed Decision Makers
9. अपनी संस्कृति एवं संस्कारों के प्रति आदर भाव से युक्त - Respect for cultural Ethos
10. राष्ट्र निर्माण हेतु प्रतिबद्ध - Nation Builder
11. भविष्य में नेतृत्व प्रदान करने हेतु समर्थ - Leaders of Tomorrow
12. रोजगार हेतु स्वयं को शिक्षा और कौशल प्रदान करने हेतु तैयार - Educate and skill themselves for Employment
इन उद्देश्यों को सार्थक करने हेतु मध्यप्रदेश राज्य युवा नीति के कार्यक्षेत्र निम्नानुसार लिए गए हैं —
• शिक्षा एवं कौशल
• रोज़गार एवं उद्यमिता
• स्वास्थ्य
• युवा नेतृत्व एवं सामाजिक कार्य
• जीवन के लिए खेल
• मेरा प्रदेश, मेरा गौरव – कला, साहित्य, संस्कृति, विरासत और विविधता
• संवहनीय पर्यावरण सुरक्षा हेतु जागरूकता
• समावेशन एवं न्यायसंगतता
विचार और सुझाव साझा करने की अंतिम तिथि 3 जनवरी,2023 है।
आप अपने सुझाव निम्नलिखित क्रम में भेज सकते हैं:-
कार्यक्षेत्र:-
सुझाव:-
टिप्पणी:
मध्यप्रदेश राज्य युवा नीति के संबंध उपरोक्त कार्यक्षेत्रों पर आप अपने सुझाव नीचे comment box में साझा करें।
Ajay 3 years 3 months ago
सबसे पहले जरूरी है की गांवों का विकास। और युवाओं के कौशल विकास पर ध्यान दिया जाए।
Hemrajahirwar 3 years 3 months ago
किसी भी कार्य को करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण होता है उस कार्य से संबंधित जानकारी को प्राप्त करना मध्यप्रदेश राज्य में सर्वेयर्स के पदों का सर्जन करना चाहिए। 1000 व्यक्तियों पर एक सर्वयर नियुक्त होना चाहिए जिसके उन 1000 व्यक्तियों की सम्पूर्ण जानकारी हो जिससे मध्यप्रदेश शासन व्यवस्थित कार्ययोजना बना कर कार्य कर सके। सर्वेयर्स को निर्वाचन विभाग में BLO एवं जनगणना जैसे कार्यो का दायित्व भी दिया जा सके।व्यवसायिक शिक्षा पर पूरा जोर दिया जाना चाहिए क्योंकि सरकार जितना ज्यादा कौशल पर ध्यान देगी उतना ज,
Hemrajahirwar 3 years 3 months ago
व्यवसायिक शिक्षा पर पूरा जोर दिया जाना चाहिए क्योंकि सरकार जितना ज्यादा कौशल पर ध्यान देगी उतना ज्यादा रिवेन्यू जनरेट करेंगी।
व्यवसायिक शिक्षा पर ध्यान देना है, परंतु जो सिखा रहे हैं उनके लिए भी पहले नीति बनाया जाना चाहिए क्योंकि 2014-15 से हमारे मध्य प्रदेश में व्यवसायिक शिक्षा संचालित है और व्यवसायिक शिक्षक की नियुक्ति आउटसोर्सिंग के माध्यम से कर दी गई है। परंतु इनकी जॉब
MariyaAliSyed 3 years 3 months ago
ये बोहोत ज़रूरी hai
Saurabh soni 3 years 3 months ago
व्यवसायिक शिक्षा पर पूरा जोर दिया जाना चाहिए क्योंकि सरकार जितना ज्यादा कौशल पर ध्यान देगी उतना ज्यादा रिवेन्यू जनरेट करेंगी।
व्यवसायिक शिक्षा पर ध्यान देना है, परंतु जो सिखा रहे हैं उनके लिए भी पहले नीति बनाया जाना चाहिए क्योंकि 2014-15 से हमारे मध्य प्रदेश में व्यवसायिक शिक्षा संचालित है और व्यवसायिक शिक्षक की नियुक्ति आउटसोर्सिंग के माध्यम से कर दी गई है। परंतु इनकी जॉब पाल्सी को पता है। ना जॉब का पता है जब शिक्षक का ही जॉब का पता नहीं है जो आगे भविष्य अंधकार में ही जाएगा।
SAMIT UPADYAY 3 years 3 months ago
किसी भी कार्य को करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण होता है उस कार्य से संबंधित जानकारी को प्राप्त करना मध्यप्रदेश राज्य में सर्वेयर्स के पदों का सर्जन करना चाहिए। 1000 व्यक्तियों पर एक सर्वयर नियुक्त होना चाहिए जिसके उन 1000 व्यक्तियों की सम्पूर्ण जानकारी हो जिससे मध्यप्रदेश शासन व्यवस्थित कार्ययोजना बना कर कार्य कर सके। सर्वेयर्स को निर्वाचन विभाग में BLO एवं जनगणना जैसे कार्यो का दायित्व भी दिया जा सके।
Dinesh kumar sharma 3 years 3 months ago
दिनेश शर्मा, मोबाइल-9300382381
Subodh kumar singraha 3 years 3 months ago
नवीन व्यावसायिक शिक्षा अंतर्गत मध्यप्रदेश के विभिन्न विद्यालयों में विभिन्न ट्रेड व्यावसायिक शिक्षा अंतर्गत चल रहे है। सभी प्रशिक्षकों को यथा शीघ्र नियमित किया जाना आवश्यक है,सभी प्रशिक्षक विद्यार्थियों को रोजगार से जोड़ने का काम यही सिखाते हैं।ताकि आने वाले समय में कोई भी विद्यार्थी बेरोजगार न रहे। पर प्रशिक्षकों को जॉब सिक्योरिटी व उचित मानदेय देना आवश्यक है । विभाग में संविलियन ही इसका उपाय है, कृपया इस ओर भी अपनी दृष्टि डालें।
Rajeshchaman 3 years 3 months ago
*CSSVSE- NSQF के अंतर्गत कार्यरत मध्य प्रदेश के समस्त व्यवसायिक प्रशिक्षकों का स्कूल शिक्षा विभाग में संविलियन होना चाहिए तथा इन व्यवसायिक प्रशिक्षकों का सर्विस ट्रेंनिंग सेंटर PASSIVE भोपाल होना चाहिए। तभी हमारा मध्य प्रदेश एक मजबूत और सकारात्मक दिशा में SKILL इंडिया के सपने को साकार कर पाएगा।*
Rajeshchaman 3 years 3 months ago
MP NSQF अंतर्गत कार्यरत व्यावसायिक प्रशिक्षकों के मानदेय में वृद्धि एवं उनके नियमितीकरण की कार्यवाही शासन को तुरंत की करने की आवश्यकता है ताकि वे छात्र-छात्राओं के स्किल डेवलपमेंट का कार्य प्रभावी रूप से कर सकें और आने वाले कुछ सालों में विश्वपटल पर मध्यप्रदेश का नाम भारत के एक विकसित राज्य में दर्ज हो सके जिसका हर युवा well skilled & well trained हो।