You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Discover Bhopals Ancient Water Heritage Share Information & Photos

Start Date: 21-05-2026
End Date: 06-06-2026

खोजिए भोपाल की प्राचीन जल विरासत ...

See details Hide details
Last Date- Jun 06,2026 06:48 AM IST (GMT +5.30 Hrs)

खोजिए भोपाल की प्राचीन जल विरासत
जानकारी एवं फोटो साझा करें और आकर्षक पुरस्कार जीतें

जल ही जीवन है, हमारी प्राचीन भारतीय संस्कृति का यह मूल मंत्र आज भी उतना ही प्रासंगिक है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में प्रारंभ किए गए “जल गंगा संवर्धन अभियान” के अंतर्गत जल स्रोतों के संरक्षण, पुनर्जीवन और स्वच्छता हेतु व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।

भोपाल जिले में स्थित प्राचीन जल संरचनाओं, कुओं, बावड़ियों एवं जल संरक्षण से जुड़ी विरासत को जनभागीदारी के माध्यम से संरक्षित एवं प्रोत्साहित करने हेतु “जल गंगा संवर्धन अभियान” के अंतर्गत , भोपाल जिले की प्राचीन जलसंरचना खोजें और इसकी जानकारी एवं फोटो MP MyGov पोर्टल पर साझा करें।

अभियान का उद्देश्य

1. भोपाल जिले की प्राचीन जल विरासत कुओं, बावड़ियों एवं तालाबों की पहचान और संरक्षण
2. जल संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति जनजागरूकता
3. नागरिक सहभागिता के माध्यम से सांस्कृतिक विरासत को सशक्त बनाना

पुरस्कार: विजेता को ₹11,000 पुरस्कार मिलेगा

प्रतियोगिता के नियम एवं शर्तें निम्‍नानुसार हैं:

1. उक्त प्रतियोगिता में किसी भी आयु वर्ग का प्रतिभागी अपनी प्रविष्टि प्रस्तुत कर सकता है।
2. एक प्रतिभागी द्वारा केवल एक प्रविष्टि ही स्वीकार की जाएगी।
3. फोटोग्राफ केवल भोपाल जिले के अंतर्गत स्थित ऐसी जल संरचनाओं के होने चाहिए, जो कम से कम 35 वर्ष पुरानी हों।
4. प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागी यह सुनिश्चित करें कि किसी भी प्रकार के कॉपीराइट उल्लंघन की संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित प्रतिभागी की होगी।
5. प्रस्तुत फोटोग्राफ Geo-Tagged Image होना अनिवार्य होगा, जिससे फोटो के स्थान (Location) एवं समय (Time) की पुष्टि की जा सके।
6. फोटो पर संबंधित स्थल/पते का स्पष्ट उल्लेख अनिवार्य होगा।
7. यदि किसी स्थल की फोटो किसी प्रतिभागी द्वारा सर्वप्रथम प्रस्तुत की जाती है, तो ऐसे प्रतिभागी को प्राथमिकता प्रदान की जाएगी।
8. प्रतिभागी अपनी प्रविष्टियाँ MP MyGov Portal पर प्रेषित कर सकेंगे।
9. प्रतिभागी को अपना फोटोग्राफ JPEG अथवा PNG फॉर्मेट में हाई रेजोल्यूशन (600 DPI) में प्रस्तुत करना होगा।
10. फोटोग्राफ रंगीन एवं स्पष्ट (Clear) होना चाहिए।
11. प्रस्तुत फोटो वेबसाइट, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (ट्विटर, फेसबुक आदि), प्रेस विज्ञप्ति तथा प्रिंट सामग्री जैसे स्टेशनरी, साइनेज, लेबल, पत्रिकाएँ, विज्ञापन, होर्डिंग्स, स्टैंडी, ब्रोशर, लीफलेट, पर्चे, स्मृति चिन्ह एवं अन्य प्रचार सामग्री में उपयोग योग्य होना चाहिए।
12. प्रतिभागी को अपना नाम, ई-मेल एड्रेस एवं मोबाइल नंबर अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करना होगा।
13. प्रतियोगिता के संबंध में जिला प्रशासन भोपाल का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा।

All Comments
Total Submissions ( 4) Approved Submissions (0) Submissions Under Review (4)