मध्यप्रदेश सरकार बना रही है 'राज्य युवा नीति, इसे प्रभावी बनाने आप भी दें अपने सुझाव
युवाओं को सशक्त बनाने के लिए मध्यप्रदेश सरकार द्वारा 'राज्य युवा नीति' बनाई जा रही है। इसकी घोषणा 23/24 जुलाई को आयोजित यूथ महापंचायत के दौरान की गई थी। इस नीति का विज़न मध्यप्रदेश के युवाओं को सशक्त करना है ताकि वह अपनी क्षमता का पूर्ण विकास कर सकें तथा राज्य के आर्थिक और सामाजिक विकास में अपना प्रभावी योगदान कर सकें।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने इस नीति को एक व्यापक और प्रभावी बनाने के लिए सुझाव आमंत्रित किए हैं। आप अपने सुझाव https://mp.mygov.in के साथ साझा कर सकते हैं। आपके सुझाव नीति को व्यवहारिक, समावेशी और प्रभावपूर्ण बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
मध्यप्रदेश राज्य युवा नीति के उद्देश्य निम्नानुसार हैं—
1. युवाओं को आत्मविश्वासपूर्ण, नवप्रवर्तनशीन, उद्यमी एवं जोखिम लेने के लिये तैयार करना - Confident, Innovative, Enterprising and not Risk Averse
2. आर्थिक और वित्तीय व्यवस्था एवं संरचना के प्रति जागृत जानकार - Financially aware
3. मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ - Physically and Mentally Healthy
4. पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार - Responsible Towards Environment
5. समावेशी एवं न्यायपूर्ण - Inclusive and Just
6. प्रतिभागिता के भाव से युक्त - Possess Sporting spirit
7. वैज्ञानिक स्वभाव एवं दृष्टिकोण से युक्त - Possess Scientific Temper
8. तथ्यों के आधार पर युक्तियुक्त निर्णय लेने में समर्थ - Informed Decision Makers
9. अपनी संस्कृति एवं संस्कारों के प्रति आदर भाव से युक्त - Respect for cultural Ethos
10. राष्ट्र निर्माण हेतु प्रतिबद्ध - Nation Builder
11. भविष्य में नेतृत्व प्रदान करने हेतु समर्थ - Leaders of Tomorrow
12. रोजगार हेतु स्वयं को शिक्षा और कौशल प्रदान करने हेतु तैयार - Educate and skill themselves for Employment
इन उद्देश्यों को सार्थक करने हेतु मध्यप्रदेश राज्य युवा नीति के कार्यक्षेत्र निम्नानुसार लिए गए हैं —
• शिक्षा एवं कौशल
• रोज़गार एवं उद्यमिता
• स्वास्थ्य
• युवा नेतृत्व एवं सामाजिक कार्य
• जीवन के लिए खेल
• मेरा प्रदेश, मेरा गौरव – कला, साहित्य, संस्कृति, विरासत और विविधता
• संवहनीय पर्यावरण सुरक्षा हेतु जागरूकता
• समावेशन एवं न्यायसंगतता
विचार और सुझाव साझा करने की अंतिम तिथि 3 जनवरी,2023 है।
आप अपने सुझाव निम्नलिखित क्रम में भेज सकते हैं:-
कार्यक्षेत्र:-
सुझाव:-
टिप्पणी:
मध्यप्रदेश राज्य युवा नीति के संबंध उपरोक्त कार्यक्षेत्रों पर आप अपने सुझाव नीचे comment box में साझा करें।
Abhishek 3 years 4 months ago
अभी अभी पटवारी परीक्षा का विज्ञापन आया पटवारी ग्रुप 4 की नौकरी है एबं उसे ग्रुप 2 के साथ डाल दिया गया है विज्ञापन मे एबं सिलेबस भी ग्रुप 2 का डाल दिया है इससे सरकार स्वयं अपने राजपत्र के नियम का पालन नही कर रही है और इससे 20 लाख से ज्यादा स्टूडेंट परेशान है और युबा इसका बदला वोट की चोट से लेगा आपसे निबेदन है कि सरकार के राजपत्र मे जो सिलेबस दिया गया है उस हिसाब से पेपर ले अन्यथा आपकी सरकार चली जायेगी
Nidhi Sarolkar 3 years 4 months ago
कार्यक्षेत्र युवा गायिका और विद्यार्थी
सुझाव संगीत के क्षेत्र में नौकरी के बहुत कम अवसर और vacancies निकलती है प्रार्थना है की एमपीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए और संगीत शिक्षको के लिए हर साल वेकेंसी निकले। जिस तरह एमपीपीएससी हर वर्ष होती है म्यूजिक प्रोफेसर की भी psc हर वर्ष हो और साथ ही हमारी तरह जो युवा गायक गायिकाएं है उन्हे उनकी कला मंचो पर दिखाने के अवसर भी मिले इस बहुत से गुणी कलाकार है जो आर्थिक रूप से इसी कारण से कमजोर साबित होते है क्युकी अवसरों की कमी दिखाई देती है।
Abhishek 3 years 4 months ago
शिक्षा विभाग मे प्रति बर्ष भर्ती की जाय निष्पक्ष तरीके से प्राथमिक शिक्षक से लेकर उच्च स्तर तक , लेकिन आपके मंत्री गढ़ और ऊपर पहुँच रखने बाले लोग पेपर लीक कर देते है जिससे योग्य अभ्यर्थी बहा तक पहुँच नही पाता है और पेपर लीक होने से सरकार की छवि खराब होती है जिस प्रकार अभी आयु सीमा मे 3 साल की छूट देने का आपकी सरकार ने बोला था लेकिन बर्दी धारी पदों मे आयु सीमा मे छूठ नही मिल रही है जिससे 10 लाख से ज्यादा स्टूडेंट निराश है इससे आपको उनका, उनके परिबार ,रिश्तेदार उनके मित्रो का वोट नही मिलेगा
Archi Panchbudhe 3 years 4 months ago
Just like engineering college placement must offer basis of b.sc etc
ANURAG 3 years 4 months ago
मध्य प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में पिछले 7 वर्षो से आउटसोर्स कर्मी के रूप में कार्यरत व्यावसायिक प्रशिक्षकों को जॉब सुरक्षा प्रदान करते हुए स्कूल शिक्षा विभाग से जोड़ना चाहिए, जिससे वह बेहतर ढंग से विद्यार्थियों में रोजगार से जुड़े कौशल का विकास कर सकें।
Speedy Learning 3 years 4 months ago
व्यवसायिक शिक्षा के अंतर्गत कार्यरत व्यावसायिक शिक्षकों को विभाग में मर्ज कर नौकरी की सुरक्षा प्रदान करे मध्यप्रदेश शासन शासन से निवेदन है इनमे से कई शिक्षक नौकरी में उम्र की सीमा को पर कर चुके है कृपया उन युवाओं का भी सरकार ध्यान रखे। इन युवाओं ने भी अपना बहुमूल्य समय 7 से 8 साल सरकारी स्कूल के बच्चो को स्किल सीखने में दिए है
Ruchikamahawar 3 years 4 months ago
जब सरकार व्यवसायिक शिक्षा पर इतना जोर दे रही है और इतना पैसा खर्च कर रही है तो इसके बारे में विचार कीजिए और व्यवसायिक प्रशिक्षकों तथा संविदा शिक्षकों के भविष्य को नजर में
रखते हुए उनकी जॉब को सुरक्षित कीजिए। जब शिक्षकों का भविष्य सुरक्षित होगा तभी वह बच्चों को भी व्यवसायिक शिक्षा में आगे बढ़ने को कह सकेंगे।
Rohitpatel 3 years 4 months ago
माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह, चौहान मध्य प्रदेश सरकार
इस विषय में सुझाव निम्न हैं
1. किशोरियों का सशक्तिकरण, आर्थिक एवम सामाजिक सभी प्रकार से
2. माध्यमिक शिक्षा स्तर में aptitude test तदानुसार skill development पर विशेष प्रयास।
3. तब college education के बाद उनकी नवाचार के लिए आर्थिक सहायता
4. युवाओं को विभिन्न देशों के सफल नवाचार माडल का अध्ययन कराया जाय
5. योजना कार्यान्वयन में दृढ़ इच्छाशक्ति का प्रयोग।
6. इसमें भ्रष्टाचार को पूर्णता प्रतिबंधित किया जाए
प्रणाम
Sarita Singh 3 years 4 months ago
आदरणीय भवदीय
मेरा नाम अमित कुमार सिंह निवासी ग्राम मौहरिया कला बंजारी गोपद बनास सीधी हू मेरा सुझाव भवन एवं अन्य कर्मकार मंडल के निर्माण श्रामिक के हित में होना चाहिए जैसे इस योजनामे कन्या विवाह योजना को फिर से चालू करवा दे और दूसरा सुझाव पीथमपुर में जितनी फैक्टरी है उसमें ठेका प्रथा को बंद किया जाए और उनमे प्रदेश के बेरोजगार युवाओ को भर्ती में प्राथमिकता दी जाए ताकि रोजगार प्राप्त हो सके
धंयबाद। प्रार्थी।
Lalit joshi 3 years 4 months ago
Honorable Chief Minister, I am from Omkareshwar, Shree Mahakal Lok in Ujjain has been built under the guidance of you and Modi ji.After the construction of Mahakal Lok in Ujjain, there has been an increase in traffic in Omkareshwar, but there is a lot of lack of facilities here .People come from all over the states to visit omkareshwar, but due to lack of facilities, people leave disappointed .You are requested to make Omkar Lok Corridor here , only you & modi ji can do it , jai shree omkar